>>: Digest for February 05, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

जयपुर। इतिहास से सीखा जाता है, उससे भागा नहीं जा सकता। यह आपकी समस्याओं का उपाय नहीं हो सकता। यह कहना है लेखक अंजुम हसन का, जो अपने उपन्यास 'हिस्ट्रीज एंजल' पर बात करने पहुंचीं। जेएलएफ के दूसरे दिन उनके उपन्यास व इतिहास की प्रासंगिकता पर बात हुई। सत्र 'नेगोशिएटिंग द पास्ट, नेगोशिएटिंग द प्रजेंट' में उनके साथ उपन्यासकार तानिया जेम्स व अनीश गावंडे ने बात की। अंजुम का उपन्यास इतिहास के फरिश्ते के साथ कल्पना की दुनिया में ले जाता है और इतिहास की जरूरत को इंगित करता है। अंजुम हसन कहती हैं कि आज इतिहास के साथ गलत रेफरेंस को जोड़ा जा रहा है।

 

'हिस्ट्रीज़ एंजल' बुक की पृष्ठभूमि

 

अंजुम हसन का नया उपन्यास 'हिस्ट्रीज़ एंजल' दिल्ली में एक मुस्लिम स्कूल शिक्षक और उसके परिवार के जीवन और चिंताओं के बारे में है - जो 2019 में नागरिकता बिल के विरोध प्रदर्शन पर आधारित है। इसमें मुख्य पात्र का नाम अलिफ़ है, जो 20 वर्षों से अधिक समय तक एक ही निजी स्कूल में इतिहास पढ़ाया है। इतिहास पढ़ाने के प्रति उसका उत्साह ऐसा है कि समय-समय पर, वह अपने विद्यार्थियों को बाहर ले जाता है, उन्हें ऐतिहासिक अवशेषों को दिखाता है। ऐसा ही एक दिन शिक्षक हुमायूँ का मकबरा जाता है, और वह इसके विशेषता को बताते हैं, तभी जब एक छात्र अंकित, जो हुमायूँ के मकबरे को हनुमान का मंदिर समझता है, अलीफ से पूछकर अपनी घृणा दिखाता है। आगे पुस्तक इसी पृष्ठभूमि पर आगे बढ़ती जाती है।

 

 

कौन हैं अंजुम हसन?

 

अंजुम हसन कई काल्पनिक कृतियों के लेखक हैं जिन्हें साहित्य अकादमी, हिंदू बेस्ट फिक्शन और क्रॉसवर्ड फिक्शन पुरस्कारों के लिए चुना गया है। उनकी पुस्तक, 'ए डे इन द लाइफ' ने वैली ऑफ वर्ड्स फिक्शन अवार्ड 2019 जीता। वह वर्तमान में न्यू इंडिया फाउंडेशन फेलो हैं। उनका जन्म 1972 में शिलांग , मेघालय में हुआ था , जहां उन्होंने नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी से दर्शनशास्त्र में स्नातक किया ।

यह भी पढ़ें : JLF में बोले मणिशंकर अय्यर, पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर सकते हैं, लेकिन उनसे बात करने की हिम्मत नहीं है

 

Balmukund Acharya Travels By Jaipur Metro : जयपुर की हवामहल सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बालमुकुंद आचार्य अपनी कार्य शैली से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके हाल ही में हिजाब को लेकर दिए बयान ने जहां एक नया विवाद खड़ा कर दिया, वहीं शनिवार को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर उन्होंने अधिकारियों की क्लास लगा दी। दरअसल, बालमुकुंद आचार्य आज सुबह बड़ी चौपड़ मेट्रो स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान स्टेशन पर शौचालय नहीं होने के चलते व्यपारियों ने उन्हें घेर लिया।

व्यपारियों का कहना था कि यहां शौचालय नहीं होने से काफी दिक्कतें होती हैं, जिसके बाद विधायक ने मेट्रो के अधिकारियों को बुलाकर वहां शौचालय बनाने के लिए कहा। इसके बाद विधायक बालमुकुंद ने बड़ी चौपड़ से चांदपोल तक मेट्रो की सवारी भी की। मेट्रो के कोच में गंदगी देखकर विधायक भड़क और अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई और तत्काल सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों से फीडबैक भी लिया।

लो फ्लोर से भी किया सफर
मेट्रो में सफर करने के बाद विधायक ने रामगढ़ मोड तक लो फ्लोर बस से सफर किया। बस में वरिष्ठ यात्रियों की सीटों पर दूसरे यात्रियों को बैठा देख वह नाराज हो गए। इस पर लो फ्लोर अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए उन्होंने व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि पिछले साल हवामहल से चुनाव जीतने के बाद एक्शन मोड में नजर आए बालमुकुंद आचार्य अपने विधानसभा क्षेत्र में नॉन-वेज के ठेले देखकर नाराज हो गए थे।

यह भी पढ़ें : स्कूल में हिजाब विवाद पर बोले बालमुकुंदाचार्य... हमारे बच्चे भी लहंगा-चुन्नी पहनकर आएंगेे

उन्होंने तुरंत पुलिस अधिकारियों को फोन कर वहां से नॉन-वेज के ठेलों को हटाने के लिए निर्देश दिए थे। उनका कहना था कि नॉन वेज के इन स्टालों को लगाने वालों के पास वैध लाइसेंस नहीं है। ठेलों को हटाने के लिए अधिकारियों से हुई उनकी बातचीत का वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद कांग्रेस ने उनपर हमला बोलते हुए कहा था कि इस तरह की कारवाई करके नवनियुक्त विधायक लोगों को डराकर उनका रोजगार छीनना चाह रहे हैं।

मॉडल पूनम पांडे ने अपनी मौत का नाटक कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लेकिन असल में ये सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था, जिसका मकसद सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाना था। लेकिन लोगों को ये नाटक पसंद नहीं आया और इसे "शर्मनाक" और "अनैतिक" बताया जा रहा है।

पूनम ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने के लिए अपनी पीआर टीम और डॉक्टरों की मदद ली। उन्होंने कहा कि उनका सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया है। लेकिन कुछ ही दिनों बाद उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वो जिंदा हैं और ये सब सिर्फ जागरूकता फैलाने के लिए किया था।

इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर पूनम की जमकर आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि उन्होंने एक गंभीर बीमारी को हल्के में लिया और लोगों की भावनाओं से खेला।

गौरतल महत्त्वपूर्ण है कि भारत में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है। हर साल हजारों महिलाएं इसकी चपेट में आती हैं। ऐसे में पूनम के इस स्टंट को गैरजिम्मेदाराना माना जा रहा है।

लोगों का कहना है कि भले ही उनका मकसद नेक था, लेकिन तरीका गलत था। गंभीर बीमारियों को लेकर इस तरह के नाटकों से जागरूकता नहीं फैलती, बल्कि उल्टा गलत संदेश जाता है।

Tags:
  • health

8 फरवरी 2024 को राजस्थान घूमने के लिए 9 टूर पैकेज उपलब्ध हैं। IRCTC Rajasthan Tour Package की सारी डिटेल हम आपको नीचे बता रहे हैं।

पहला टूर पैकेज

पयर्टन स्थल- जयपुर-अजमेर-पुष्कर-जोधपुर-जैसलमेर-बीकानेर-जयपुर

समय- 7 दिन 6 रातें

सुविधा- खाना, रहना और ट्रेन की यात्रा के साथ दार्शनिक जगहों का आनंद लेना।

खर्च - न्यूनतम 16225 रुपए से शुरू

दूसरा टूर पैकेज

पर्यटन स्थल- जयपुर-जोधपुर-जैसलमेर-बीकानेर-जयपुर

समय- 6 दिन 5 रातें

सुविधा- खाना, रहना और ट्रेन की यात्रा के साथ दार्शनिक जगहों का आनंद लेना।

खर्च- न्यूनतम 14815 रुपए से शुरू

तीसरा टूर पैकेज

पर्यटन स्थल - जयपुर-अजमेर-पुष्कर-उदयपुर-जोधपुर-जयपुर

समय- 7 दिन 6 रातें

सुविधा - खाना, रहना और ट्रेन की यात्रा के साथ दार्शनिक जगहों का आनंद लेना।

खर्च - न्यूनतम 14575 रुपए से शुरू

चौथी टूर पैकेज

पर्यटन स्थल- जयपुर-पुष्कर-माउंट आबू-उदयपुर-जोधपुर-जयपुर

समय- 7 दिन 6 रातें

सुविधा- खाना, रहना और ट्रेन की यात्रा के साथ दार्शनिक जगहों का आनंद लेना।

खर्च- न्यूनतम 17750 रुपए से शुरू

पांचवा टूर पैकेज

पर्यटन स्थल- जयपुर-बीकानेर-जैसलमेर-जोधपुर-उदयपुर-पुष्कर-जयपुर

समय- 10 दिन 9 रातें

सुविधा- खाना, रहना और ट्रेन की यात्रा के साथ दार्शनिक जगहों का आनंद लेना।

खर्च- न्यूनतम 21360 रुपए

छठां टूर पैकेज

पर्यटन स्थल- जयपुर-बीकानेर-जैसलमेर-जोधपुर-माउंट आबू-उदयपुर-पुष्कर-जयपुर

समय- 11 दिन 10 रातें

सुविधा - खाना, रहना और ट्रेन की यात्रा के साथ दार्शनिक जगहों का आनंद लेना।

खर्च - न्यूनतम 25245 रुपए से शुरू

सातवां टूर पैकेज

पर्यटन स्थल - जयपुर-अजमेर-पुष्कर-जयपुर

समय- 4 दिन 3 रातें

सुविधा - खाना, रहना और ट्रेन की यात्रा के साथ दार्शनिक जगहों का आनंद लेना।

खर्च - न्यूनतम 6905 रुपए से शुरू

jaisalmer_tourism.jpgjaipur_hawamahal.jpg

आठवां टूर पैकेज

पर्यटन स्थल- जयपुर-अजमेर-पुष्कर-उदयपुर-जयपुर

समय- 5 दिन 4 रातें

सुविधा- खाना, रहना और ट्रेन की यात्रा के साथ दार्शनिक जगहों का आनंद लेना।

खर्च-न्यूनतम 10435 रुपए से शुरू

नौवां टूर पैकेज

पर्यटन स्थल- जयपुर - रणथंभौर - जयपुर

समय- 3 दिन 2 रातें

सुविधा- खाना, रहना और ट्रेन की यात्रा के साथ दार्शनिक जगहों का आनंद लेना।

खर्च - न्यूनतम 5955 रुपए से शुरू

pushkarrrrrrr.jpg

यहां हमने आपको एक मोटा - मोटा हिसाब बताया है टूर का, यदि आप जाना चाहते हैं अपने पार्टनर के साथ तो यहां क्लिक करके आप पूरी डिटेल्स IRCTC Rajasthan Tour Package चेक करें।

यह भी पढ़ें : इस वैलेंटाइन आपकी मोहब्बत में चार चांद लगाने को तैयार है जयपुर

केन्द्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि सभी चिकित्सकों को अपने सामर्थ्य तथा कर्तव्यपरायणता के साथ काम कर वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। मांडविया शनिवार को जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे।

उन्होंने दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले चिकित्सकों को बधाई दी और कहा कि हमारे देश में चिकित्सा को कमर्शियल प्रोफेशन ना मानकर सेवा का दर्जा दिया जाता हैं, ऐसे में सभी चिकित्सक मरीज की सेवा को सर्वाच्च मानकर अपना कर्तव्य निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि अगर 140 करोड़ भारतीय एक संकल्प के साथ कार्य करेंगे तो देश बहुत आगे बढ़ जाएगा। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। जोधपुर एम्स में 100 करोड़ रुपए के सामाजिक उत्तरदायित्व अंशदाऩ की सहमति दी गई है जो हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। इस दौरान एमबीबीएस एवं बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियां प्रदान की गई। मांडविया, सीएम और जलशक्ति मंत्री ने 241 करोड़ से अधिक के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, एसीसएस चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग शुभ्रा सिंह, एम्स जोधपुर के अध्यक्ष डॉ. एस.एस. अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक एम्स जोधपुर मधाबनंदा कर सहित अधिकारी, चिकित्सकगण तथा छात्र- छात्राएं मौजूद थे।

स्वास्थ्य सूचकांक में राजस्थान है देश में अग्रणी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सभी स्वास्थ्य सूचकांकों में राज्य को देश में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा सरकार द्वारा संकल्प पत्र में शामिल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े सभी बिन्दुओं को 100 प्रतिशत अमल में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन से जुडे़ कार्य को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत केन्द्र सरकार ने 120 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की है। सीएम ने कहा कि बीते एक दशक के दौरान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत चिकित्सा क्षेत्र के मानकों में बेहतर स्थिति में आ गया है। देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 381 से बढ़कर 706 हो गई है तथा एमबीबीएस सीटों की संख्या 54 हजार 348 से बढ़कर एक लाख 9 हजार से ज्यादा हो गई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के अथक प्रयासों से वर्तमान में देश में 834 लोगों की आबादी पर एक डॉक्टर उपलब्ध है जिससे देश को पहले से कहीं ज्यादा चिकित्सक प्रतिवर्ष मिल रहे है।

अंगदान की ऑनलाइन रजिस्ट्री में प्रदेश पहले स्थान पर

सीएम शर्मा ने राज्य में चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में अंगदान की ऑनलाइन रजिस्ट्री में राजस्थान पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राज्य में 63 लाख लोगों के आयुष्मान भारत कार्ड की ईकेवाईसी हुई है तथा 9 हजार 947 स्वास्थ्य केन्द्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। ये आरोग्य मंदिर बेहतर उपचार के साथ-साथ प्रिवेंटिव एवं प्रमोटिव हैल्थ सर्विस भी उपलब्ध करवाएंगे।

 

यह भी पढ़ें:-INDIA STONE MART 2024: राजस्थान में होगा निवेश समिट, सिंगल विण्डो सिस्टम प्रभावी रूप से लागू होगा

ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने कहा कि राजस्थान में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि राजस्थान को सौर ऊर्जा उपकरणों के निर्माण के क्षेत्र में हब के रूप में विकसित किया जाए। इस दिशा में उद्यमियों तथा निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में सरकार कोई कमी नहीं रखेगी। ऊर्जा मंत्री ने शनिवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राजस्थान सोलर एसोसिएशन की ओर से आयोजित भारत सोलर एक्सपो-2024 में यह बात कही।

नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर प्रधानमंत्री सूर्योदय जैसी महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है, जिसके तहत एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। आप सभी के सहयोग से भविष्य में राजस्थान सौर उर्जा का एक बड़ा हब बन सकेगा। उन्होंने कहा कि इस सोलर एक्सपो के माध्यम से विभिन्न सोलर उत्पादों के निर्माता एक ही छत के नीचे आ सके हैं। राजस्थान सोलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील बंसल तथा अन्य पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया। एक्सपो में बड़ी संख्या में सोलर कंपनियों ने अपने उत्पादों एवं सेवाओं से संबधित स्टॉल प्रदर्शित की हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। तीन दिवसीय इस एक्सपो में देश के अलग-अलग राज्यों से आए प्रोजेक्ट डवलपर्स, ईपीसी कंपनियां, मॉड्यूल एवं उपकरण निर्माता, एमएसएमई तथा इस सेक्टर से संबंधित विभिन्न सेवा प्रदाता भाग ले रहे हैं। ऊर्जा राज्य मंत्री ने इन सभी से प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सुझाव लिए और सभी के सवालों के जवाब भी दिए।

 

 

यह भी पढ़ें:-भजन लाल सरकार के डेढ़ महीने, संकल्प पत्र की 10 बड़ी घोषणाएं पूरी

JEE Mains 2024 Exam Session 2 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी( एनटीए) ने 2 फरवरी, 2024 को जेईई मेन्स 2024 परीक्षा सत्र 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी इच्छुक उम्मीदवार एनटीए जेईई (NTA JEE 2024) की आधिकारिक वेबसाइट jee main.nta.ac.in के माध्यम से सत्र 2 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च, 2024 तक है। आवेदन शुल्क के सफल लेनदेन की अंतिम तिथि 2 मार्च, 2024 तक है।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने जेईई (मेंस) - 2024 सत्र 1 के लिए आवेदन किया है और परीक्षा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान किया है और जेईई (मेंस) - 2024 सत्र 2 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें अपने पिछले आवेदन नंबर के साथ लॉग इन करना आवश्यक है। और पासवर्ड वहीं दाखिल करना है जो आपने सत्र 1 में दिया है।

 

JEE Mains 2024 Exam Session 2: पंजीकरण कैसे करें :

 


ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।

1. एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन्स परीक्षा 2024 सत्र 2 लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉग इन करें।
4. आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
5. सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
नोट : आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

 

National Testing Agency (NTA) ने ये रखा है शुल्क

 

भारत में केंद्रों के लिए पेपर 1 या पेपर 2 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए ₹1000/- और सामान्य महिला उम्मीदवारों के लिए ₹800 है। जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹900 है और महिला उम्मीदवारों के लिए 800 है, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी पुरुष और महिला श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क भारत में केंद्रों के लिए ₹500/- है।

प्रवेश पत्र मार्च 2024 के तीसरे सप्ताह तक उपलब्ध होगी और प्रवेश पत्र परीक्षा की वास्तविक तिथि से 3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। परीक्षा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। परिणाम 25 अप्रैल, 2024 को घोषित किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जेईई मेन 2024 का पहला सत्र : मैथमेटिक्स और इनॉर्गेनिक-केमिस्ट्री तय करेगी मेरिट

दी न्यू इंडिया बिटवीन होप एंड डेस्पायर सत्र में लेखक राजीव भार्गव ने अपनी बुक और देश में बदलते माहौल पर चर्चा की। उन्होंने कहा इस बुक में हमारी नैतिकता से जुड़ी बातों का जिक्र है। आज नैतिकता में बड़ा बदलाव आया है। हम लोग सही-गलत, अच्छे और बुरे का अंतर भूल गए हैं। हमारे दिमाग से इस तरह की चीजे धीरे-धीरे निकल गई हैं। अगर हमें पता भी है कि अच्छा-बुरा क्या है तो उसे बोल भी नहीं पाते। यह हमारे देश के लिए खतरनाक है। हमें बोलने का हक है और हम कमिटेड देशवासी हैं और हम ही नहीं बोले तो गलतियां करने वाले कैसे सुधरेंगे। सुधारे बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता।

हमें अपने सैद्धांतिक अधिकारों को नहीं भूलना चाहिए। यह अधिकार बने रहने चाहिए, जो देश की प्रगति और नागरिकों को आगे लाने के लिए आवश्यक हैं। हिन्दू राष्ट्र बनने की विचारधारा पर उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म को संभालना और उसको आगे बढ़ाना एक बात है, लेकिन उसे बढ़ाने के लिए दूसरों पर अत्याचार करना या दूसरों को अलग कर देना सही नहीं है। मैं एक प्राउड हिन्दू हूं और हिन्दू के कल्चर व हिन्दू धर्म की अच्छी बातों को आगे बढ़ाने के लिए अग्रसर हूं। लेकिन इसको आगे बढ़ाने के लिए दूसरों का शोषण कर उन्हें अलग नहीं किया जा सकता। ऐसा हिन्दू राष्ट्र हमें क्यों चाहिए। हमारे पास सभी के लिए जगह है, हिन्दुस्तानी राष्ट्र बेहतर है। सभी को उसी तरह आगे बढ़ाना चाहिए।

हम यूरोप की बुराइयां क्यों अपना रहे ?

भार्गव ने कहा कि यूरोप में बहुत अच्छाईयां हैं, हम यूरोप की बुराईयां क्यों अपना रहे हैं। ये सभी यूरोपियन आइडियाज हैं और इन सभी चीजों के कारण यूरोप बर्बाद हुआ है। उन्होंने जूस के साथ कितना बुरा किया। अब जूस को दूर नहीं रख रहे। ऐसे में एक दिन ऐसा भी आएगा, जब वे मुस्लिमों को भी अपनाएंगे। लेकिन हम इन्हें छोड़ रहे हैं।

अयोध्या में रामलला के दर्शनों की राह सुगम होने जा रही है। राजस्थान से पहले हवाई यात्रा का तोहफा मिला तो अब राजस्थान रोडवेज भी सात संभागों से 7 बसें अयोध्या के लिए शुरू करने जा रही है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह से यह बस सेवा शुरू हो जाएगी। सभी जगहों से एक-एक बस अयोध्या के लिए जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रोडवेज अधिकारियों को 21 जनवरी को प्रदेशभर से अयोध्या के लिए बसें चलाने के निर्देश दिए थे।

वैसे तो जयपुर से भी एक ही बस शुरू की जा रही है, लेकिन अजमेर से जाने वाली बस भी जयपुर होकर अयोध्या जाएगी। ऐसे में जयपुरवासियों को दो बसों की सुविधा मिल सकेगी। जयपुर से यह बस दोपहर 1:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी और अयोध्या से सुबह 11:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे पहुंचेगी जयपुर।रोडवेज प्रशासन ने बसों का शेड्यूल और बसें चिन्हित कर ली हैं। प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय भिजवाया गया है, जहां से मंजूरी मिलने के बाद रोडवेज बसों का अयोध्या के लिए संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

आॅनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी

अयोध्या के लिए राजस्थान रोडवेज की बसों में वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कराने की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि बसों के शुरू होने के बाद ही यह सुविधा मिलेगी, ताकि लोग बस स्टेंड जाने की बजाय घर बैठे ही बस की बुकिंग करवा सकें। रोडवेज प्रशासन ने केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष के नंबर भी जारी किए हैं। रोडवेज के मोबाइल नंबर 9549456745 पर यात्री इन बसों के संचालन को लेकर जानकारी ले सकेंगे।

यह है रोडवेज बसों का शेड्यूल

—जयपुर से रोज दोपहर 1:15 बजे अयोध्या जाएगी बस, इसका किराया 1079 रुपए होगा।
—अजमेर से सुबह 8:25 बजे जाएगी बस, इसका किराया 1201 रुपए होगा।
—उदयपुर से सुबह 7:35 बजे जाएगी बस, इसका किराया 1480 रुपए होगा।
—भरतपुर से रोज सुबह 9 बजे जाएगी बस, इसका किराया 836 रुपए होगा।
—कोटा से सुबह 6:30 बजे जाएगी बस, इसका किराया 1240 रुपए होगा।
—जोधपुर से दोपहर 12:35 बजे जाएगी बस, इसका किराया 1407 रुपए होगा।
—बीकानेर से सुबह 7:50 बजे जाएगी बस, इसका किराया 1417 रुपए होगा।

 

यह भी पढ़ें:-राजस्थान को बनाएंगे सोलर उपकरणों के निर्माण का हब-नागर

जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में 1 फरवरी से चल रहे इंडिया स्टोनमार्ट के 12वें संस्करण को देश के साथ—साथ विदेशी उद्यमियों को भी भा रहा है। विश्व के कई प्रमुख देशों के पत्थर उद्योग की नामी कम्पनियां, कंपनी समूह, स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन्स के प्रतिनिधि एवं खरीददार अपने उत्पादों की मार्केटिंग, प्रदर्शित करने अथवा व्यापारिक पूछताछ के लिए सात समंदर पार स्टोनमार्ट पहुंचे हैं।

देश की इस प्रमुख प्रदर्शनी में अपने उत्पादों की मार्केटिंग के लिए इटली से आए मार्बल एंड ग्रेनाइट के प्रतिनिधि एंटोनिया डिमारिया ने कहा कि उनका व्यापारिक संगठन पत्थर उद्योग के पुराने संगठन में से एक है और वे अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए जयपुर आना पसंद करते हैं। क्योंकि विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल होने से यहां व्यावसायिक दृश्टि से अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि हमारे उत्पाद निर्माण कार्यों के लिए उपयुक्त हैं। वहीं ईरान से आयी एक मार्बल कंपनी निदेशक महनाज़ हाजी अली ने बताया कि वे विगत 18 वर्षों से लगातार इसका हिस्सा बन रही हैं। वह स्टोनमार्ट में अपनी भागीदारी के लिए हमेशा उत्सुक रहती हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और यहां निर्माण एवं वाणिज्यिक गतिविधियों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत का महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र होने के नाते जयपुर के बाजार में काफी संभावनाएं हैं। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक दो वर्ष में होने वाली पत्थर उद्योग की देश की सबसे बड़ी प्रदर्शनियों में से एक इंडिया स्टोनमार्ट का 12वां संस्करण जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस एग्जीबिशन का आयोजन राजस्थान औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम लि. (रीको), सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन (सी-डॉस) द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से किया जा रहा है।

411 एग्जीबिटर्स ले रहे है हिस्सा

इस प्रदर्शनी में पत्थर उद्योग से संबधित विभिन्न हितधारक जैसे उत्पादक, निर्यातक-आयातक, उपभोक्ता एवं खरीददार, विशेषज्ञ, प्रौद्योगिकी प्रदाता, वास्तुकार, बिल्डर, डेवलपर, कॉरपोरेट आदि कुल 411 एग्जीबिटर्स भाग ले रहे हैं। जिनमें विभिन्न 9 देशों के 85 प्रतिभागी भी हैं। इनमें तुर्किए (तुर्की) से 68, ईरान एवं इटली से 5-5, अमेरिका से 2, वियतनाम, स्पेन, रूस, इथोपिया एवं चीन से एक-एक प्रतिनिधि हैं। इस आयोजन में 198 पत्थर उद्यमी, 195 टूल्स-मशीनरी उद्यमी, 18 संस्थागत व सेवा संबंधी एग्जीबिटर्स भाग ले रहे हैं। स्टोनमार्ट में गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक एवं झारखंड राज्यों के मंडप के साथ ही ईरान, इटली और तुर्किए के पैवेलियन आकर्षण का केंद्र हैं।


यह भी पढ़ें:-रामलला के दर्शनों की राह सुगम, राजस्थान देने जा रहा है यह सौगात

RRB Technician Recruitment 2024 : रेलवे में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) तकनीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार तकनीशियन के करीब 9000 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) अजमेर सहित विभिन्न भर्ती बोर्डों के लिए निकाली गई है। भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन फरवरी माह में ही जारी किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मार्च सेा अप्रेल तक चलेगी। अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://indianrailways.Gov.In या संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगिन कर आवेदन कर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा (सीबीटी) के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा दो चरणों में अक्टूबर और दिसंबर में आयोजित की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की शॉर्ट लिस्टेड सूची फरवरी 2025 में जारी की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता
-10वीं/एसएसएलसी प्लस आईटीआई/पूर्ण एक्ट अप्रेंटिस कोर्स या भौतिकी और गणित के साथ 12वीं उत्तीर्ण या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढें।

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम, जबकि 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, पूर्व सैनिक और दिव्यांग अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

परीक्षा शुल्क
-सामान्य श्रेणी : 500 रुपए

-एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी : 250 रुपए

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वाइन फ्लू और कोरोना से ग्रसित हैं। शुक्रवार देर शाम जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा होने के बाद उन्हें उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया है। खुद गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी, जिस पर कई नेताओं ने उनके स्वस्थ होने की कामना की है तो वहीं उनके ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने उन पर तंज कसा है।

शर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि आपका शुभचिंतक होने के नाते आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं, इसलिए मेरा आग्रह है कि उम्र के इस पड़ाव पर अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। पिछले कई दशक से कांग्रेस और प्रदेश का भार अपने कंधों पर उठाते हुए पूरी तरह से सिर्फ़ अपने राजनीतिक स्वास्थ्य का ही ध्यान रखा और उसे बखूबी बनाए भी रखा।


पूरे प्रदेश ने देखा कि चोटिल होने के बावज़ूद व्हील चेयर और अपने दोनों पैरों को सामने सहारे पर रखकर भी प्रदेश की लगातार सेवा की। 'मैं कुर्सी छोड़ना चाहता हूं लेकिन ये कुर्सी मुझे नहीं छोड़ रही' कहते हुए जनहित और प्रदेशहित में अपनी ज़िम्मेदा निभाते रहे।

अब आपकी मंशा के अनुरूप कुर्सी ने भी आपको छोड़ दिया है तो इस उम्र में तमाम दूसरी चिंताओं को छोड़कर आपको शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि यहां प्रदेश में कांग्रेस के लिए कई नौजवान, होनहार, ऊर्जावान और काबिल चेहरे हैं उन्हें अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन दें। ताकि भावी चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें और कांग्रेस को मज़बूती से खड़ा कर सकें।मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप शीघ्र स्वस्थ्य हों और दीर्घायु हों।

वीडियो देखेंः- मोदी-मैक्रों मुलाकात दिखा रही असर, Eiffel Tower पर UPI की औपचारिक लॉंचिंग|UPI launch at Eiffel Tower

जयपुर।
जलदाय सचिव डॉ समित शर्मा के आदेश पर शनिवार से जलदाय कार्यालयों में दो दिवसीय सफाई अभियान शुरू हुआ। जयपुर में डाॅ शर्मा सुबह 10 बजे जल भवन पहुंचे और पूरे जल भवन में सफाई अभियान शुरू कराया और मुख्य अभियंता स्तर के सभी अधिकारियों,कार्मिकों के कमरों,परिसर में अलग अलग कमरों में भरी रददी और कबाड़ को हटवाया। डॉ शर्मा ने परिसर में कार्मिकों के साथ सूखे पेड़ को अपने कंधे पर रख कर दूसरी जगह रखवाया। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी जहां प्रतिदिन आठ से दस घंटे बैठ कर काम करते हैं वहां गंदगी किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए। साफ सुथरे कार्यालय में काम करने से सकारात्मकता बढ़ती है। डॉ शर्मा ने कहा कि सफाई अभियान पूरा होने के बाद इस सप्ताह से जयपुर शहर और अन्य जिलों में चल रहे पेयजल प्रोजेक्ट्स की साइट का दौरा करेंगे। सफाई अभियान रविवार को भी जारी रहेगा।

डॉ. शर्मा ने कहा कि सभी 50 जिलों के जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। ये प्रभारी भी इसी माह फील्ड विजिट शुरू करेंगे।
पीएचईडी सचिव ने कहा कि कार्य स्थलों को सुव्यवस्थित करने के लिए विश्व भर में प्रचलित 5 S एक सफल जापानी प्रणाली है ताकि अधिकारी एवं कार्मिक राजकार्य कुशलतापूर्वक, प्रभावी ढंग से और सर्वोच्च परिणाम के साथ करते हुए देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकें।
कार्य स्थलों का उपयोग अधिक कुशलतापूर्वक एवं प्रभावी ढंग से करने की इस प्रणाली के तहत 5 एस पांच जापानी शब्दों से आया है जो निम्न प्रकार है -
1. Sort (छांटना)
2. Set in Order (क्रमवार करना)
3. Shine (चमक)
4. Standardize (मानकीकरण)
5. Sustain (बनाए रखना)
इनमें से आगामी तीन दिन में पीएचईड़ी दफ्तरों में शुरू के दो बिंदुओं पर कार्य होगा -
1. सोर्ट (सीरी) - कार्यस्थल से अनावश्यक उपकरण और नाकारा सामग्री को निकालना। जो सामग्री कार्य हेतु आवश्यक है, सिर्फ उसे ही रखना।
2. सेट इन ऑर्डर (सीटन) ध्यान से उन फर्नीचर, फाइल, अन्य आवश्यक वस्तुओं और उपकरणों को सुव्यवस्थित करना जो उपयुक्त एवं उपयोगी हैं। जिससे कार्य स्थलों का उपयोग अधिक कुशलता पूर्वक और प्रभावी ढंग से किया जा सकता है

Jaipur Literature Festival 2024 : जेएलएफ के तीसरे दिन शनिवार को दरबार हॉल में शाम चार बजे युद्ध के दुख बांटे गए। साथ ही इस पर काम कर रही राजनीति पर विरोध जताया गया। यहां सत्र 'द डॉग्स ऑफ वॉर' में लेखक अंजन सुंदरम, ओलेस्या क्रोमेयक, एंटनी लॉयन्सटीन, शिवशंकर मेनन से बात की प्रवीण स्वामी ने। रूस-यूक्रेन यु्द्ध में अपने भाई को खो चुकी लेखक ओलेस्या क्रोमेयक ने कहा कि 'डेथ ऑफ अ सोल्जर—टोल्ड बाय हर सिस्टर' में उन्होंने अपनी मां का दर्द बयां किया है।

उन्होंने लिखा, कैसे एक परिवार के बच्चों को युद्ध के मैदान में झोंक दिया जाता है और पीछे उनकी मां उनके इंतजार में पागल हो जाती हैं। यानी युद्ध सिर्फ उन लोगों को नहीं मार रहा, जो सैनिक हैं, उनको भी मार रहा है जो सैनिक नहीं है, इंतजार करने वाले हैं। वे कहती हैं कि मैंने युद्ध से महिलाओं के जीवन पर होने वाले प्रभाव को इंगित किया हैं। उन महिलाओं का दर्द दर्ज किया है, जिन्होंने अपने पति या बेटों को खोया है। यह किताब पूरी तरह से महिला संसार के लिए है।

यहूदी हूं, लेकिन जंग के खिलाफ हूं 'द पेलेस्टियन लेबोरटरी' के लेखक एंटनी लॉयन्सटीन ने कहा कि मैं यहूदी भी हूं, एंटीजिओनिस्ट भी हूं और युद्ध विरोधी भी। वे कहते हैं इजराइल ने फिलिस्तीन को एक प्रयोगशाला बनाकर रख दिया है। जहां वो अपनी सारी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर, उसके व्यापार के लिए विज्ञापन कर रहा है। यह दुनिया को हिला देने वाला है। वेस्ट बैंक, गाजा और फिलिस्तीन में लोगों को मारा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Jaipur Literature Festival 2024 : जेएलएफ में दिखी खूबसूरती संग अदाएं, देखें तस्वीरें

यह सब इजराइल राष्ट्रवाद के नाम पर कर रहा है। यह राष्ट्रवाद नहीं हत्या करना है। उनकी बात का समर्थन करते हुए शिवशंकर मेनन ने कहा कि आज विश्व में युद्ध का सामान्यीकरण कर दिया गया है। लोगों को यह बहुत आम लगता है, लेकिन यह वीभत्स है। जबकि ज्यादातर देश युद्ध बिना किसी ठोस जानकारी के शुरू कर देते हैं, और इन्हें खत्म करने से पहले मानवता खत्म हो जाती है। लेखक अंजन सुंदरम ने कहा कि युद्ध क्षेत्रों से रिपोर्टिंग करना किसी ट्रोमा से कम नहीं। लोगों को मरते देखने से ज्यादा दहलाने वाला कुछ नहीं होता।

जयपुर. मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तस्करी के आरोपी व भूमाफिया मुजीब उर्फ मुजीबुदीन की करीब आठ करोड़ की होटल को सीज (फ्रीज) किया है।

प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार ने बताया कि घोटारसी थाना हथुनिया निवासी मुजीब ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित आय से होटल खड़ी की थी। इस पर कार्रवाई से पहले भारत सरकार की एडमिनिस्ट्रेटर सफेमा और एनडीपीएस एक्ट की कंपिटेन्ट अथॉरिटी से नियमानुसार इजाजत ली गई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
अमित कुमार ने बताया कि 33 क्विंटल डोडाचूरा तस्करी के आरोप में धमोत्तर पुलिस ने 18 नवम्बर को मुजीब को गिरफ्तार किया था। एसएचओ हथुनिया ने मुजीब की तस्करी से अर्जित सम्पति की वित्तीय जांच की। इसमें सामने आया कि आरोपी ने प्रतापगढ - मदंसौर मुख्य रोड पर वेलवेट-इन के नाम से आलीशान होटल बनाई है। इसके बाद थानाधिकारी हथुनिया शम्भू सिंह की ओर से होटल भवन को सीज करने की कार्रवाई की गई।

होटल पर बोर्ड लगाने के साथ लोगों को भी चेतायापुलिस ने होटल पर कार्रवाई के संबंध में सूचना चस्पा की है। इसके साथ ही होटल के आगे मध्यप्रदेश से आने वाले मार्ग की ओर से एक और बोर्ड लगाया है। इस पर स्वागत के साथ आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने को संदेश दिया है।

जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 में सोशल इम्पैक्ट पार्टनर के रूप में अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (आफ़) का फ्लैगशिप प्रोजेक्ट, नंद घर सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 सीरीज मुख्य भूमिका निभा रहा है। नंद घर बागान में मेंहदी जैसे कार्यक्रमों के साथ ही साथ कालबेलिया नृत्य और स्थानीय बैंड्स की मनमोहक प्रस्तुतियां भी शामिल है। इसके अलावा बागान पौराणिक कथाओं, कल्याण, संचार रणनीति, स्वदेशी भोजन के लाभों और अन्य विषयों पर सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 सीरीज जयपुर लिटरेचर फेस्ट लाइन-अप के विभिन्न सत्रों की मेजबानी भी गई है। विज़िटर्स 5 फरवरी तक होटल क्लार्क्स आमेर में इस गहन अनुभव में भाग ले रहे हैं।


यह भारत की सांस्कृतिक विविधता, ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के कौशल-निर्माण प्रयासों को प्रदर्शित करते हुए इन्हें जीवंत करने का माध्यम बनेगा। नंद घर का मुख्य दृष्टिकोण प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण की पहुंच को बढ़ावा देना है। इस साझेदारी के रूप में आफ़ इस फेस्टिवल में नंद घर बागान स्थापित कर रहा है, जो कि एक गतिशील और सांस्कृतिक रूप से जीवंत एक्सपीरियंस सेंटर है।


आंगनबाड़ियों के लिए अपने अभिनव दृष्टिकोण हेतु नंद घर को एक विशेष पहचान प्राप्त है। नंद घर के अंतर्गत आंगनबाड़ियां ऐसे सेंटर्स के रूप में कार्य करती हैं। जो सुबह के समय में बच्चों के लिए प्रीस्कूल शिक्षा और दोपहर के समय में महिलाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों का संचालन करती है। इसका उद्देश्य देश भर की 14 लाख आंगनबाड़ियों को नंद घरों में तब्दील करना है। 14 से अधिक राज्यों में 5800 से अधिक सेंटर के साथ बेहतर शुरुआत की गई है। ऐसे में नंद घर 2.25 लाख से अधिक बच्चों के जीवन को प्रभावित करने और 1.7 लाख से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे चुका है।

राजस्थान पुलिस अकादमी में उप निरीक्षक का प्रशिक्षण ले रहे चार पांच अभ्यर्थियों के संबंध में भी एसओजी को शिकायत मिली है। एसओजी की टीम अब इन उप निरीक्षकों के खिलाफ सबूत एकत्र कर रही है और मामले में जल्द कार्रवाई कर सकती है। एडीजी वीके सिंह ने कहा कि नकल मामले में एसओजी को मिल रही हर सूचना की तस्दीक की जा रही है और पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसओजी ने डमी अभ्यर्थी हरचंद उर्फ हरीश देवासी को खुद की जगह उप निरीक्षक परीक्षा में बैैठाकर पास हुए डालूराम मीणा को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पांच फरवरी तक एसओजी की रिमांड पर सौंपा है। डमी अभ्यर्थी हरचंद को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 7 फरवरी तक रिमांड पर सौंपा है। आरोपी हरचंद वरिष्ठ अध्यापक है और उसका कॉलेज एजुकेशन भर्ती परीक्षा में चयन हो गया था। लेकिन डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा में बैठने पर उसका चयन रद्द कर दिया गया था। अभी वह शिक्षा विभाग में सस्पेंड चल रहा है। गौरतलब है कि दौसा के महुवा निवासी डालूराम को राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में उप निरीक्षक का प्रशिक्षण लेते गिरफ्तार किया गया था। डालूराम ने हरचंद से 20 लाख रुपए में सौदा तय किया था।

ऐसे पकड़ में आया

एडीजी वीके सिंह ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर आरोपी डालूराम के खिलाफ सूचना मिली। परीक्षा देने वाले की पहचान की गई तो वहां इसकी जगह डमी अभ्यर्थी की परीक्षा में बैठने की फोटो मिली। डमी अभ्यर्थी के संबंध में जानकारी जुटाई तो एयरपोर्ट थाने में गिरफ्तार होने की जानकारी भी सामने आई थी। अनुसंधान के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

नई दिल्ली. ब्रह्मांड में अब तक का सबसे बड़ा एक्स-रे मैप सामने आया है। रूसी-जर्मन स्पेक्ट्रम-आरजी स्पेस ऑब्जर्वेटरी पर लगे एरोसिटा (एक्स-रे उपकरण) के डेटा के आधार पर वैज्ञानिकों ने इस मैप को जारी किया है। इस मैप में 9 लाख से ज्यादा हाई एनर्जी ब्रह्मांडीय स्रोत पाए गए हैं, जिनमें 7 लाख से ज्यादा तो सुपरमैसिव ब्लैकहोल हैं। कंसोर्टियम ने 31 जनवरी को इन डेटा को जुटाया था। मिशन में मददगार जर्मनी की मैक्स प्लैंक सोसायटी ने कहा, एरोसिटा से मिला डेटा अब तक पब्लिश एक्स रे स्रोतों का सबसे बड़ा कलेक्शन है। प्रमुख शोधकर्ता एंड्रिया मेरलॉनी ने बताया कि मिशन के शुरुआती 6 महीनों के आब्जर्वेशन में एरोसिटा ने इतने एक्स-रे स्रोतों की खोज कर डाली, जितनी खगोल विज्ञान के छह दशक की ज्ञात जानकारी में नहीं मिला।
मैक्स प्लैंक सोसायटी का कहना है कि एरोसिटा को फरवरी 2022 में सेफ मोड पर डाल दिया गया था, इसके बाद से ही इन ऑपरेशन्स को शुरू किया गया। इस सुपर एक्सरे में 7 लााख 10 हजार सुरपमैसिव ब्लैकहोल के अलावा 9 लाख अत्यधिक ऊजार्वान, एक लाख 80 हजार एक्स-रे उत्सर्जित करने वाले तारे और 12 हजार क्लस्टर ऑफ गैलेक्सी के साथ बाइनरी तारे, सुपरनोवा और ऑब्जेक्ट आदि देखे गए हैं

Tags:
  • science-and-tech

स्मार्ट फोन की लत और उसमें स्नैपचैट, इंस्टाग्राम, फेसबुक का सिर चढ़ता शौक किशोर-किशोरियों पर भारी पड़ रहा है। जयपुर के मानसरोवर इलाके में ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले के अनुसार जयपुर की नामी स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा को स्नैपचैट (सोशल मीडिया) के जरिये जाल में फंसाकर पहले दोस्ती की गई। अब किशोरी को आरोपित ब्लैकमेल कर रहे हैं। मानसरोवर थाने में पीडि़त छात्रा के पिता ने गुरुवार को मामला दर्ज करवाया है।

पिता ने बताया कि उनकी बेटी मानसरोवर क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है। किसी छात्र या अनजान व्यक्ति ने स्नैपचैट के जरिए बेटी से दोस्ती कर ली। बेटी ने स्नैपचैट पर चैटिंग करना बंद कर दिया तो दोस्ती करने वाला अनजान व्यक्ति बेटी को मानसिक तौर पर प्रताडि़त कर रहा है। किशोरी को अश्लील चैट भेज रहा है। बेटी की फोटो को एडिट कर गंदी (अश्लील) वीडियो बना ली। चैट जारी नहीं रखने पर एडिट की गई फोटो व वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी छात्रा का परिचित हो सकता है। थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि स्नैपचैट व इंस्टाग्राम से बच्ची से चैट करने वाले के संबंध में तकनीकी जानकारी मांगी है।

लड़की बनकर दोस्ती, फिर बलात्कार

नोखा में स्नैपचैट पर एक युवक ने लड़की बनकर युवती से दोस्ती कर ली। फिर युवती का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगा और उसे मिलने की कहकर बुला लिया। आरोपी ने युवती से बलात्कार किया।

50 लड़कियों की फोटो कर दी वायरल

चंडीगढ़ में एक नामी स्कूल की 50 छात्राओं की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया। बाद में पुलिस ने आरोपी की पहचान एक नाबालिग के रूप में की।

ब्लैकमेलिंग पर यह करें

- अपराधी से उलझे नहीं

- फिरौती या अन्य मांग पूरी नही करें, कानूनी विशेषज्ञों से सुझाव लें- अपराधी की संदिग्ध गतिविधियां नजर आने लगे तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाएं

परिजनों के लिए सुझाव

- बच्चों को अनजान लोगों से चैट न करने के लिए जागरूक करें

- विशेष ध्यान दें कि बच्चा अकेले में बैठकर मोबाइल पर किससे चैट कर रहा है, किस तरह की चैट कर रहा है और सामने चैट करने वाला व्यक्ति कौन है- बच्चे के व्यवहार में परिवर्तन आए या गुमसुम रहने लगे तो उससे बातचीत कर जानने का प्रयास करें

पत्रिका व्यू

अधिकांश माता-पिता अपने बच्चों के पास स्मार्ट फोन होने से परेशान हैं, लेकिन आश्चर्य यह है कि उन्हें यह सुविधा उपलब्ध भी वही करवाते हैं। माना जा सकता है कि यह समय की जरूरत है। लेकिन इसकी आड़ में बच्चे में कोई परिवर्तन नजर आए या वह उसका दुरुपयोग कर रहा है तो उस पर नजर रखने की जिम्मेदारी भी अभिभावकों की है। इसलिए जरूरी है कि अभिभावक स्वयं अपने बच्चों को जागरुक करें। उनकी काउंसलिंग करें। जरूरत हो तो विशेषज्ञ की मदद लें। यथासंभव कोशिश करें कि बच्चे को स्मार्ट फोन के नुकसान बताकर उसे इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें। बच्चों के लिए थानेदार बनने के बजाय उनसे दोस्ती कर उनके मददगार बनें।

इनका कहना ऐसे बचें

सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म पर हैकिंग, ब्लैकमेलिंग, एक्सटोर्शन, सेक्सटोर्शन, डिजिटल अरेस्ट, डीप फ़ेक से बचने के लिए फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, गूगल का टू स्टेप वेरिफिकेशन और टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन और प्रोफाइल प्राइवेसी लॉक रखें। स्नैपचैट हो या फिर अन्य सोशल मीडिया प्लेट फार्म, किसी पर भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड और चैट रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें।

चन्द्र प्रकाश चौधरी, थानाधिकारी, स्पेशल ऑफ़ेंसेज एंड साइबर क्राइम पुलिस थाना कमिश्नरेट जयपुर

For Ban On Hijab In Schools Muslim Father & Daughter Sit on Fast :कर्नाटक के बाद राजस्थान में हिजाब को लेकर मामला गर्माया हुआ है। हिजाब पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली अहमदाबाद की तंजिम मेरानी अपने पिता के साथ जयपुर स्थित शिप्रापथ थाने के पास मैदान में अनशन पर बैठ गई है। तिरंगा गर्ल के नाम से मशहूर तंजिम लाल चौक पर तिरंगा फहरा चुकी है। उनका कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के लिए जाते है न की धर्म का प्रचार करने के लिए। इसलिए स्कूल-कॉलेज में हिजाब पर पाबंदी लगनी चाहिए। तीन दिन से अनशन पर बैठी तंजिम का कहना है कि वह रविवार शाम पांच बजे से पानी पीना भी छोड़ देगी।

मिलती रही धमकियां, जारी हुए फतवे
तंजिम का कहना है कि उन्हें धमकियां मिलती है, पहले भी कई फतवे जारी हुए। लेकिन शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ नागरिकता संशोधन कानून और समान नागरिकता सहिंता को जल्द लागू करने तक आंदोलन जारी रहेगा। तंजिम का कहना है कि मैं मुस्लिम समाज से आती हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं स्कूल-कॉलेज और सरकारी दतरों में हिजाब पहनूं।

यह भी पढ़ें : हिजाब और बुर्का आक्रमणकारियों की देन... राजस्थान में लगेेगा प्रतिबंध: किरोडीलाल

मुस्लिम लड़की कलेक्टर बनेगी तब भी हिजाब पहनेगी
तंजिम के पिता अमीर मेरानी ने बताया कि गलत तो गलत है। वह भी अपनी बेटी तंजिम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटे हुए हंै। उनका कहना है कि कल को कोई मुस्लिम लड़की कलेक्टर बन जाएगी तो क्या कुर्सी पर हिजाब पहनकर बैठेगी? ऐसा नहीं चल सकता।

नई दिल्ली. ब्रह्मांड में अब तक का सबसे बड़ा एक्स-रे मैप सामने आया है। रूसी-जर्मन स्पेक्ट्रम-आरजी स्पेस ऑब्जर्वेटरी पर लगे एरोसिटा (एक्स-रे उपकरण) के डेटा के आधार पर वैज्ञानिकों ने इस मैप को जारी किया है। इस मैप में 9 लाख से ज्यादा हाई एनर्जी ब्रह्मांडीय स्रोत पाए गए हैं, जिनमें 7 लाख से ज्यादा तो सुपरमैसिव ब्लैकहोल हैं। कंसोर्टियम ने 31 जनवरी को इन डेटा को जुटाया था। मिशन में मददगार जर्मनी की मैक्स प्लैंक सोसायटी ने कहा, एरोसिटा से मिला डेटा अब तक पब्लिश एक्स रे स्रोतों का सबसे बड़ा कलेक्शन है। प्रमुख शोधकर्ता एंड्रिया मेरलॉनी ने बताया कि मिशन के शुरुआती 6 महीनों के आब्जर्वेशन में एरोसिटा ने इतने एक्स-रे स्रोतों की खोज कर डाली, जितनी खगोल विज्ञान के छह दशक की ज्ञात जानकारी में नहीं मिला।
मैक्स प्लैंक सोसायटी का कहना है कि एरोसिटा को फरवरी 2022 में सेफ मोड पर डाल दिया गया था, इसके बाद से ही इन ऑपरेशन्स को शुरू किया गया। इस सुपर एक्सरे में 7 लााख 10 हजार सुरपमैसिव ब्लैकहोल के अलावा 9 लाख अत्यधिक ऊजार्वान, एक लाख 80 हजार एक्स-रे उत्सर्जित करने वाले तारे और 12 हजार क्लस्टर ऑफ गैलेक्सी के साथ बाइनरी तारे, सुपरनोवा और ऑब्जेक्ट आदि देखे गए हैं

Tags:
  • science-and-tech

जयपुर।

जलवायु परिवर्तन के कारण बारिश की कमी का सीधा असर प्रदेश में खेतीबाड़ी पर भी आ रहा है। प्रदेश में इस बार मानसून कमजोर रहा और रबी सीजन की फसलों की बुवाई के आंकड़ों से कृषि विभाग के अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक चिंतित है। इस बार रबी सीजन में गेहूं,सरसों और चना जैसी फसलों की बुवाई के रकबे कमी आई है। ऐसे में अब इस वर्ष रबी सीजन की फसलों का उत्पादन भी कम होने की संभावना से कृषि विभाग के अधिकारी इंकार नहीं कर रहे हैं।
रबी सीजन की तस्वीर

बिना पानी के गेहूं सरसों की बुवाई महंगा सौदा
रबी सीजन में बोई जाने वाली गेहूं की फसल में सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है। गेहूं की फसल में छह बार सिचाई होती है। इसके बाद सरसों की फसल में चार या पांच बार सिचाई की जरूरत होती है। ऐसे में पानी की कमी के कारण राज्य में किसान गेहूं और सरसों जैसी फसलों की बुवाई को महंगा सौदा मानने लगे हैं और इनकी खेती से पीछे हट रहे हैं।

रबी सीजन में उत्पादन कम होने की संभावना
कृषि विभाग के अधिकारियों की माने तो राज्य में पूरे अगस्त में बारिश नहीं हुई। जिसका असर खरीफ के साथ रबी की फसलों पर आया। गेहूं और सरसों का रकबा घटना कृषि विभाग के अधिकारियों के लिए ज्यादा चिंता का विषय बना हुआ है। दलहनी और तिलहनी फसलों की कम बुवाई का असर दालों और खाद्य तेल की कीमतों पर आएगा।

रबी सीजन -2022
बुवाई का कुल क्षेत्रफल-1. 16 करोड़ हेक्टेयर

रबी सीजन-2023
लक्ष्य-1.17 करोड़ हेक्टेयर

बुवाई-1.08 करोड़ हेक्टेयर
लक्ष्य के मुकाबले 9 लाख हेक्टेयर कम बुवाई

पिछले वर्ष के मुकाबले 8 लाख हेक्टेयर में कम बुवाई

ऐसे घटा सरसों,गेहूं का रकबा
गेहूं - लक्ष्य - बुवाई

3100000 - 2861754
सरसों - 4100000 - 3620494

चना - 2100000 - 1934331
तारामीरा- 240000 - 100648

आंकडे लाख हेक्टेयर में
खरीफ सीजन में बुवाई पर आया असर

खरीफ-2022
बुवाई का लक्ष्य-1 करोड़ 64 लाख हेक्टेयर

बुवाई हुई- करोड़ 58 लाख
लक्ष्य से 6 लाख हैक्टेयर कम

खरीफ में दलहनी फसलों का रकबा घटा
लक्ष्य - बुवाई

मूंग - 24 - 21 लाख
उड़द - 5 - 3

आंकडे़ लाख हेक्टेयर में

जयपुर. जल संसाधन विभाग में 1999 में निरस्त हो चुकी अस्थायी वरीयता सूची को आधार बना कर 150 चहेते इंजीनियरों को दो-दो पदोन्नति देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रिटायर्ड इंजीनियरों ने 24 जनवरी को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से जांच कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में सहायक अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता के पदों पर पदोन्नति के लिए डीपीसी हुई। इसके बाद वर्ष 2018 में विभाग के इंजीनियरों ने 2014 की डीपीसी को 1999 में निरस्त हो चुकी अस्थायी वरीयता सूची के आधार पर रिव्यू कर दिया। निरस्त वरीयता सूची में सहायक अभियंता के 1918 पद बताए गए और 2010 से सेवानिवृत्ति से रिक्त हुए पदों को आधार बना कर चहेते इंजीनियरों को एक साथ दो-दो पदोन्नति दे दी गईं।

.....
दबा दिया गया मामला
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रिटायर्ड इंजीनियरों ने यह मामला मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव तक पहुंचाया। मामला एसीबी तक पहुंचा तो परिवाद दर्ज कर लिया गया, लेकिन इंजीनियरों के दबाव में एसीबी को जांच की अनुमति नहीं मिली। सेवानिवृत्त और विभाग में कार्यरत इंजीनियरों ने जल संसाधन विभाग के तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल को भी शिकायत दी, लेकिन मामले को दबा दिया गया।
.......

दोषियों को मिले सजा
सेवानिवृत्त इंजीनियरों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बताया कि गलत तरीके से पदोन्नत इंजीनियरों ने 2018 से अब तक करोड़ों रुपए का वेतन उठा लिया है। इस पूरे मामले की एसआईटी से जांच कराकर दोषी इंजीनियरों को सजा दी जाए।

 

अंबाबाड़ी में दो बैंक व एक ज्वैलरी शोरूम में सुरंग खोदकर सेंध लगाने का प्रयास करने के मामले में 25 हजार के इनामी सरगना सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने धारावी मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शरण देने वाला भी शामिल है।डीसीपी राशि डोगरा डूडी ने विद्याधर नगर थाने में शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मूलत: उत्तर प्रदेश के बरेली हाल रामगंज स्थित बाबू का टीबा निवासी सरगना रिजवान उर्फ अरबाज खां, बरेली निवासी सलीम और इन दोनों को शरण देने के मामले में मुम्बई निवासी राशिद हुसैन उर्फ अबरार हुसैन को गिरफ्तार किया। इससे पहले अमन खान को गिरफ्तार किया जा चुका। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने सरगना रिजवान व सलीम पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपियों की पहचान करने में स्थानीय अधिकारियों के साथ कांस्टेबल मुकेशचंद, मामराज, हंसराज, अमन, नरेश कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

आरोपी बार-बार बदल रहे थे लोकेशन

 

एडिशनल डीसीपी दिनेश शर्मा ने बताया कि सरगना रिजवान के खिलाफ बरेली में छह प्रकरण दर्ज हैं। इसके चलते बरेली पुलिस का वांटेड है। अंबाबाड़ी में 23 जनवरी को आलू से भरा ट्रक सुरंग में धंसने पर आरोपी रिजवान व सलीम बरेली भागने की बजाय आगरा चले गए। वहां से दिल्ली, कोटा, उन्नाव, सूरत, बड़ौदा, अहमदाबाद और फिर मुम्बई पहुंच गए। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी बार-बार लोकेशन बदलते रहे। आरोपी रिजवान पहले एक बैंक में केवाईसी अपडेट करने का काम करता था। ग्राहकों के उपलब्ध करवाए गए दस्तावेजों से कई मोबाइल सिम ले रखी थी। कुछ सिम अपने साथियों को भी दे रखी थी। आरोपी से तीन मोबाइल व 10 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पूछताछ में अन्य आरोपियों ने बताया कि रिजवान ने लाखों रुपए देने की कहकर सुरंग खोदने के लिए उन्हें बुलाया था।

 

 

 

10 से 15 किमी दूर जाकर करते थे बात

 

आरोपियों को जानकारी थी कि उनकी लोकेशन से पुलिस उन तक पहुंच सकती है। इसके चलते आरोपी सुरंग खोदते समय घटना स्थल पर या फिर फरारी के दौरान जहां ठहरते थे, वहां पर मोबाइल पर बात नहीं करते थे। बात करनी होती तो वे 10 से 15 किलोमीटर दूर जाकर बात करते थे।

weather update : मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जयपुर में शनिवार रात करीब 2 बजे कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। जयपुर में मौसम मौजूदा वक्त अधिक ठंडा नहीं है। पर राजस्थान का मौसम आज 4 फरवरी को कैसा रहेगा। तो मौसम विभाग को अलर्ट है कि आने वाले तीन घंटें में पूर्वी राजस्थान के करीब 19 जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली व ओलावृष्टी की संभावना है। इनमें पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के जिले शामिल हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के चार जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है। जयपुर का मौसम इस वक्त बेहद सुहावना है। देर रात बारिश हुई थी। तापमान में कुछ बदलाव है। सुबह सात बजे जयपुर का तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर का रविवार को तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की 5-6 फरवरी की भविष्यवाणी



मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 5 फरवरी को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में हल्की बारिश होगी। 6 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पूर्वी राजस्थान में 5 फरवरी को भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जना, आकाशीय बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 6 फरवरी को भरतपुर संभाग में हल्की बारिश होगी।

यह भी पढ़ें - Video : अशोक गहलोत की तबीयत बिगड़ी, डाक्टर्स ने दिया नया अपडेट

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय



राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिस वजह से राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार रात बूंदाबांदी हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोलायत, नोखा व जैसलमेर में हल्की बारिश हुई। कई अन्य इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई।

यह भी पढ़ें - नए जिले पर नया अपडेट, राजस्थान में 7 नए जिले हो सकते हैं रद्द!

राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना सिर्फ अफसरों की योजना बनकर रह गई। विदेश में पढ़ाई कराने का सपना दिखाकर कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2021 में जरुरतमंदों के लिए योजना शुरू की थी। लेकिन अधिकारियों ने योजना का दायरा बढ़ाकर अपने बच्चों को सरकारी खर्च पर विदेश में पढ़ाई कराने की व्यवस्था कर ली।

अब विदेश पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या में इजाफा हो गया है तो योजना का बजट गड़बड़ा गया है। सुनकर हैरानी होगी कि पिछले वर्ष 2023 में विदेश पढ़ाई करने गए छात्रों को अभी तक ट्यूशन फीस नहीं दी है। जरूरतमंद छात्रों के अभिभावकों ने मजबूरन कर्ज लेकर 10 लाख रुपए की यूनिवर्सिटी फीस भरी है। पिछले छह महीने से स्कॉलरशिप का पैसा नहीं मिलने के कारण अभिभावक ब्याज से दब रहे हैं।

 

2022 में 73 अफसरों के बच्चों गए थे विदेश पढ़ने


साल 2021 में कांग्रेस सरकार ने 200 छात्रों के लिए योजना शुरू की। न्यूनतम आठ लाख आय वर्ग वाले छात्रों को शामिल किया। प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण योजना में आवेदन नहीं आए। इसके बाद 25 और 50 लाख आय वर्ग वाले छात्रों को भी शामिल कर लिया। फायदा उठाकर प्रदेश के 14 आईएएस, आईपीएस सहित 73 अफसरों ने अपने बच्चों को सरकारी खर्च पर विदेश पढ़ने भेज दिया। गत वर्ष विधानसभा में एक सवाल के जवाब में कॉलेज आयुक्तालय ने यह आंकड़ा दिया था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में पटरी नहीं चढ़ पाई उम्मीदों की रेल! टकटकी लगाए बैठे रहे इस जिले के लोग लेकिन नहीं हुआ कोई जिक्र

 

इन कैटैगरी के छात्रों से लिए जाते आवेदन


आठ लाख तक आय वर्ग : 50 लाख ट्यूशन फीस और प्रतिमाह एक लाख खर्चा
आठ लाख से 25 लाख आय वर्ग : 50 लाख ट्यूशन फीस और 50 हजार स्थायी फंड
25 लाख से अधिक आय वर्ग : 50 लाख ट्यूशन फीस

 

अब नई सरकार में भटक रहे चयनित छात्र


योजना में छात्रों की संख्या बढ़ने से स्कॉलरशिप के तहत मिलने वाली राशि अटक गई। 2023 में कॉलेज आयुक्तालय ने 500 छात्रों से आवेदन ले लिए। इनमें से 327 को चयन कर विदेश भेज दिया। जिन्हें स्कॉलरशिप की राशि नहीं दी गई। बजट की कमी होने के कारण फेस-3 की सूची जारी भी नहीं की गई है। इधर, छात्रों का विदेश की यूनिवर्सिटी में चयन होे गया है, फरवरी में छात्रों को स्कॉलरशिप लेटर जमा कराना है। लेटर नहीं मिलने के कारण छात्रों के प्रवेश पर संकट मंडरा रहा है।

पिछली सरकार के समय योजना में जो गड़बड़ी हुई, उस पर संज्ञान लिया है। विभाग से जानकारी मांगी है। आगे इस योजना को कैसे संचालित किया जा सकता है इस पर विभाग से चर्चा कर रहे हैं। छात्र हित में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
प्रेमचंद चंद बैरवा, डिप्टी सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री

यह भी पढ़ें : राजस्थान को बड़ा तोहफा, तीन बड़े रेल कॉरिडोर का होगा निर्माण, पहली बार सर्वाधिक बजट आवंटित

Ashok Gehlot New Health Update : जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के संक्रामक रोग केन्द्र में शुक्रवार देर रात भर्ती कराए गए राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की तबीयत में अब कुछ सुधार है। हालांकि शनिवार को दूसरे दिन भी उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत रही। भर्ती करते समय जांच में ऑक्सीजन की मात्रा कम मिलने पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। अस्पताल अधीक्षक डॉ.अचल शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत पहले से बेहतर है, लेकिन फिलहाल उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर ही रखा गया है।

शनिवार को उनकी रुटीन जांचें की गईं। मेडिकल बोर्ड में शामिल चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि एक दिन पहले अशोक गहलोत को कोविड 19 और स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी।

अब शारीरिक पैरामीटर सामान्य



राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अब उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने कहा कि देर रात जब अशोक गहलोत को अस्पताल लाया गया तो शुरुआती जांच में उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल 85-90 के बीच था जो काफी कम है। उन्हें रात में भर्ती होने के लिए कहा गया। सुबह उनका बीपी, पल्स रेट और अन्य शारीरिक पैरामीटर सामान्य रहे।

जानें अशोक गहलोत को कब-कब हुआ था कोविड 19



पूर्व सीएम अशोक गहलोत साल 2021 और 2023 में भी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके है। उस वक्त एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें होम आइसोलेट करते हुए इलाज किया था। इस बार उनका कोविड होने के साथ-साथ स्वाइन फ्लू का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है। अशोक गहलोत को 2021 में सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल के कार्डियोलॉजी विंग में भी भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।

यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, आकाशीय बिजली व ओलावृष्टी संग 19 जिलों में होगी बारिश

यह भी पढ़ें - Rajasthan News : नए जिले पर नया अपडेट, राजस्थान में 7 नए जिले हो सकते हैं रद्द!

प्रदेश भाजपा के संगठन में जल्द ही फेरबदल देखने को मिल सकता है। प्रदेश महामंत्री रहे भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री और दिया कुमारी उपमुख्यमंत्री बन चुकीं हैं। ऐसे में प्रदेश महामंत्री के दो पद रिक्त हो गए हैं। इनमें से एक प्रदेश महामंत्री (कार्यालय) के पद पर जल्द नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। चन्द्रशेखर के जाने से संगठन महामंत्री का पद भी रिक्त हो गया है। इस पद पर भी नियुक्ति का इंतजार हो रहा है। यह नियुक्ति आलाकमान को करनी है।


इस माह राज्यसभा चुनाव है। इस माह के अंत में या मार्च के प्रथम सप्ताह में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता भी लगनी है। सबसे ज्यादा परेशानी प्रदेश कार्यालय महामंत्री को लेकर ही है। लंबे समय से इस पद की सीएम भजनलाल शर्मा बखूबी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वे सीएम बन चुके हैं, लेकिन दो माह बाद भी इस पद के लिए पार्टी अभी योग्य नेता नहीं तलाश पाई है। कार्यालय महामंत्री ही वह पद है, जो केंद्र और राज्य संगठन के बीच समन्वय बनाकर काम करता है। भाजपा ने संगठन में पांच नेताओं को महामंत्री बना रखा था, अब तीन महामंत्री ही काम कर रहे हैं। प्रदेश मंत्री का एक पद भी अब रिक्त हो चुका है। प्रदेश मंत्री रहे हीरा लाल नागर सरकार में मंत्री बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें : अफसर ले गए फायदा, विदेश शिक्षा का सपना लेकर गए छात्र कर्ज में डूबे

 

संगठन महामंत्री जा चुके, नए का हो रहा इंतजार


प्रदेश संगठन महामंत्री रहे चंद्रशेखर गणतंत्र दिवस से पहले नई जिम्मेदारी संभालने तेलंगाना जा चुके हैं। इस पद पर अभी पार्टी ने किसी को नहीं लगाया है। मंडल स्तर तक के काम पर निगरानी करने वाले संगठन महामंत्री का पद रिक्त होना भाजपा के बड़े नेताओं को खटक रहा है। इस पद के लिए तीन-चार राज्यों के संगठन महामंत्रियों के अलावा संघ से किसी नए व्यक्ति को लेने पर भी विचार चल रहा है, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan News : अशोक गहलोत की तबीयत में सुधार, जानें नया हेल्थ अपडेट

ब्रह्मपुरी थाना अंतर्गत मंगोड़ी वालों की बगीची निवासी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। महिला के मामा ने ब्रह्मपुरी थाने में पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया है।

ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप
बापू नगर निवासी सत्यप्रकाश स्वर्णकार ने बताया कि भांजी अंतिमा सोनी की वर्ष 2014 में रोहित सोनी से शादी की थी। कुछ वर्ष से अंतिमा के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इस पर उसने ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत भी दी थी, लेकिन ससुराल वालों ने समझौता करवा लिया था। कुछ माह बाद फिर उसे प्रताड़ित करने लगे। 25 जनवरी की तड़के अंतिमा के चिल्लाने की आवाज पर पड़ोसी भी जाग गए, तब ससुराल वाले उसे एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर कुछ देर बाद ही चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने नहीं की जांच
सत्यप्रकाश ने आरोप लगाया कि अंतिमा के ससुराल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है कि अंतिमा को घर से अस्पताल ले जाने के बाद ससुर विश्वबंधु करीब 20 मिनट के अंदर हाथ में थैला लेकर अंतिमा के कमरे में चार बार गया। बहू हॉस्पिटल में मृत पड़ी थी और ससुराल वाले सबूत नष्ट करने में लगे थे।

पुलिस पर लगाया ऐसा आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने सास-ससुर के खिलाफ साजिश रचने की बजाय साधारण मामला दर्ज किया और पति व ससुर को गिरफ्तार कर इतिश्री कर ली। पुलिस ने न ही उनकी कॉल डिटेल निकलवाई और न ही अंतिमा को अस्पताल में ले जाने के बाद ससुर कमरे में चार बार क्यों गया। इसकी जांच भी नहीं की।

Rajasthan News : राजस्थान की नौकरशाही में इन दिनों में तबादलों का दौर चल रहा है। जनवरी माह से लेकर अब तक आईएएस, आईपीएस और आरएएस अधिकारियों की कई बड़ी तबादला सूची जारी हो चुकी है, जिसके जरिए पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल से विभागों में जमे अधिकारियों को इधर- उधर किया गया है। भजन लाल सरकार की ओर से करीब 35 जिलों में कलक्टर बदले जाने के बाद अब पुलिस अधीक्षकों के तबादलों को लेकर कवायद जोर-शोर से चल रही है। सरकार में उच्च स्तर पर भी अधीक्षकों के तबादलों को लेकर मंथन चल रहा है। बताया जाता है कि जल्द सूची तैयार करके मुख्यमंत्री की मंजूरी के लिए भेजी जाएगी और उसके बाद कार्मिक विभाग तबादला सूची जारी कर देगा। करीब 30 से ज्यादा जिलों में एसपी बदले जाने की चर्चा है। इधर जिलों में तैनात पुलिस अधीक्षकों को भी तबादला सूची का इंतजार है, अधिकांश जिलों में पूर्ववर्ती सरकार के समय से ही एसपी लगे हुए हैं, इनमें नए जिले भी शामिल हैं।

एडीजी और आईजी के स्तर हुए तबादले



राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर हाल ही में डीजी, एडीजी और आईजी स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची जारी पुलिस महकमें में भी बदलाव किए हैं।

यह भी पढ़ें - Rajasthan News : नए जिले पर नया अपडेट, राजस्थान में 7 नए जिले हो सकते हैं रद्द!

आरएएस अधिकारियों की भी सूची पर मंथन



इधर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में भी फेरबदल चल रहा है, सरकार की ओर से पूर्व में आरएएस अधिकारियों की 6 तबादला सूची जारी कर 170 से ज्यादा अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। बताया जाता है कि आरएएस अधिकारियों की एक और बड़ी तबादला सूची पर भी जल्द जारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan News : अशोक गहलोत की तबीयत में सुधार, जानें नया हेल्थ अपडेट

नई सरकार को दिखाने के लिए राजस्थान पुलिस एक्शन में है। दिसम्बर के अंत में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। तीन दिन में ही 9994 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 7000 से अधिक बदमाश तो तभी जमानत पर छूट गए थे, अन्य भी धीरे-धीरे बाहर आ गए। वहीं पुलिस सक्रियता भी ढीली पड़ गई। प्रदेश में आपराधिक वारदात के आंकड़ों में पुलिस की सक्रियता की बात करें तो 26 जनवरी से 1 फरवरी तक 2478 बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से इन सभी को जेल भेज दिया गया। हालांकि इस अवधि में जेल जाने वाले और पहले से बंद 1741 बदमाश जमानत पर बाहर भी निकल आए। बताया जाता है कि पुलिस की तरफ से कमजोर सबूत पेश करने के कारण बदमाशों को जमानत मिल जाती है।

फिर चले एक साथ अभियान
वर्तमान में कुछ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश स्तर पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक साथ अभियान चले, लेकिन अभियान में उन्हीं बदमाशों को पकड़ा जाए जो हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, अपहरण, वसूली जैसे मामलों में वांटेड चल रहे हैं या फिर ऐसे मामलों में जिनके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हैं। अभियान खानापूर्ति के लिए नहीं होना चाहिए, जिसमें वर्षों से किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं और वो अब परिवार सहित कामकाज कर रहे हैं। ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

जमानत पर छूटतेे ही लूट...छात्रा को घसीटा
करधनी थाना अंतर्गत बाइक सवार लुटेरा 26 जनवरी को पर्स छीनने के दौरान एक छात्रा के विरोध करने पर उसे घसीट ले गया। वारदात में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस तलाश रही थी, तभी उसी लुटेरे ने 29 जनवरी को झोटवाड़ा में महिला से पर्स लूट लिया। यहां भी महिला सड़क पर गिर गई। घटना की तुरंत सूचना मिलने पर घेराबंदी करने से लुटेरा पकड़ा गया। पड़ताल में सामने आया कि मुरलीपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर शुभम सैनी 4 जनवरी को जेल से जमानत पर छूटा था। फिर 13 जनवरी को विधायकपुरी से बाइक चोरी की और बिना नंबर बदले ही शहर में घूम रहा था। इस अवधि में आधा दर्जन बाइक चोरी व लूट की वारदात को अंजाम भी दे चुका था। पुलिस की हिस्ट्रीशीटर व अन्य सक्रिय अपराधियों पर नजर कमजोर हुई तो वे लगातार वारदात करते गए। यह एक मामला नहीं है, प्रदेश में ऐसे कई मामले मिल जाएंगे।

... तो जमानत भी अधिक होने लगी
जेल सूत्रों के मुताबिक प्रदेशभर की जेलों में पहले करीब 300 बंदी रोज आ रहे थे। अब उनकी संख्या बढ़कर साढ़े तीन सौ के लगभग हो गई है। इसी हिसाब से बंदियों के लिए शिथिलता होने से जमानत के मामले भी बढ़े हैं। इन दिनों करीब 250 बंदी रोजाना जमानत पर बाहर आ रहे हैं।

प्रदेश स्तर पर एक साथ अभियान चलाने की बजाय अब अलग-अलग रेंज और जिला स्तर पर वांटेड अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कई सक्रिय अपराधी जेल में हैं तो कई बाहर हैं। जिला पुलिस को उनकी निगरानी रखने और पकड़ने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।
दिनेश एमएन, एडीजी (क्राइम) राजस्थान

Rajya Sabha Elections : राजस्थान में रिक्त हो रही राज्यसभा की 3 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होना है। संख्याबल के लिहाज से दो सीट भाजपा और एक कांग्रेस के खाते में जा सकती है। जो तीन सीटें रिक्त हो रही हैं उनमें एक सीट पर कांग्रेस और दो पर भाजपा का कब्जा है। प्रदेश से राज्यसभा सांसद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मोदी सरकार में मंत्री भूपेंद्र यादव का कार्यकाल 3 अप्रेल 2024 को खत्म हो रहा है। किरोड़ी लाल मीना विधायक चुने जाने के बाद इस्तीफा दे चुके हैं। इधर, राजस्थान से राज्यसभा जाने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं ने दावेदारी करना शुरू कर दिया है। चर्चा है कि इस बार भी स्थानीय की बजाय केंद्रीय नेता को ही कांग्रेस मौका दे सकती है। कुछ नेता आलाकमान के यहां लॉबिंग में भी जुटे हैं।

इन नेताओं के नाम प्रमुखता से दौड़ में



सूत्रों के मुताबिक राजस्थान से राज्यसभा में भेजने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन, मीडिया संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और अल्पसंख्यक चेहरे के तौर पर तारिक अनवर के अलावा अन्य नाम चर्चा में हैं। माकन पिछली बार हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते चुनाव हार गए थे। राज्यसभा में कांग्रेस के के.सी. वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी और नीरज डांगी हैं। इनमें केवल डांगी राजस्थान से हैं।

यह भी पढ़ें - राजस्थान के सभी जिला कलक्टरों को सख्त हिदायत, मुख्य सचिव ने दिया बड़ा निर्देश, जानें

यह भी पढ़ें - Rajasthan News : नए जिले पर नया अपडेट, राजस्थान में 7 नए जिले हो सकते हैं रद्द!

जयपुर.

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जल जीवन मिशन (जेजेएम) की परियोजनाओं में हुए वित्तीय कुप्रबंधन का खमियाजा प्रदेश की नई सरकार को भुगतना पड़ रहा है। वर्तमान में ठेकेदारों को भुगतान करने के लिए सरकार के पास रुपए नहीं है, इस कारण 70 फीसदी परियोजनाओं का काम ठप पड़ गया है। जानकारी के अनुसार परियोजनाओं के पेटे 3 हजार करोड़ रुपए के भुगतान लंबे समय से अटके हुए हैं। परियोजनाओं का काम ठप पडऩे से प्रतिदिन प्रदेश में 7-8 हजार के मुकाबले महज 1500 जल कनेक्शन हो रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार सरकार अब जल जीवन मिशन को इस स्थिति में से बाहर निकालने के लिए केन्द्र सरकार के एक उपक्रम से 3 हजार करोड़ का कर्ज लेगी। मिशन के अधिकारियों के अनुसार मार्च में यह कर्ज मिल जाएगा। इसके अलावा केन्द्र सरकार भी दो किस्तों में लगभग 1500 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद प्रदेश में हर घर जल कनेक्शन के काम को गति मिलेगी।

----------

कर्ज मिला भी तो लक्ष्य पूरा करना मुश्किल

वित्तीय वर्ष 2023-24 में मिशन के तहत 26 लाख 40 हजार 496 जल कनेक्शन का लक्ष्य रखा गया था। मिशन की प्रगति संबंधित 31 जनवरी तक की रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्य के मुकाबले 39 प्रतिशत जल कनेक्शन ही हुए हैं। ऐसे में कर्ज मिलने के बाद भी 31 मार्च तक लक्ष्य को पूरा कर पाना मुश्किल लग रहा है।

--------------

जेजेएम: यह स्थिति

- 26,40,495 जल कनेक्शन का रखा गया था इस वित्तीय वर्ष का लक्ष्य

- 10,39,106 कनेक्शन ही जारी हुए अभी तक

- 43 प्रतिशत कार्यादेश पेंडिंग

(आंकडें 31 जनवरी 2024 की रिपोर्ट के अनुसार)

जयपुर। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का असर अब प्रदेश के मौसम में भी नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने फिर से ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि दिन में मौसम शुष्क रहा है लेकिन बीती रात से प्रदेश के कई जिलों में हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को आज सुबह घर में दुबकने पर विवश कर दिया है। मौसम केंद्र जयपुर ने आज प्रदेश के 19 जिलों में हल्की बारिश होने और कुछ इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी दी है।

देर रात से गिरी बौछारें
जयपुर समेत प्रदेश के जोधपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और श्रीगंगानगर जिले के कुछ इलाकों में देर रात से लेकर सुबह तक हल्की बौछारें गिरी। जयपुर में बौछारें गिरने पर सुबह मौसम सर्द रहा वहीं बादल छाए रहने पर सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छिपकर खामोश रहे। धूप नहीं खिलने पर सर्द मौसम का अहसास लोगों को हुआ।

19 जिलों में आज बारिश संभव
मौसम केंद्र ने आज जयपुर समेत बीकानेर, पाली, जोधपुर, नागौर, सीकर, अजमेर, जालोर, भीलवाड़ा, अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा,करौली, धौलपुर, दौसा और आस पास के क्षेत्रों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

उत्तर भारत में मौसम ने खाया पलटा
जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी सर्दी का पलटवार रहा है। राजधानी दिल्ली में सुबह हल्की बारिश हुई वहीं हल्का कोहरा भी छाया रहा। कश्मीर के गुलमर्ग में भारी बर्फबारी के चलते रात में पारा माइनस 10 डिग्री सेल्यिसस रेकॉर्ड किया गया।

जयपुर.

सरकार बदलते ही जलदाय इंजीनियर पेयजल प्रोजेक्ट की सुध लेने लगे हैं। दो साल की देरी से चल रहे पृथ्वीराज नगर फेज-प्रथम, डिग्गी रोड-प्रताप नगर पेयजल प्रोजेक्ट और लक्ष्मण डूंगरी प्रोजेक्ट का काम पूरा कर पानी सप्लाई शुरू करने की डेडलाइन तय कर दी गई है। इंजीनियर दावा कर रहे हैं कि गर्मियों में तीनों प्रोजेक्ट से बीसलपुर पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। इससे 4 लाख से ज्यादा की आबादी को बीसलपुर का पानी मिलेगा।

.....
कछुआ चाल से चल रहा काम

अप्रेल 2020 में शुरू हुआ पृथ्वीराज नगर फेज-प्रथम प्रोजेक्ट को अप्रेल 2022 में पूरा होना था। इंजीनियरों ने कोरोना के कारण प्रोजेक्ट में देरी की बात कही थी। प्रोजेक्ट के तहत 19 टंकियां बननी थी। इनमें से कई टंकियों का काम तो अभी तक अधूरा है। पृथ्वीराज नगर फेज-2 में टंकियों का निर्माण कुछ माह पहले ही शुरू हुआ है। यही हाल डिग्गी रोड-प्रताप नगर पेयजल प्रोजेक्ट का है। यहां 11 में से 8 टंकियां ही बन सकी हैं।
....

ये प्रोजेक्ट गर्मियों से पहले पूरा करने का दावा

1. पृथ्वीराज नगर प्रोजेक्ट- फेज प्रथम- 30 अप्रेल

लाभान्वित आबादी -2.50 लाख
जिम्मेदार-कैलाश गुप्ता, अधिशासी अभियंता बीसलपुर प्रोजेक्ट

.......
2. डिग्गी रोड-प्रताप नगर प्रोजेक्ट- 31 मार्च

लाभान्वित आबादी - 1 लाख
जिम्मेदार-अमित सुरेला, अधिशासी अभियंता बीसलपुर प्रोजेक्ट

.....
3. लक्ष्मण डूंगरी प्रोजेक्ट -5 मार्च

लाभान्वित आबादी - 80 हजार
जिम्मेदार-अमित सुरेला, अधिशासी अभियंता

....
वर्जन

पृथ्वीराज नगर, डिग्गी रोड-प्रताप नगर और लक्ष्मण डूंगरी प्रोजेक्ट की डेडलाइन तय कर दी है। गर्मियों में इन प्रोजेक्ट से लक्षित आबादी को बीसलपुर का पानी सप्लाई होगा। डेडलाइन पर पानी की सप्लाई शुरू नहीं होती है तो इंजीनियर और फर्म पर कार्रवाई करेंगे।
- अजय सिंह राठौड़, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, जयपुर

BJP Gaon Chalo Abhiyan Today : लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने गांवों की तरफ कदम बढ़ा लिए हैं। इसके लिए राजस्थान प्रदेश में 8 दिन का विशेष 'गांव चलो अभियान' रविवार से शुरू होगा। अभियान के दौरान वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, मंत्री, विधायक, सांसद को एक गांव में 24 घंटे प्रवास करना होगा। इसके लिए 2600 कार्यकर्ताओं को चिह्नित किया गया है। प्रदेश भाजपा ने इन्हें 'मोदी दूत' नाम दिया है। ये गांव में लोगों को केंद्र सरकार की हर उस योजना की जानकारी देंगे, जिससे सीधे तौर पर वे जुड़े हुए हैं। साथ ही चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए प्रचार अभियान को भी गति दी जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी एक दिन के प्रवास पर किसी गांव में जा सकते हैं। दरअसल, विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए भी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, लेकिन गांवों तक पूरी तरह से पहुंच नहीं बन पा रही है। इस अभियान के जरिए गांव के लोगों तक पहुंचा जाएगा।

जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से होगा संवाद

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी होगा। इसकी रिपोर्ट केंद्रीय संगठन को भी भेजी जाएगी। बूथ समिति, पन्ना प्रमुखों के सहयोग से घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान के लिए संगठन की संरचना का काम भी प्रवासी कार्यकर्ता करेंगे।

यह भी पढ़ें - Rajasthan News : अशोक गहलोत की तबीयत में सुधार, जानें नया हेल्थ अपडेट

यह भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का नया प्लान, केंद्रीय नेताओं की आ सकती है मौज

जयपुर। बहनों की शादी होने से पहले ही खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। अपनी बहनों की विदाई देखने से पहले वो खुद दुनिया से विदा हो गए। सीकर के लोसल इलाके में देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक का अस्पताल में इलाज जारी है। बहनों की आज शादी होनी है। इससे पहले पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात 2 बजे बाद डीडवाना रोड पर सड़क हादसा हुआ। एक होटल से पहले कार नगरपालिका के बड़े पोल से टकरा गई। कार में चार लोग सवार थे। जिन्हें इलाज के लिए लोसल सीएचसी ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान शीशराम ओला पुत्र जयराम (20) निवासी परसरामपुरा, धर्मेंद्र जाट पुत्र भंवरलाल (19) निवासी मौलासर और लोकेश जाट (20) पुत्र ईश्वरराम की मौत हो गई। वहीं घटना में घायल सुनील जाट (15) को इलाज के लिए सीकर रेफर किया गया है। अब शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपे जाएंगे।

जानकारी के अनुसार घटना में मृतक शीशराम की दो चचेरी बहनों की शादी है। बताया जा रहा है कि रिश्ते में धर्मेंद्र लोकेश की बुआ का लड़का लगता है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि कोहरा के चलते हादसा हुआ है। घायल सुनील दुल्हन का सगा भाई है, जिसका इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा रविवार को पहली बार हाड़ौती में जा रहे हैं। सीएम पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के तहत बड़ोद के नजदीक बने नोनेरा बांध का निरीक्षण करेंगे। उनके आधिकारिक कार्यक्रम के तहत वे कोटा जिले के नोनेरा और इसके बाद टोंक जिले के बनेठा में बन रहे ईसरदा डैम का निरीक्षण करेंगे। दोनों डैम ईआरसीपी परियोजना के तहत ही बन रहे हैं। कोटा पहुंचने पर मंत्री मदन दिलावर, हीरालाल नागर सहित भाजपा के विधायक और पुलिस प्रशासन के अधिकारी उनकी अगवानी करेंगे। जल संसाधन विभाग के अधिकारी सीएम शर्मा को प्रोजेक्ट की ब्रीफिंग देंगे।

यह रहेगा कार्यक्रम

सीएम दोपहर 12:30 बजे जयपुर से हवाई मार्ग के जरिए कोटा जाएंगे। कोटा आने के पहले चंबल वैली प्रोजेक्ट के तहत बने डैम का हवाई सर्वे करेंगे। वो बूंदी जिले के जवाहर सागर बांध और चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित राणा प्रताप सागर डैम का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद में सीधे दोपहर 2 बजे कोटा में बड़ोद के नजदीक हेलीपैड पर उतरेंगे। करीब आधे घंटे उनका कोटा के नोनेरा बांध का निरीक्षण का कार्यक्रम तय किया गया है। यहां से वे दोपहर 2:30 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए ईसरदा डैम टोंक के बनेठा के लिए निकलेंगे। आधे घंटे ईसरदा डैम के निरीक्षण के बाद वो जयपुर के लिए 4 बजे प्रस्थान कर जाएंगे।

13 जिलों के संजीवनी बनेगा प्रोजेक्ट

ईआरसीपी से हाड़ौती के चारों जिलों बारां, बूंदी, कोटा और झालावाड़ के अलावा सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, जयपुर, दौसा, करौली, अलवर, भरतपुर और धौलपुर को फायदा मिलेगा। मध्य प्रदेश के साथ पिछले दिनों एमओयू होने के बाद जल्द ही पीएम से योजना को शुरू कराने की तैयारी है।

 

 

यह भी पढ़ें:-हिजाब विवाद के बाद गंगापोल सरकारी स्कूल का बदला नजारा, मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर गाया राष्ट्रगान

भारत में भले ही कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन विश्व कैंसर दिवस के मौके पर विशेषज्ञों ने बताया कि अगर कैंसर का पता शुरुआती स्टेज में ही चल जाए तो उसका इलाज बहुत हद तक संभव है।

विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है। इस साल की थीम 'क्लोज द केयर गैप' यानी इलाज में अंतर को खत्म करना है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम के अनुसार, देश में कैंसर के मामलों की संख्या 2022 में 14.6 लाख से बढ़कर 2025 में 15.7 लाख तक पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली के यूनिक हॉस्पिटल कैंसर सेंटर के मुख्य ऑन्कोलॉजिस्ट आशीष गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "भारत में कैंसर को हराने के लिए पहला कदम लोगों को कैंसर की जांच करवाने के लिए शिक्षित करना है, भले ही उनमें कोई लक्षण न हों। इससे कैंसर का जल्दी पता लगाने में मदद मिलती है। अगर पहले चरण यानी स्टेज I या II में पता चल जाए तो 80 प्रतिशत से अधिक रोगियों में कैंसर का इलाज संभव है।"

उन्होंने आगे कहा, "जब तक लक्षण विकसित होते हैं, तब तक कई कैंसर स्टेज तीन या चार में होते हैं, जब इलाज की दर 25 प्रतिशत से भी कम हो जाती है। तीन आम कैंसर - मुंह, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के लिए जनसंख्या-आधारित पहल अपनाई जानी चाहिए, जो भारत में सबसे अधिक पाए जाने वाले कैंसर हैं।"

कैंसर जागरूकता पर चलने वाले इस अभियान का लक्ष्य पूरे भारत में 10 लाख लोगों तक पहुंचना है।

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में हेमेटोलॉजी और अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण के प्रमुख निदेशक राहुल भार्गव के अनुसार, मल्टी-कैंसर अर्ली डिटेक्शन (MCED) टेस्ट - एक प्रकार का लिक्विड बायोप्सी - लक्षण दिखने से पहले ही कैंसर कोशिकाओं को पकड़ने में मदद कर सकता है।

भार्गव ने आईएएनएस को बताया, "मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग करके, ये परीक्षण डीएनए और प्रोटीन प्रोफाइल के आधार पर ट्यूमर की संभावित उत्पत्ति की पहचान करते हैं। MCED परीक्षण कैंसर का पता लगाने में क्रांति लाने का वादा करते हैं।"

बीमारी का पहले पता लगाने से महंगे इलाज की जरूरत भी कम हो जाती है, जिससे स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों और रोगियों दोनों को लाभ होता है।

मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल नई दिल्ली में विकिरण ऑन्कोलॉजिस्ट विनीत नाकरा ने आईएएनएस को बताया, "अधिकांश कैंसर कम लक्षण दिखाकर घातक हो जाते हैं, जिससे इलाज के लिए बहुत देर हो जाती है। डिम्बग्रंथि और गैस्ट्रोसोफेगेल कैंसर इस धूर्त बीमारी के बढ़ने के सबसे कुख्यात उदाहरणों में से हैं, जिससे अक्सर देर से पता चलता है।"

विशेषज्ञों ने आगे कहा कि कैंसर का पता चलने के बाद पहले दिन से ही सही इलाज योजना शुरू करना सबसे महत्वपूर्ण है। आधुनिक दवाओं ने नैदानिक परिणामों को काफी हद तक सुधारने में मदद की है।

डॉक्टर गुप्ता के अनुसार, "पहले कैंसर का इलाज मुख्य रूप से कीमोथेरेपी पर ही निर्भर करता था। मगर अब सिर्फ कीमो ही नहीं, बल्कि इम्यूनोथेरेपी, टारगेटेड थेरेपी और हार्मोनल थेरेपी जैसे कई नए इलाज उपलब्ध हैं। ये इलाज 5-10 साल पहले तक मौजूद नहीं थे और इनकी वजह से कैंसर के इलाज की दर में बहुत तेजी से सुधार हुआ है।"

(आईएएनएस)

Tags:
  • health

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों के मामले में लंदन नंबर वन है। नीदरलैंड्स की कंपनी टॉमटॉम के ट्रैफिक इंडेक्स 2023 के अनुसार लंदन में 10 किमी की दूरी तय करने में 37 मिनट, 20 सेकंड का समय लगता है। यह समयावधि 2022 की तुलना में अब एक मिनट और बढ़ गई है। जबकि दूसरे स्थान पर आयरलैंड का शहर डबलिन रहा। जहां 10 किमी का रास्ता तय करने में 29 मिनट, 30 सेकंड लग जाते हैं। भीड़भाड़ वाले शहरों की सूची में बेंगलूरु का स्थान छठा है, जो 2022 में अपने दूसरे स्थान की स्थिति से सुधार दर्शाता है। बेंगलूरु में 10 किमी की यात्रा करने में लगने वाला औसत समय एक मिनट कम हुआ है।

बेंगलूरु में ड्राइविंग के लिए खराब दिन शुक्रवार:

2023 में सिलिकॉन सिटी में यात्रा के लिए 'सबसे खराब दिन' 27 सितंबर था, जब 10 किमी की दूरी तय करने में लगभग 33 मिनट लगे। आंकड़ों से पता चलता है कि बेंगलूरु निवासियों ने एक वर्ष के दौरान ट्रैफिक में 132 घंटे गवा दिए। इसके अलावा इस शहर में ड्राइविंग के लिए 'सबसे खराब समय' शुक्रवार को शाम 6-7 बजे के बीच होता है, जिसमें 10 किमी की दूरी तय करने में औसतन 36 मिनट का समय लग जाता है।

पुणे के ट्रैफिक जाम की स्थिति थोड़ी और बिगड़ी:

पुणे इस सूची में सातवें नंबर पर मौजूद है। शहर में 10 किमी की यात्रा करने में लगने वाला औसत समय 2022 की तुुलना में अब 30 सेकंड तक बढ़ गया है। नई दिल्ली और मुंबई को चार्ट में क्रमश: 44वां और 54वां स्थान मिला है। इन दोनों ही शहरों में लोगों को 10 किमी की दूरी तय करने में 21 मिनट से थोड़ा अधिक समय लगता है। दिल्ली में इस समय में कमी दर्ज की गई है जबकि मुंबई में थोड़ी बढ़ोतरी। भीड़भाड़ के मामले में देश की राजधानी की स्थिति में सुधार हुआ है, 2020 में रैंक आठ थी, 2021 में यह 11 और 2022 के दौरान 34 हो गई थी।

भीड़भाड़ वाले शहर में प्रति 10 किमी औसत यात्रा समय

  • लंदन- 37 मिनट, 20 सेकंड
  • डबलिन- 29 मिनट, 30 सेकंड
  • टोरंटो- 29 मिनट
  • मिलान- 28 मिनट, 50 सेकंड
  • लीमा- 28 मिनट, 30 सेकंड
  • बेंगलूरु- 28 मिनट, 10 सेकंड
  • पुणे- 27 मिनट, 50 सेकंड
    स्रोत: टॉमटॉम
Tags:
  • special

जयपुर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के तत्वावधान में 21 से 25 फरवरी तक मुंबई में अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन होगा। इस महायज्ञ में राजस्थानी व्यंजन परोसे जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी गायत्री परिवार राजस्थान को मिली है। महायज्ञ में देशभर से श्रद्धालु शामिल होंगे, जिन्हे राजस्थान के भोजनालय में दाल, बाटी, चूरमा, कैर-सांगरी की सब्जी, बेजड़ की रोटी, राबड़ी, लापसी जैसे व्यंजन परासे जाएंगे। इसके लिए राजधानी में अनाज एकत्र किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मोटे अनाज के व्यंजन विशेष रूप से परोसे जाएंगे।

राष्ट्र को सक्षम, समर्थ एवं समृद्ध बनाने के लिए महान आध्यात्मिक प्रयोग के रूप में हो रहे 1008 कुंडीय अश्वमेध गायत्री महायज्ञ में गायत्री परिवार राजस्थान को भोजनालय संचालन की जिम्मेदारी मिली है। गायत्री परिवार राजस्थान जोन के प्रभारी जयसिंह यादव अपनी टीम के साथ कई दिनों से मुंबई में ही डेरा डाले हुए हैं। उनके निर्देशन में वहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगले सप्ताह से अन्य कार्यकर्ताओं के जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अश्वमेधिक अनुष्ठान से जन मानस को आध्यात्मिक आहार मिलेगा। भारतीय संस्कृति के मानदंडों के अनुरूप अश्वमेध गायत्री महायज्ञ के सारी गतिविधियां संचालित होंगी।

राजस्थानी थीम पर होगी भोजनालय की सजावट
गायत्री परिवार राजस्थान के समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि मुंबई अश्वमेध महायज्ञ में राजस्थान की आन-बान-शान की झलक झांकी देखने को मिलेगी। राजस्थान के भोजनालय को राजस्थानी थीम पर सजाया जाएगा। भोजनालय में राजस्थान के वीर महापुरुष, किले, महल भी देखने को मिलेंगे। श्रद्धालुओं को राजस्थानी पगड़ी पहनकर भोजन परोसा जाएगा।

देश—विदेश से शामिल होंगे लाखों लोग
इस यज्ञ के पीछे गायत्री परिवार का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के विकास के साथ-साथ संपूर्ण मानव जाति के उत्थान का है। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर में जो उत्साह का माहौल है, इस महायज्ञ से वह गई गुणा बढ़ जाएगा। महायज्ञ के दौरान लघु भारत का स्वरूप रहेगा। देश ही नहीं विदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भागीदारी करेंगे।

राष्ट्र निर्माण का नाम है अश्वमेध
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या का कहना है कि अश्वमेध महायज्ञ राष्ट्र की सुख, शांति और समृद्धि बढ़ाने वाला एक भव्य आध्यात्मिक प्रयोग है। यह संपूर्ण राष्ट्र के सूक्ष्म वातावरण को शुद्ध करने के लिए किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनता की सुप्त बौद्धिक प्रतिभा को जागृत करना है। जागृत मानव मेधा समाज और उसके शासन के तरीकों को सुधारने में मदद करेगी और इस धरती को स्वर्ग में बदल देगी।

जयपुर। राजधानी में तड़के लोगों ने दौड़ लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। रामनिवास बाग के पीछे से जयपुर मैराथन का आयोजन किया गया। सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इससे पहले ही तड़के सवा तीन बजे से मैराथन शुरू हुई। आठ बजे तक अलग—अलग चरणों में लोग ने दौड़ लगा स्वच्छ भारत और स्वच्छ राजस्थान का संदेश दिया।

मैराथन में सीएम के अलावा सांसद रामचरण बोहरा, विधायक बालमुकुंदाचार्य, ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर व भजन गायक अनूप जलोटा भी शामिल हुए। जयपुर मैराथन के लिए अलसुबह से ही जयपुराइट्स जोश में दिखने को मिला। 15वीं जयपुर मैराथन में 5 विभिन्न श्रेणियों में बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं, बच्चों तथा दिव्यांगजन ने भारी उत्साह से हिस्सा लेकर 2 नये रिकॉर्ड बनाये। विजेता धावकों को पुरस्कृत भी किया गया।

राज्य सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं को देगी बढ़ावा
सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार को 15वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि जयपुर मैराथन लोगों में बढ़ती खेल भावना का प्रमाण है और एक ऐसा आयोजन है, जिससे आगामी वर्षों में भविष्य के एथलीट अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करने और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगी। प्रदेश में खेल सुविधाओं को विकसित किया जाएगा और सरकारी स्कूलों व कॉलेजों समेत खेलों के बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। युवाओं को खेलों में अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे, जिससे वे देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

फिट इंडिया मूवमेंट शुरू
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को फिट एवं स्वस्थ राष्ट्र बनाने की सोच के साथ कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने देश को स्वस्थ जीवन का महत्व समझाने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया है। इससे प्रेरणा पाकर योग और व्यायाम को लोगों ने अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा निरोगी जीवन के लिए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता है। देश में यंग इंडिया, फिट इंडिया तथा खेलो इंडिया जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। यह परंपरा युवाओं को स्वस्थ और गतिशील बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : वर्षों बाद हो रहा अश्वमेध महायज्ञ, दुनियाभर से लोग होंगे शामिल, परोसे जाएंगे ये व्यंजन

 

सुबह सवा 3 बजे 42 किलोमीटर की मैराथन
संस्कृति युवा संस्था के सुरेश मिश्रा ने बताया कि सबसे पहले सुबह सवा 3 बजे 42 किलोमीटर की फुल मैराथन हुई। इसमें अलग—अलग धावक भी दौड़े। इसके बाद 25 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 6 और 5 किलोमीटर की दौड़ हुई। 42 और 21 किमी की मैराथन में भाग लेने वाले रनर्स ब्लू कलर की टी शर्ट पहनकर दौड़े। 10 और 5 किमी मैराथन के प्रतिभागी स्काई ब्लू और 6 किमी की ड्रीम रन में भाग लेने वाले ग्रीन टी शर्ट पहनकर मैराथन में शामिल हुए। मैराथन का रूट हमेशा की तरह जेएलएन मार्ग रहा।

जयपुर. उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का असर अब राजस्थान के मौसम में भी नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने फिर से ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि दिन में मौसम शुष्क रहा है, लेकिन बीती रात से प्रदेश के कई जिलों में हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को आज सुबह घर में दुबकने पर विवश कर दिया है। मौसम केंद्र जयपुर ने आज प्रदेश के 15 जिलों में हल्की बारिश होने और कुछ इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी दी है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 5 फरवरी से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। 5 फरवरी को प्रात: के समय कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने व 6 फरवरी से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

देर रात से गिरी बौछारें
जयपुर समेत प्रदेश के जोधपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और श्रीगंगानगर जिले के कुछ इलाकों में देर रात से लेकर सुबह तक हल्की बौछारें गिरी। जयपुर में बौछारें गिरने पर सुबह मौसम सर्द रहा वहीं बादल छाए रहने पर सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छिपकर खामोश रहे। धूप नहीं खिलने पर सर्द मौसम का अहसास लोगों को हुआ।

15 जिलों में आज बारिश संभव
मौसम केंद्र ने आज जयपुर समेत बीकानेर, पाली, जोधपुर, नागौर, सीकर, अजमेर, जालोर, भीलवा?ा, अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा और आस पास के क्षेत्रों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम ने खाया पलटा
जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी सर्दी का पलटवार रहा है। राजधानी दिल्ली में सुबह हल्की बारिश हुई वहीं हल्का कोहरा भी छाया रहा। कश्मीर के गुलमर्ग में भारी बर्फबारी के चलते रात में पारा माइनस 10 डिग्री सेल्यिसस रेकॉर्ड किया गया।

बीते 24 घंटे में जोधपुर ,बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हनुमानगढ़ के गोलूवाला में सर्वाधिक 21 मिमी पानी बरसा। अलवर के कोटकासिम में 5 मिमी बारिश मापी गई।
बीती रात प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात के तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। अलवर जिले में बीती रात पारा9 डिग्री रहा जबकि जालोर में सर्वाधिक 18.3 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। अजमेर 17.2, भीलवाड़ा 16.6, जयपुर 15, पिलानी 13.5, सीकर 13.8, चित्तौड़ 11, डबोक 17.6, धौलपुर 13.5, डूंगरपुर 17, सिरोही 14.8, फतेहपुर 14.7, करौली 12.3, बाडमेर 15.8, जैसलमेर 13.4, जोधपुर शहर 16.9, फलोदी 16.4, बीकानेर 15.9, चूरू 13.7, श्रीगंगानगर 11.9, और हनुमानग? के संगरिया में 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।


जयपुर। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी सर्दी का पलटवार हो रहा है। राजधानी जयपुर में सुबह हल्की बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने फिर से ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि दिन में मौसम शुष्क रहा है, लेकिन बीती रात से प्रदेश के कई जिलों में हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को आज सुबह घर में दुबकने पर विवश कर दिया है। बीते 24 घंटे में जोधपुर, बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हनुमानगढ़ के गोलूवाला में सर्वाधिक 21 मिमी पानी बरसा। अलवर के कोटकासिम में 5 मिमी बारिश मापी गई। मौसम केंद्र जयपुर ने आज प्रदेश के 15 जिलों में हल्की बारिश होने और कुछ इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी दी है।

इन जिलों में बरसे बादल

जयपुर समेत प्रदेश के जोधपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और श्रीगंगानगर जिले के कुछ इलाकों में देर रात से लेकर सुबह तक हल्की बौछारें गिरी। जयपुर में बौछारें गिरने पर सुबह मौसम सर्द रहा। वहीं बादल छाए रहने पर सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छिपकर खामोश रहे। धूप नहीं खिलने पर सर्द मौसम का अहसास लोगों को हुआ। मौसम केंद्र ने आज जयपुर समेत बीकानेर, पाली, जोधपुर, नागौर, सीकर, अजमेर, जालोर, भीलवाड़ा, अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा और आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

तापमान में गिरावट दर्ज
बीती रात प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात के तापमान में उतार—चढ़ाव रहा। अलवर जिले में बीती रात पारा 9 डिग्री रहा, जबकि जालोर में सर्वाधिक 18.3 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। अजमेर 17.2, भीलवाड़ा 16.6, जयपुर 15, पिलानी 13.5, सीकर 13.8, चित्तौड़ 11, डबोक 17.6, धौलपुर 13.5, डूंगरपुर 17, सिरोही 14.8, फतेहपुर 14.7, करौली 12.3, बाड़मेर 15.8, जैसलमेर 13.4, जोधपुर शहर 16.9, फलोदी 16.4, बीकानेर 15.9, चूरू 13.7, श्रीगंगानगर 11.9, और हनुमानगढ़ के संगरिया में 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

जयपुर। पति को अपने दोस्त को घर लाना महंगा पड़ गया। दोस्त की नजर उसकी बीवी पर पड़ गई। इसके बाद दोस्त एक दिन उसके घर तब आया जब वह घर पर नहीं था। इस दौरान वह घर पर आया तो उसने गलत फायदा उठाया। उसने दोस्त की बीवी के नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने दोस्त की बीवी को ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अब पीड़िता की ओर से शास्त्रीनगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मोहसीन उसके पति का दोस्त है।

उसके पति के साथ मोहसीन कुरैशी काम करता है। पति का दोस्त होने के कारण मोहसीन का उसके घर पर आना-जाना था। 12 अगस्त 2021 को पति की गैर मौजूदगी में आरोपी मोहसीन घर आया। इस दौरान जब वह नहा रही थी। तब मोहसीन ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद मोबाइल पर वीडियो भेजकर दोस्ती करने के लिए दबाव बनाया और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

पीडिता का आरोप है कि वह पहले डर गई। जिसका मोहसीन ने गलत फायदा उठाया और उसके साथ रेप किया। फिर आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ रेप करता रहा। जब पीड़िता ने विरोध किया तो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपए के गहने-कैश भी ऐंठ लिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मार्च 2022 में आरोपी ने उसे मिलने बुलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर 1 लाख रुपए की डिमांड रखी। जैसे-तैसे 60 हजार रुपए की व्यवस्था कर आरोपी मोहसीन को दिए। आरोपी ने मार्च 2023 में दोबारा धमकी देकर 2 लाख रुपए मांगे। उसने धमकाया कि वीडियो वायरल करने में एक मिनट लगता है। रुपयों की व्यवस्था नहीं होने पर शादी के गहने देकर पीछा छुड़वाया। इसके बाद भी लगातार ब्लैकमेल कर परेशान करता रहा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने 10 जनवरी की रात थिनर पी लिया। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे कांवटिया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर्स ने उसे एसएमएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया। तीन दिन इलाज के बाद उसे हॉस्पिटल से छुट्टी मिली। इसके बाद उसने परिजनों को पूरी बात बताई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जयपुर। कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। जो दर्दनाक भी है। अब यह बीमारी धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। हालात चौकानें वाले है। एसएमएस अस्पताल में हर दिन 25 से 30 लोगों में मुंह और गले का कैंसर डायग्नोसिस होता है। यानी की महीने में करीब एक हजार कैंसर के मरीज सामने आते है। वही साल भर की बात करें तो करीब दस हजार कैंसर के मामले सामने आते है। यह कहना है कि एसएमएस अस्पताल के ईएनटी के वरिष्ठ आचार्य डॉ पवन सिंघल का। सिंघल का कहना है कि मुंह और गले के कैंसर के मामले सबसे ज्यादा आते है। अगर बात करें तो पहले नंबर पर मुंह के कैंसर के मामले है। दूसरे नंबर पर गले का कैंसर और तीसरे नंबर पर फेफड़ों के कैंसर के मामले आते है। वैसे भारत को ओरल कैंसर की राजधानी भी कहा जाता है।


राजस्थान में कैंसर का असर पुरुषों के साथ महिलाओं में भी बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में प्रतिवर्ष इस बीमारी से 65 हजार से अधिक लोग किसी न किसी रुप से दम तोड़ रहें है। वहीं देशभर में 12 लाख से अधिक लोग अकारण ही दम तोड़ देतें है। प्रदेश में कैंसर रोग के मरीज प्रतिदिन आ रहें है। इनमें 90 प्रतिशत कैंसर का कारण वर्तमान में बदल रही जीवनशैली और हमारे वातावरण के प्रभाव से संबधित होते है। जानकारी के अभाव में कैंसर का रोगी समय पर जांच व इलाज नही ले पाता। इस कारण वह जल्दी इसकी चपेट में आ जाता है।

उन्होने बताया कि आजकल जो कैंसर के जो रोगी आ रहें है उनमें मुंह व गले के अधिक है। इसका मुख्य कारण तंबाकू व धूम्रपान उत्पादों का सेवन है। मुंह व गले के कैंसर के रोगियों में युवाओं की संख्या अधिक है। वहीं आजकल सर्वाइकल कैंसर का खतरा महिलाओं में बढ़ता जा रहा है। यह कैंसर महिलाओं की बच्चेदानी से संबधित होता है। कैंसर के प्रभाव से मुंह में अल्सर, गले में दर्द, आवाज में बदलाव और चबाने और निगलने में कठिनाई हो तो इस प्रकार के ओरल कैंसर का इलाज किया जा सकता है।

गुटखे और धूम्रपान उत्पाद बड़े जिम्मेदार..

राजस्थान सहित देशभर में गुटखे, तंबाकू के साथ धूम्रपान उत्पादों का किसी भी रुप में सेवन करना कैंसर का बड़ा कारण बनता जा रहा है। राजस्थान में वर्ष 2021 में हुए ग्लोबल यूथ टोबेको सर्वे के अनुसार 13.4 प्रतिशत युवा सिगरेट का उपयोग शुरु करते है। वहीं 19.2 प्रतिशत युवा विद्यार्थी अप्रत्यक्ष रुप से धूम्रपान का शिकार हो रहे है।

राजस्थान में मुख्य कैंसर..

ब्रेस्ट
मुंह
फैंफड़े
बच्चेदानी
जीभ
पुरुषों में ओरल केविटि
गला
खाने की नली का कैंसर मुख्य है

इस तरह से करें बचाव...

समय पर स्क्रीनिंग जरुरी है।
पोष्टिक भोजन का सेवन
स्मोकिंग व तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें
मदिरा का सेवन न करें
अपने वजन को नियंत्रित रखें
तनाव कम करें
समय —समय पर चेकअप कराते रहें

कैंसर का उपचार और इलाज...

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, समय पर अगर कैंसर का निदान हो जाए तो इसका उपचार और रोगी की जान बचने की संभावना बढ़ जाती है। कैंसर के कई उपचार उपलब्ध हैं। कैंसर का प्रकार और अवस्था जैसी स्थितियों के आधार पर दवाओं, थेरेपी, सर्जरी के माध्यम से इसका इलाज किया जाता है। डॉक्टर कहते हैं, सभी लोगों को कैंसर से बचाव को लेकर लगातार सावधानी बरतते रहना चाहिए। लाइफस्टाइल और आहार को पौष्टिक रखने के साथ शराब-धूम्रपान को छोड़कर कैंसर के खतरे से बचाव किया जा सकता है।

weather update : मौसम एक बार फिर पलट गया है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिस वजह से सूबे के कई जिलों में आज बारिश हो रही है। साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी चमक रही है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी सूचना है। मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार 5-6-7 फरवरी को मौसम कैसा रहेगा जानें। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 5 फरवरी को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में हल्की बारिश होगी। बीकानेर संभाग में चार जिले आते हैं। वहीं पूर्वी राजस्थान में 5 फरवरी को भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जना, आकाशीय बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का 6 फरवरी को अलर्ट है कि पश्चिमी राजस्थान मौसम शुष्क रहेगा जबकि भरतपुर संभाग में हल्की बारिश होगी। 7 फरवरी को भी मौसम विभाग का अपडेट है कि पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।

4 फरवरी का मौसम अलर्ट



मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आज 4 फरवरी को भी जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। कल से अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश गोलूवाला, हनुमानगढ़ में 21 mm जबकि पूर्वी राजस्थान के कोटकासिम, अलवर में 5 mm दर्ज की गई है। 5 फरवरी को कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने व न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - Vidya Sambal Yojana : राजस्थान के करीब 1000 प्रोफेसरों की जॉब पर खतरा, फरवरी माह में जा सकती है नौकरी

जयपुर में देर रात हो सकती है बारिश



जयपुर में शनिवार देर रात कई स्थानों पर बारिश हुई। फिर रविवार सुबह भी बारिश हुई। बारिश का यह दौर दोपहर 3 बजे भी जारी है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है। देर रात यह संभावना है कि जयपुर में कहीं तेज बारिश हो जाए। तापमान में बड़ा बदलाव आया है। दोपहर 3 बजे जयपुर का तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर का रविवार को तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - सीएम भजनलाल का बड़ा एलान, युवाओं को मिलेगी भारी राहत

Jaipur News : झालाना रोड़ पर कुंडा बस्ती ढलान पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर 50 फीट दूर जा गिरा, जबकि कार बाइक को घसीटने के बाद दो दुकान और एक मकान के आगे के हिस्से को तोड़ती हुई पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवक और तीन युवतियां भी घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां एक युवती की हालत गंभीर है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

 

 

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक परमानंद बैरवा (39) दयानंद नगर झालाना फेज-प्रथम के रहने वाले थे और गार्ड की नौकरी करने के साथ कैब कंपनी में बाइक चलाने का काम करते थे। सुबह 5 बजे काम पर जाने के लिए घर से मालवीय नगर की ओर से जा रहे थे, तभी झालाना कुंडा बस्ती के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

 


यह भी पढ़ें : करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

 

 

 

कार में फंसे हुए थे युवक-युवती


प्रत्यक्षदर्शी शेरूलाल ने बताया कि वह सो रहे थे, तभी तेज धमाका हुआ और लाइट गुल हो गई। उन्होंने बताया कि कार सवार युवक-युवतियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बाहर निकल कर आए। जब वह बाहर निकले तो उनकी दुकान के आगे का हिस्सा गिरा हुआ था और एक कार पलटी हुई थी। कार के अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाज आ रही थी। इस पर उन्होंने आस-पास के लोगों की मदद से घायल युवक-युवतियों को बाहर निकाला। कैलाश वर्मा ने बताया कि कार की टक्कर से उनके मकान के आगे का हिस्सा टूट गया। वहीं, कन्हैयालाल कोली की दुकान के आगे का हिस्सा गिर गया।

 

यह भी पढ़ें : गांव के पंच पर फायरिंग, गर्दन में फंसी गोली, अस्पताल में हंगामा

 

 

 

कोटा यूआईटी सचिव के नाम से है कार


पुलिस ने बताया कि कार कोटा यूआईटी के सचिव आरएएस मानसिंह मीणा के नाम से है। कार में उनका बेटा सौरभ भी था। दुर्घटना में कुशाग्र, सौरभ, महिप भाटिया, नितिशा और प्रियांशी भी घायल हो गए, नितिशा की हालत गंभीर है। सभी कार सवार युवक-युवतियां बर्थ डे पार्टी मनाकर सुबह करीब सवा पांच बजे मालवीय नगर की ओर लौट रहे थे। तभी झालाना रोड पर कुंडा बस्ती के पास हादसा हो गया।

तम्बाकू के उत्पादन व बिक्री पर लगे रोक
कैंसर जनित पदार्थों के उत्पादन तथा बिक्री पर सख्त पाबंदी लगाई जाना चाहिए। तम्बाकू किराना दुकानों पर सुलभता से उपलब्ध है। इस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। तम्बाकू से जुड़े चंद लोगों के रोजगार के लिए आम जन को मौत के मुंह में धकेल रहे हैं।
हुकुम सिंह पंवार, टोड़ी इन्दौर

...............................................................................................

स्क्रीनिंग टेस्ट की सर्वसुलभ व्यवस्था हो
कैंसर की रोकथाम के लिए नियमित जांच और स्क्रीनिंग टेस्ट की व्यवस्था हो। जिससे समय रहते कैंसर का उचित इलाज संभव हो पाए। स्वस्थ जीवन शैली में योग-व्यायाम शामिल हों। धूम्रपान और मद्यपान से बचाव रखना चाहिए। नियमित और पर्याप्त नींद लेना भी अत्यावश्यक है। कैंसर होने की स्थिति में नियमित रूप से कैंसर विशेषज्ञ की उचित सलाह लेनी चाहिए।
-सुनील पारीक, भांकरी, तहसील-पावटा, जिला-कोटपूतली-बहरोड़

..............................................................................................................

जानकारी से ही बचाव संभव
सेहत के प्रति सावधानी और जागरूकता से इस खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है। कैंसर के प्रति समाज को जागरूक करने, उसके प्रति एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण स्थापित करने की जरूरत है।
जानकारी से ही बचाव हो सकता है। इसके आधुनिक इलाज के लिए हर जिले में अस्पताल तैयार हो। कैंसर के इलाज के लिए मरीजों को दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में दूर न जाना पड़े।
डॉ. राजेन्द्र कुमावत, जयपुर

.......................................................................................................

फसलों में रासायनिक उर्वरकों का कम हो उपयोग
कैंसर एक भयावह बीमारी बन चुकी है। कई मामलों में इसे असाध्य रोग माना जाता है। इसके लिए हमारे खाने में सब्जियां शुद्ध हों। किसान रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम से कम करें। फलों, सब्जियों व अनाज में जैव उर्वरक ही इस्तेमाल में लाए जाएं। सरकार इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित करें।
चंद्रशेखर प्रजापत, सरस्वती नगर जोधपुर

....................................................................................................

धूम्रपान व नशे से बचें
लोगों को बीड़ी, सिगरेट,तंबाकू,शराब का प्रयोग कम करना चाहिए। अधिक नमक के सेवन से बचना चाहिए। प्रोसेस्ड फूड से भी बचना चाहिए। वजन को नियंत्रित करें व रोजाना व्यायाम करें। इसके लिए किसानों को खेती में जैविक पदार्थों का प्रयोग करना चाहिए।
डॉ.अखलेश भार्गव, इंदौर

....................................................................................................................

लाइफस्टाइल में बदलाव से ही बचाव
पौष्टिक भोजन का अभाव और अनियमितता, शारीरिक श्रम में कमी, बेवजह का तनाव और नशा-सेवन ही शरीर में कैंसर को निमंत्रण देता है। यदि शरीर के किसी भी हिस्से में कैंसर के हल्का-सा भी लक्षण दिखे तो उसे अनदेखा न करें, तुरंत डाॅक्टर से परामर्श लें।
विभा गुप्ता, मैंगलोर

....................................................................................................................

बचाव का नहीं कोई निश्चित तरीका
कैंसर होने के कई कारण है। इससे बचाव का कोई निश्चित तरीका नहीं है। सही खान-पान, शारीरिक रूप से सक्रिय रहना और धूम्रपान न करने से कुछ हद तक इससे बचा जा सकता है। विकिरणों के दुष्प्रभाव से बचने का भी प्रयास करना चाहिए।
सुरजपाल काला, जोधपुर

......................................................................................................................................

स्वस्थ जीवन शैली से ही रोकधाम संभव
आधुनिक जीवन शैली में बदलाव करने से बचाव हो सकता है। दिनचर्या को संतुलित बनाना चाहिए। स्वस्थ खान-पान, व्यायाम, प्राणायाम, योग एवं संतुलित जीवन शैली से कैंसर जैसी बीमारी पर अंकुश लगाया जा सकता है। कृत्रिम रंगों से निर्मित तथा जेनेटिकली मोडिफाइड भोजन से बचने से भी कैंसर की रोकधाम संभव है।
डॉ भरत जोशी, उदयपुर

Tags:
  • opinion

Loksabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा मुख्यालय पर रविवार को कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें मोदी के नाम और काम के आधार पर मैदान में उतरने का प्लान बनाया गया है। बैठक में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के साथ ही हर लोकसभा सीट से लोगों को राम मंदिर के दर्शन कराने के मामले में भी चर्चा हुई।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आना चर्चा का विषय रहा। राजे पिछले कई दिनों से लगातार बैठकों से नदारद थी। हालांकि विधानसभा सत्र के दौरान भी वे एक दिन विधानसभा पहुंची थी। बैठक के बाद भी राजे कुछ देर कार्यालय पर रुकीं और फिर यहां से अपने आवास के लिए रवाना हो गई। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी सहित कोर कमेटी की कई सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि लोकसभा क्षेत्रवार पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ता जो अब फील्ड से दूर है, उनसे मिलकर उनके अनुभवों का चुनाव में लाभ लिया जाए।

टिफिन पॉलिटिक्स, सभी साथ लाए लंच

भाजपा ने कोर कमेटी की बैठक में एक नया प्रयोग भी शुरू किया है। कमेटी की कई सदस्य अपने साथ खाने का टिफिन भी लेकर आए और साथ भोजन किया। जो नहीं लेकर आए, उन्होंने दूसरे नेताओं के टिफिन से खाना शेयर किया।

गांवों में जाएंगे पदाधिकारी, फीडबैक लेंगे

बैठक में भाजपा की ओर से रविवार को शुरू किए गए गांव चलो अभियान को लेकर चर्चा की गई। इसमें सभी जिला कमेटियों से संबंधित लोग गांवों में 24 घंटे बिताएंगे और वहां फीडबैक लेंगे, ताकि केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। प्रचार-प्रसार कैसे हो, मोदी की योजनाएं बूथ व वार्ड तक कैसे जाए, इसे लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। गांव चलो अभियान के जरिए लोगों तक मोदी सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाएगा।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें:-खुशखबरीः भजनलाल सरकार ने पूरी की एक और गारंटी, अब 16.89 लाख बच्चों को मिलेगा ऐसा बड़ा तोहफा

bjp_core_committee_meeting.jpg

 

महिलाओं और युवाओं से संबंधित कार्यक्रम होगा

बैठक में तय किया गया कि वार्ड और बूथ को मजबूत करने के साथ नव मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाए जाएंगे। साथ ही विधानसभा में जिन मतदाताओं के नाम कट गए थे, उन्हें वापस जोड़ा जाएगा। महिलाओं और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यकम करवाए जाएंगे।

29 से पहले लोकसभा चुनाव कार्यालय की जगह होगी तय

कोर कमेटी की बैठक के बाद राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने शहर भाजपा की बैठक ली। उन्होंने लोकसभा की तैयारी में जुटने के साथ ही 29 फवरी से पहले चुनाव कार्यालय की जगह तलाशने के निर्देश दिए। जयपुर शहर के वरिष्ठ कार्यकर्ता पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से उनके आवास पर जाकर मिलेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव व्यवस्था, वाहन सहित सभी 6 कमेटियों का भी जल्द गठन किया जाएगा। गांव चलो अभियान के तहत जयपुर लोकसभा की 230 पंचायतों और 33 गांव में 24 घंटे रहकर लोगों से बात की जाएगी। साथ ही गांव के प्रभावी लोगों से मुलाकात कर फीडबैक लिया जाएगा।

जयपुर। परकोटे की समस्याओं और अतिक्रमण को लेकर जयपुर के व्यापारी एकजुट हो गए है। चारदीवारी के बाजारों में अतिक्रमण, ई—रिक्शा से लग रहे जाम जैसे मुद्दों को लेकर व्यापारियों ने आंदोलन की तैयारी कर ली है। इसे लेकर व्यापारियों ने 15 फरवरी तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सड़क पर उतरने का अल्टीमेटम दे दिया है। हालांकि इससे पहले आज सीएम, डिप्टी सीएम, शहर के विधायकों के साथ नगर निगम, जेडीए और पुलिस प्रशासन का पत्र लिखकर समस्याओं को लेकर अवगत करवाया जाएगा।

जयपुर व्यापार महासंघ के नेतृत्व में परकोटे के व्यापारियों ने सामूहिक रूप से परकोटे की समस्याओं को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। व्यापारियों ने प्रमुख रूप से बाजारों में हो रहे अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जताई है, वहीं परकोटे में बढ़ रहे ई—रिक्शाओं और उनसे लगने वाले जाम को लेकर विरोध जताया है। व्यापारियों ने पार्किंग के नाम पर हो रही लूट को बंद करने के साथ परकोटे में हटवाड़े हटाने को लेकर भी रणनीति बना ली है। व्यापारियों की मानें तो बाजार में बरामदों के साथ सड़क से भी अतिक्रमण हटे। नोन—वेंडिंग जोन में ठेले नहीं लगे।

व्यापारियों ने गिनाई समस्याएं
— बाजारों में बरामदों के साथ सड़क सीमा से हटे अतिक्रमण
— ई—रिक्शाओं की बढ़ती संख्या से यातायात हो रहा जाम
— मेट्रो प्रशासन ने चौपड़ों के खंदो में विकसित नहीं किए सुलभ
— नोन—वेंडिंग से हटे ठेले व अस्थाई अतिक्रमण
— ठेकेदार करें पार्किंग नियमों का पालन

इन्हें लिख रहे पत्र
जयपुर व्यापार महासंघ आज सीएम भजन लाल शर्मा सहित डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा और शहर के विधायकों को पत्र लिख बाजारों की समस्याओं से अवगत करा रहा है। इनके अलावा नगर निगम, जेडीए और पुलिस प्रशासन को भी पत्र लिख रहे है।

15 फरवरी को धरना
जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि परकोटे के व्यापारियों की सुनवाई नहीं हो रही है। हेरिटेज के बाजारों में ई—रिक्शा की बहुल्यता से यातायात जाम रहता है। बाजारों अतिक्रमण हो रहे है। पार्किंग की सही व्यवस्था नहीं है। सरकार को पत्र लिख रहे है। 15 फरवरी तक समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी बड़ी चौपड़ पर धरने पर बैठेंगे।

Rajasthan weather update : जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा है। राजधानी जयपुर में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का जारी रहा है। लेकिन शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। शहर के कुछ इलाकों में पानी भर गया। बारिश से मौसम सर्द हो गया है। इसके अलावा सीकर, कोटा, बारां, अलवर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर,भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ सहित कई जगहों पर बारिश हुई।

मौसम विभाग के रविवार शाम 7 बजे अलर्ट के अनुसार जयपुर, नागौर, दौसा, जोधपुर, पाली, अजमेर, सीकर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, टोंक, बाड़मेर, जालोर जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बारिश से किसानों के चेहरे खिले
बारिश रबी सीजन की फसलों के लिए अमृत के समान है। इससे गेहूं , जौ और चने की खेती में पानी की पूर्ति होगी। इससे आगामी दिनों तक नमी बनी रहेगी और पानी की समस्या कम हो जाएगी। सर्दी के मौसम में किसान बारिश का इंतजार करते हैं।

ये बारिश फसल के लिए मुफीद होगी। बारिश सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक साबित होगी। जिले के कई क्षेत्रों में सरसों की कटाई शुरू हो गई है। इससे सरसों की फलियों से सरसों नीचे गिर जाएगी।

आगे क्या
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर धौलपुर, भरतपुर और करौली क्षेत्र में रहेगा। जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा।

JLF 2024 : लेखक पत्रकार नीरजा चौधरी ने अपनी किताब 'हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड' में देश के प्रधानमंत्रियों से जुड़े किस्से साझा किए हैं। सेशन के दौरान नीरजा ने 2004 के बाद सोनिया गांधी के संसदीय दल की नेता चुने जाने के बाद भी प्रधानमंत्री नहीं बनने के पीछे की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि तब पक्ष और विपक्ष में अच्छे संबंध होते थे। दोनों ही तरफ के लोग मिलते और सलाह भी लेते थे। उनमें सम्मान की भावना भी होती थी।

नीरजा ने कहा कि राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने के पक्ष में नहीं थे। राहुल ने साफ शब्दों में मां को मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं आपको प्रधानमंत्री नहीं बनने दूंगा। मेरे पिता की हत्या कर दी गई। मेरी दादी की हत्या कर दी गई। छह महीने में आप भी मार दी जाएंगी।

अगर आपने (सोनिया गांधी) मेरी बात नहीं सुनी तो मैं बहुत कड़ा फैसला ले लूंगा। इसी बीच सोनिया और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की बात हुई। वाजपेयी से सोनिया ने आशीर्वाद मांगा। वाजपेयी ने कहा कि आपको मेरा आशीर्वाद है, लेकिन आप इस पद को स्वीकार मत कीजिएगा। आपके पीएम बनने से देश बंटेगा और सिविल सर्विसेज के अधिकारियों पर दबाव बढ़ जाएगा।

 

neerja_chowdhury_1.jpg

यह भी पढ़ें : JLF की खूबसूरत झलकियां, ये तस्वीरें आपका मन मोह लेगी, देखें

पक्ष-विपक्ष में मधुर व्यवहार
नीरजा ने कहा, अब हालात बदल गए हैं लेकिन पक्ष और विपक्ष के व्यवहार को आप इसी समझ सकते हैं कि राजीव गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी को कैंसर के इलाज के अमरीका भेजा था। वह हर साल उनको चेकअप के लिए भेजते थे, उसके बाद भी जो प्रधानमंत्री हुए उन्होने इसको दोहराया। लेकिन किसी ने भी इसको सार्वजनिक नहीं किया जबकि इस बात का फायदा उठाया जा सकता था। इसी के साथ कई विषयों पर पक्ष विपक्ष मिलकर चर्चा करता था, बातों को गुप्त रखा जाता था और वहीं बात करते थे जो आवश्यक हो।

पूर्वी राजस्थान नहरी परियोजना को लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच एमओयू हो चुका है। मगर विपक्ष लगातार इस एमओयू पर सवाल उठा रहा है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर केवल राजनीति की, लेकिन हमारी सरकार इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेगी और पांच साल में इसका काम पूरा करके उद्घाटन भी करेगी।

शेखावत ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ प्रोजेक्ट के तहत कोटा और टोंक जिले में बांधों का दौरा करने के बाद रविवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि आज भी विपक्ष इस योजना को लेकर भ्रम फैला रहा है। परियोजना की परिकल्पना साल 20216 में राजस्थान सरकार द्वारा की गई। साल 2018 में डीपीआर बनाई गई। 17 नवम्बर 2017 को कंपनी ने 50 प्रतिशत निर्भरता के आधार पर डीपीआर बनाकर राज्य सरकार को सौंपी, लेकिन योजना धरातल पर नहीं आ पाई। सीडब्ल्यूसी ने 75 प्रतिशत निर्भरता का प्रस्ताव नहीं मिलने की वजह से योजना को मंजूरी नहीं दी। इसके बाद 2018 में राजस्थान में राजे सरकार ने इसी 50 प्रतिशत निर्भरता के आधार पर एममपी सरकार से वार्ता की, लेकिन एमपी ने आपत्ति कर दी। एमपी की आपत्ति के बाद केंद्र ने चिट्ठी दी कि 75 फीसदी निर्भरता के आधार पर ही प्रस्ताव भेजा जाए। सरकार बदल गई और राजस्थान व मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद कमलनाथ ने प्रोजेक्ट पर हामी भरने से मना कर दिया।

मुझे नकारा, निकम्मा जैसे आभूषण पहनाए गए

शेखावत ने पिछली अशोक गहलोत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि परियोजना पर गहलोत सरकार ने केवल राजनीति की। यहां तक कि मुझे नकारा और निकम्मा जैसे आभूषण पहनाए गए। जमकर राजनीतिक बयानबाजी की गई। हमने कई बार बैठकें भी बुलाई, लेकिन न तत्कालीन सीएम आए और न ही जलदाय मंत्री बैठक में शामिल हुए। गहलोत ने कहा था कि परियोजना के लिए केंद्र की अनुमति की जरूरत नहीं, हम अपने खर्चे पर योजना बनाएंगे। लेकिन उस योजना में 525 क्यूबिक मिलियन मीटर ही पानी मिल सकता था तब उस समय मध्यप्रदेश सरकार ने इस पर आपत्ति की और सुप्रीम कोर्ट में चले गए। अब राजस्थान और एमपी के बीच हुए नए एमओयू के बाद एमपी ने सुप्रीम कोर्ट से वापस अपना केस वापस ले लिया है।

90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार करेगी वहन

शेखावत ने कहा कि नए एमओयू के बाद इस परियोजना का 90 प्रतिशत खर्चा केंद्र सरकार वहन करेगी। 40 हजार करोड़ में से 4 हजार करोड़ ही राज्य सरकार पर भार आएगा। परियोजना से राजस्थान को 3677 एमक्यूएम पानी मिलेगा जो पहले से ज्यादा है। योजना में पेयजल, इंडस्ट्री और सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। पहले काल्पनिक फिगर था अब सीडब्ल्यूसी ने वेरीफाई करके पानी तय किया है।

डेडीकेटेड अधिकारी और ऑफिस बनेगा

शेखावत ने कहा कि आज सीएम भजनलाल शर्मा ने इस परियोजना के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है कि परियोजना के लिए जो भी भूमि अवाप्त करनी है, उस दिशा में काम करें। भूमि अवाप्ति के लिए डेडिकेटेड अधिकारी की नियुक्ति और ऑफिस बना दिया जाए। शेखावत ने कहा कि 13 जिलों के बजाए अब इस परियोजना का 21 जिलों को लाभ मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें:-लोकसभा की 25 सीटों पर जीत को लेकर भाजपा ने बनाया मेगा प्लान, वसुंधरा का आना बना चर्चा का विषय

जयपुर। प्रदेश की नौकरशाही में इन दिनों में तबादलों का दौर चल रहा है। जनवरी माह से लेकर अब तक आईएएस, आईपीएस और आरएएस अधिकारियों की कई बड़ी तबादला सूची जारी हो चुकी है, जिसके जरिए पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल से विभागों में जमे अधिकारियों को इधर- उधर किया गया है। भजन लाल सराकर की ओर से करीब 35 जिलों में कलक्टर बदले जाने के बाद अब पुलिस अधीक्षकों के तबादलों को लेकर कवायद जोर-शोर से चल रही है।

सरकार में उच्च स्तर पर भी अधीक्षकों के तबादलों को लेकर मंथन चल रहा है। बताया जाता है कि जल्द सूची तैयार करके मुख्यमंत्री की मंजूरी के लिए भेजी जाएगी और उसके बाद कार्मिक विभाग तबादला सूची जारी कर देगा।

करीब 30 से ज्यादा जिलों में एसपी बदले जाने की चर्चा है।इधर जिलों में तैनात पुलिस अधीक्षकों को भी तबादला सूची का इंतजार है, अधिकांश जिलों में पूर्ववर्ती सरकार के समय से ही एसपी लगे हुए हैं, इनमें नए जिले भी शामिल हैं।

एडीजी और आईजी के स्तर हुए तबादले
राज्य सरकार ने हाल ही में डीजी, एडीजी और आईजी स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची जारी पुलिस महकमें में भी बड़े बदलाव किए हैं।

आरएएस अधिकारियों की भी सूची पर मंथन
इधर इधर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में फेरबदल चल रहा है, सरकार की ओर से पूर्व में आरएएस अधिकारियों की 6 तबादला सूची जारी कर 170 से ज्यादा अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। बताया जाता है कि आरएएस अधिकारियों की एक और बड़ी तबादला सूची पर मंथन पर चल रहा है। जल्द आरएएस अधिकारियों की एक और तबादला सूची सामने आ सकती है।

वीडियो देखेंः- CM Bhajanlal Sharma का बड़ा एलान , युवाओं को मिलेगी राहत | Rajasthan News | Breaking News

जयपुर। प्रदेश में रिक्त हो रही राज्यसभा की 3 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होना है। संख्याबल के लिहाज से दो सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। जो तीन सीटें रिक्त हो रही हैं उनमें एक सीट पर कांग्रेस और दो सीटों पर भाजपा का कब्जा है। प्रदेश से राज्यसभा सांसद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मोदी सरकार में मंत्री भूपेंद्र यादव का कार्यकाल 3 अप्रेल 2024 को खत्म हो रहा है। वहीं, किरोड़ी लाल मीना विधायक चुने जाने के बाद स्तीफा दे चुके हैं।

इधर, राजस्थान से राज्यसभा जाने के लिए कांग्रेस के केन्द्रीय नेताओं ने दावेदारी करना शुरू कर दिया है। चर्चा है कि इस बार भी स्थानीय के बजाय केन्द्रीय नेता को ही कांग्रेस मौका दे सकती है। कुछ नेता इसके लिए आलाकमान से लॉबिंग भी जुटना बताया जा रहा है। हालांकि पार्टी का एक धड़ा लोकसभा चुनाव में परंपरागत वोट बैंक साधने के लिए स्थानीय नेता को ही राज्यसभा भेजे जाने के पक्ष में है। लेकिन इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है।

इन नेताओं के नाम प्रमुखता से दौड़ में
सूत्रों के मुताबिक राजस्थान से राज्यसभा भेजे जाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन, मीडिया संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और अल्पसंख्यक चेहरे के तौर पर तारिक अनवर के अलावा अन्य नाम चर्चा में हैं। माकन पिछली बार हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते चुनाव हार गए थे। राजस्थान से अभी राज्यसभा में कांग्रेस के के.सी. वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवाड़ी और नीरज डांगी हैं। इनमें केवल डांगी राजस्थान से हैं।

वीडियो देखेंः- Bharat Jodo Nyay Yatra: मश्किल में फंस सकते हैं Rahul Gandhi, दिया ऐसा बयान | Jharkhand | Pm Modi

जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शशि थरूर ने बीजेपी पर तंज कसा। शशि थरूर ने कहा कि लोगों को सोचना चाहिए कि पिछले 2 साल में बढ़ती महंगाई ने उनकी जेब पर क्या असर डाला। क्या अभी भी वे दो साल पहले की तरह खरीदारी कर पाते हैं? लोकतंत्र जनता तय करती है। हम चुनाव के लिए हर तरह की कोशिश करेंगे।

Jlf 2024 : थरूर ने कहा कि उन्हें अपनी भक्ति दिखाने के लिए मंदिर जाना जरूरी नहीं हैं, उनकी जब इच्छा होगी वे तब ही वहां जाएंगे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जब मेरी मर्जी होगी तब राम मंदिर जाऊंगा। थरूर बोले कि हर व्यक्ति का देशभक्ति दिखाने का तरीका अलग होता है। उसके लिए आपको किसी को सबूत देने की कोई ज़रूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : 'राहुल ने मां सोनिया गांधी से कहा- मैं आपको पीएम नहीं बनने दूंगा'

उन्होंने कहा कि यह मेरी गारंटी है की लोकसभा चुनाव 2024 में 2019 वाला प्रदर्शन दोबारा बीजेपी नहीं करेगी। वे बोले की इस बार बीजेपी 2019 की तरह सभी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रहेगी।

ईडी की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि ईडी के सारे टार्गेट विपक्ष पर ही रहते हैं। हालांकि थरूर ने बताया कि ईडी को लेकर उन पर कोई दबाव नहीं हैं। ईडी हमेशा ही विपक्ष के लोगों को अपराधी घोषित करने में लगी रहती है।

इंडिया स्टोन मार्ट-2024 का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इंडिया स्टोन मार्ट महाकुम्भ के समापन समारोह में पत्थरों की उपयोगिता दर्शाई और कहा कि हम रहें या न रहें लेकिन पत्थर हमेशा रहेंगे। राजस्थान की धरा से निकलने वाले पत्थर अद्वितीय हैं और विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने राज्य में निवेश एवं व्यापार को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से सभी संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

राठौड़ ने बताया कि इंडिया स्टोन मार्ट-2024 के 12वें संस्करण में कुल 948 व्यापारिक बैठकें हुई जिसमें 2 हजार 981 करोड़ रुपए के व्यापारिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई और मुहर लगी, जिसमें 150 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों एवं 189 मशीनरी एवं टूल्स एग्जीबिटर्स ने भी भाग लिया। राठौड़ ने समापन समारोह में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए। उन्होंने पत्थर उद्योगों के प्रति राजस्थान सरकार के प्रयासों की चर्चा करते हुए सभी व्यापारियों एवं निवेशकों का राजस्थान की धरती पर स्वागत किया। उन्होंने राजस्थान की खूबियों के हिसाब से व्यापार सुलभ करवाने की बात कही और साथ ही सभी संबंधित बाधाओं को दूर करके एकल विंडो क्लियरनेंस की व्यवस्था की प्रतिबद्धता दोहराई। समापन समारोह में रीको प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार शर्मा, आयुक्त उद्योग हिमांशु गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ स्टोन मुकुल रस्तोगी एवं अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।

भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा पत्थर उद्योग

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने राजस्थान के खनिज पत्थर तथा इससे संबंधित उद्योगों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सभी प्रतिभागियों से वैश्विक स्तर पर कार्य करने का आग्रह किया, जिससे सरकार अपनी पहुंच बढ़ा सके एवं निवेश और व्यापार में समुचित मदद कर सके। इस दौरान कर्नल राठौड़ ने व्यापार, व्यवहार और विस्तार की परिकल्पना को साकार करते हुए भारत को 2029 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में पत्थर उद्योग के योगदान को सहायक बताया। साथ ही इस क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया और कहा कि राज्य के योगदान को विकसित भारत संकल्प में सिद्धरत करें।

ईज ऑफ डूइंग के लिए सरकार प्रतिबद्ध

प्रमुख शासन सचिव उद्योग एवं वाणिज्य अजिताभ शर्मा ने इस आयोजन को पत्थर उद्योग से सबंधित सबसे बड़े आयोजनों में से एक बताया। उन्होंने व्यापार में ईज ऑफ डूइंग को बढ़ावा देने के लिए सुगम और सुलभ वातावरण उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उपाध्यक्ष सीडॉस राकेश कुमार गुप्ता ने इस आयोजन में शामिल हितधारकों के सुझाव से एक.दूसरे की महत्ता को समझाया एवं पत्थर उद्योग को एक नए आयाम तक ले जाने के लिए रोड़मैप तैयार करने की बात कहीं।

यह भी पढ़ेंः-ERCP Project पर गहलोत सरकार ने केवल राजनीति की, हम इस प्रोजेक्ट को शुरू करेंगे और पांच साल में पूरा करेंगे-शेखावत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ रविवार को संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक (एकीकृत ईआरसीपी) परियोजना के तहत बीसलपुर बांध, मेज बैराज, कालीसिंध बांध, चम्बल क्रासिंग, नवनेरा बैराज, डूंगरी बांध, रामेश्वर घाट और ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण किया।

शर्मा ने कहा कि एकीकृत ईआरसीपी परियोजना के मूर्त रूप लेने से पूर्वी राजस्थान की दशकों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है।परियोजना के दो मुख्य घटकों नवनेरा बांध एवं ईसरदा बांध को जोड़ने से चम्बल और यमुना नदियों का व्यर्थ बह जाने वाला पानी सिंचाई एवं पेयजल आवश्यकताओं के लिए उपयोग में आ सकेगा। परियोजना के इस चरण में कालीसिंध नदी पर बने नवनेरा बांध का अतिरिक्त जल बनास नदी में छोड़कर ईसरदा बांध तक लाया जाएगा। सीएम शर्मा ने भूमि अवाप्ति के लिए कार्यालय खोलने, अधिकारियों की नियुक्ति करने व इस प्रक्रिया को शुरू करने के संबंध में निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग श्री अभय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

वनेरा बैराज और ईसरदा बांध के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने परियोजना के दो निर्माणाधीन मुख्य घटकों नवनेरा बैराज एवं ईसरदा बांध के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया व कार्यस्थल पर आमजन से संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं की गुणवत्ता के सभी मापदण्ड पूरे करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं परियोजना को अधिक से अधिक जनोपयोगी बनाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राजस्थान सरकार एकीकृत ईआरसीपी के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए कृत-संकल्पित है। परियोजना को आगामी 5 वर्षों में पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।

नवनेरा बांध की प्रोजेक्ट रिपोर्ट का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नवनेरा बांध पर पहुंचकर इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट का अवलोकन किया। उन्होंने परियोजना की कार्ययोजना, नक्शा व अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली तथा निर्माणाधीन बांध के अप-स्ट्रीम व डाउन-स्ट्रीम के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि नवनेरा बांध का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

योजना होगी वरदान साबित

हाल ही में केन्द्र, राजस्थान व मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एकीकृत ईआरसीपी परियोजना के लिए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह परियोजना धरातल पर उतरने के बाद पूर्वी राजस्थान के लिए वरदान सिद्ध होगी। इससे क्षेत्र में पेयजल सुविधा सुलभ होने के साथ ही 2.80 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को सिंचित किया जा सकेगा। इसके अंतर्गत रामगढ़ बैराजए महलपुर बैराजए नवनैरा बैराजए मेज बैराज, राठौड़ बैराज, डूंगरी बांध, रामगढ़ बैराज से डूंगरी बांध तक फीडर तंत्र, ईसरदा बांध का क्षमता वर्धन एवं पूर्वनिर्मित 26 बांधों का पुनरूद्धार प्रस्तावित है। परियोजना की संयुक्त डीपीआर राष्ट्रीय जल विकास निगम द्वारा तैयार की जा रही है।

 


यह भी पढ़ेंः-ERCP Project पर गहलोत सरकार ने केवल राजनीति की, हम इस प्रोजेक्ट को शुरू करेंगे और पांच साल में पूरा करेंगे-शेखावत

जयपुर। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन राजस्थान के बैनर तले जेएलएन मार्ग स्थित पंचायती राज भवन में 25 फरवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होगा। अधिवेशन में परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा, पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर सहित अधिकारी मौजूद रहेंगे। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि 25 फरवरी को पंचायती राज भवन में अधिवेशन आयोजित किया जाएगा इसमें 3000 बस ऑपरेटर भी शामिल होंगे इसके साथ ही राजस्थान के आरटीओ डीटीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

जयपुर संभाग के अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि अधिवेशन राज्य में नई परिवहन नीति लागू करने और राज्य की जनता को सुगम स्वच्छ बस यात्री परिवहन सुविधा वैध बस एवं वैध अनुज्ञा पत्र से कवर्ड बस उपलब्ध हो सके। नेशनलाइजेशन मार्गों को डी नेशनलाइजेशन करके अधिक से अधिक अनुज्ञा पत्र जारी किए जा सके, पड़ोसी राज्यों के समान मोटर वाहन टैक्स का सरलीकरण राज्य में हो। सरकार से इस और पूरा ध्यान दिलाया जाएगा। यह राज्य का एक यात्री बसों का स्वामियों का द्वितीय महाकुंभ होगा। प्रथम अधिवेशन 2 वर्ष पूर्व देवली में आयोजित किया गया था। अब 25 फरवरी को द्वितीय अधिवेशन जयपुर में प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है। इसमें राज्य के समस्त बस ऑपरेटर उपस्थित रहेंगे।

जयपुर। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन राजस्थान के बैनर तले जेएलएन मार्ग स्थित पंचायती राज भवन में 25 फरवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होगा। अधिवेशन में परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा, पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर सहित अधिकारी मौजूद रहेंगे। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि 25 फरवरी को पंचायती राज भवन में अधिवेशन आयोजित किया जाएगा इसमें 3000 बस ऑपरेटर भी शामिल होंगे इसके साथ ही राजस्थान के आरटीओ डीटीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

जयपुर संभाग के अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि अधिवेशन राज्य में नई परिवहन नीति लागू करने और राज्य की जनता को सुगम स्वच्छ बस यात्री परिवहन सुविधा वैध बस एवं वैध अनुज्ञा पत्र से कवर्ड बस उपलब्ध हो सके। नेशनलाइजेशन मार्गों को डी नेशनलाइजेशन करके अधिक से अधिक अनुज्ञा पत्र जारी किए जा सके, पड़ोसी राज्यों के समान मोटर वाहन टैक्स का सरलीकरण राज्य में हो। सरकार से इस और पूरा ध्यान दिलाया जाएगा। यह राज्य का एक यात्री बसों का स्वामियों का द्वितीय महाकुंभ होगा। प्रथम अधिवेशन 2 वर्ष पूर्व देवली में आयोजित किया गया था। अब 25 फरवरी को द्वितीय अधिवेशन जयपुर में प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है। इसमें राज्य के समस्त बस ऑपरेटर उपस्थित रहेंगे।

जयपुर।आदर्श नगर थाना पुलिस ने ग्यारह साल से फरार चल रहे तीन हजार रुपए के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया हैं। इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय में सामान चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकुर विश्नोई संगरिया हनुमानगढ़ का रहने वाला है। अंकुर साल से मारपीट और धमकी देने के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी अंकुश विश्नोई को उसके घर आने की सूचना मिलने पर संगरिया हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के उपर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित है।

दो आरोपी गिरफ्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय से सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश धोबी और भगवान सहाय धोबी टीला नम्बर 2 जवाहर नगर का रहने वाला हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमाडं पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का एक दुपहिया वाहन जब्त किया हैं।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) संजीव नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संजय मीणा बैनाड रोड हरमाड़ा का रहने वाला है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दादी का फाटक पर एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक सहित खड़ा है। जिसने पहले भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक बरामद कर ली। आरोपी नशा करने का आदि है और नशा करने के बाद दिन में कॉलोनियों गलियों और सार्वजनिक स्थल एवं विवाह स्थलों के आस-पास खडी दुपहिया वाहनों को चिन्हित कर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी के खिलाफ हरमाडा थाने में कई मामले दर्ज है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने राह चलती महिलाओं के गले से चेन तोड़ने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पावर बाइक बरामद की है। आरोपी पोक्सो एक्ट में बरेली उ.प्र से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर बरेली उ.प्र में करीब आधा दर्जन लूट, चेन स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज है।
डीसीपी (दक्षिण) योगेश गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार गौतम सेक्टर-11 मालवीय नगर का रहने वाला है। आरोपी पावर बाइक से मुंह पर मास्क पहनकर कॉलोनियों में रैकी करता है। अकेली महिला मिलने पर सुनसान जगह देखकर महिला के पीछे से पावर बाइक लगाकर गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़कर फरार हो जाता है। वारदात के बाद आरोपी बाइक को मकान में खड़ी कर देता है। तोड़ी गई चेनों को जयपुर से बाहर सुनारों की दुकान पर बेचकर फरारी काटता है। गौरतलब है कि 30 सिंतबर को मानसरोवर निवासी श्रद्धा अग्रवाल बेटे को स्कूल लेने जा रही थी। इसी दौरान उसकी बाइक सवार बदमाश ने चेन तोड़ ली थी। पुलिस आरोपी से चेन बरामद करने का प्रयास कर रही है।

नई दिल्ली. परिवार की त्रासदी ने 26 वर्षीय पूजा के जीवन की दिशा ही बदल दी। असहाय लोगों की सेवा के लिए लोगों को अक्सर मदद का हाथ बढ़ाते देखा है, लेकिन मौत के बाद लावारिस शवों को सम्मान से अंतिम विदाई देने वाले कम होते हैं। दिल्ली की पूजा शर्मा भी इनमें से एक हैं। पूजा के समर्पण का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2022 से अब तक वह चार हजार से ज्यादा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी हैं। खास बात ये है कि वह मृतक की धार्मिक पहचान के अनुसार ही संस्कार पूरा करती हैं। एमए पास पूजा ने इस काम को पूरा करने के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी। इतना ही नहीं शवों को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था खुद ही करती हैं। कई बार खुद भी किराए से एंबुलेंस करती हैं।
दरअसल, पूजा की मां की बीमारी से मौत के बाद एक झगड़े में उसके भाई की मौत हो गई। पिता कोमा में थे। ऐसे में भाई के अंतिम संस्कार में वह अकेली पड़ गई। हिम्मत जुटाकर खुद ने ही भाई का अंतिम संस्कार किया। तभी विचार आया कि जिनके परिवार में कोई नहीं है, उन्हें सम्माजनक विदाई देनी चाहिए। लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के इस काम के अलावा पूजा ने 'ब्राइट द सोल फाउंडेशन' नाम के एनजीओ को शुरू किया है। इस एनजीओ के जरिए वो लोगों को प्रेरित और सशक्त बनाना चाहती हैं।

23 साल में 127 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुके थानवी
मेड़ता सिटी. नागौर जिले के मेड़तासिटी निवासी एडवोकेट अनिल थानवी बीते 23 साल में 127 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं। पालिकाध्यक्ष रहे थानवी वर्ष 2001 से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। शव मुस्लिम का हो तो कब्र खोद कर दफनाते हैं। हिंदू शव का अंअब तक चार हजार से ज्यादा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी पूजा
जज्बा : भाई के अंतिम संस्कार में अकेली पड़ी तो ले लिया प्रण
नई दिल्ली. परिवार की त्रासदी ने 26 वर्षीय पूजा के जीवन की दिशा ही बदल दी। असहाय लोगों की सेवा के लिए लोगों को अक्सर मदद का हाथ बढ़ाते देखा है, लेकिन मौत के बाद लावारिस शवों को सम्मान से अंतिम विदाई देने वाले कम होते हैं। दिल्ली की पूजा शर्मा भी इनमें से एक हैं। पूजा के समर्पण का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2022 से अब तक वह चार हजार से ज्यादा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी हैं। खास बात ये है कि वह मृतक की धार्मिक पहचान के अनुसार ही संस्कार पूरा करती हैं। एमए पास पूजा ने इस काम को पूरा करने के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी। इतना ही नहीं शवों को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था खुद ही करती हैं। कई बार किराए से एंबुलेंस करती हैं। इस काम में खर्च के लिए उनकी दादी अपनी पेंशन से पैसा देती हैं और कुछ मदद समाजसेवी संगठन कर देते हैं।
दरअसल, पूजा की मां की बीमारी से मौत के बाद एक झगड़े में उसके भाई की मौत हो गई। सदमे से पिता कोमा में चले गए, ऐसे में भाई के अंतिम संस्कार में वह अकेली पड़ गई। हिम्मत जुटाकर खुद ने ही भाई का अंतिम संस्कार किया। तभी विचार आया कि जिनके परिवार में कोई नहीं है, उन्हें सम्माजनक विदाई देनी चाहिए।

23 साल में 127 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुके थानवी
मेड़ता सिटी. नागौर जिले के मेड़तासिटी निवासी एडवोकेट अनिल थानवी बीते 23 साल में 127 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं। पालिकाध्यक्ष रहे थानवी वर्ष 2001 से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। शव मुस्लिम का हो तो कब्र खोद कर दफनाते हैं। हिंदू शव का अंतिम संस्कार करने के बाद हरिद्वार जाकर अस्थियां गंगा में प्रवाहित करते हैं। थानवी ने अपनी मां के नाम से शोभा देवी मेमोरियल संस्थान बनाया है। उनकी मां ने एक बार कहा था कि हमें लावारिस शवों का अंतिम संस्कार सही तरीके से करना चाहिए, ताकि उनकी आत्मा को मोक्ष मिल सके। ंतिम संस्कार करने के बाद हरिद्वार जाकर अस्थियां गंगा में प्रवाहित करते हैं। थानवी ने अपनी मां के नाम से शोभा देवी मेमोरियल संस्थान बनाया है। उनकी मां ने एक बार कहा था कि हमें लावारिस शवों का अंतिम संस्कार सही तरीके से करना चाहिए, ताकि उनकी आत्मा को मोक्ष मिल सके।

Tags:
  • miscellenous-india

पाकिस्तान का चुनाव लोकतंत्र के इतिहास में संभवतः पहला अवसर होगा जब पार्टी लीडर इमरान खान के जेल में होने के कारण उसकी एआइ जनित आवाज के जरिए उसके समर्थकों को लामबंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया, तकनीक और एआइ का उपयोग करके नई पीढ़ी पारंपरिक वंशवादी राजनेताओं और सैन्य सत्ता का मुकाबला कर रहा है। इस मुकाबले का अंजाम क्या होगा, इसका फैसला 8 फरवरी को होने वाले चुनावी दंगल में होगा। लेकिन पाकिस्तान में जिस तरीके से चुनाव लड़ा जा रहा है, उसमें एक बात साफ है कि पाकिस्तान एक बार फिर इतिहास को दोहरा रहा है। वर्ष 2018 में हुए चुनावी दंगल में तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ का नाम मतपत्र पर नहीं था। उस समय नवाज शरीफ जेल से पैरोल पर निकलने के बाद लंदन में एक भगोड़े का जीवन जी रहे थे और सेना इमरान खान के साथ खड़ी थी। 2024 के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में हैं। उनका नाम मतपत्र पर नहीं है। सेना अब नवाज शरीफ के साथ खड़ी है। इसलिए नवाज शरीफ की राह में खड़ी सभी कानूनी बाधाएं हटा दी गई हैं। दूसरी ओर इमरान खान और उनकी पार्टी के चुनाव नहीं जीत पाने के लिए हर संभव बाधा खड़ी की जा रही है।

ऐतिहासिकः लगातार तीसरी बार लोकतांत्रिक चुनाव
जो भी हो पाकिस्तान के चुनाव दो मायनों में ऐतिहासिक हैं। जिस पाकिस्तान में आज तक कोई भी प्रधानमंत्री अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सका, वहां लगातार तीसरी बार बिना लोकतांत्रिक मतदान के जरिए नागरिक सरकार बनने जा रही है। यह लोकतंत्र की एक सांकेतिक जीत कही जा सकती है। दूसरा यह कि पर्दे के पीछे नवाज के साथ खड़ी पाकिस्तानी सेना को इसके पहले कभी किसी पार्टी को सत्ता में आने से रोकने के लिए इतने व्यापक प्रयास नहीं करने पड़े, जितने 2024 में करने पड़ रहे हैं।

इमरान की राह में बाधाएं
नई पीढ़ी के समर्थन से लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों पर सवार जेल में बंद इमरान खान को रोकने के लिए पाकिस्तान में सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इमरान की पार्टी पीटीआइ को उनके लोकप्रिय चुनाव चिह्न बल्ले से वंचित कर दिया गया है और अब पार्टी के सभी उम्मीदवारों को अलग चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ना पड़ रहा। इससे पीटीआइ के सामने एक बड़ी चुनौती यही हो गई है कि वह मतदाताओं को ये बता सके कि पार्टी का असली उम्मीदवार कौन है और उसका चुनाव चिह्न क्या है। इसके लिए एक एप बनाया गया है। इस एप के जरिए मतदाता यह पता लगा सकता है कि किसी खास सीट से पीटीआइ का कौन सा उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है।
टेलिविजन की स्क्रीन से लगभग गायब हो चुके इमरान खान अपने मतदाताओं को संबोधित कर सकें, इसके लिए पीटीआइ समर्थक एआइ जनित आवाज का सहारा ले रहे हैं। यह अपने आप में एक नई पहल है। लेकिन यहां भी, देखा जा रहा है कि जब भी पीटीआइ नेता वर्चुअल रैली करते हैं, वहां इंटरनेट बाधित हो जाता है।
पार्टी का चुनाव चिह्न गंवा चुकी पीटीआइ अब उन 70 सीटों में से किसी पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है, जो कि महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित होती हैं। यह सीटें 5 फीसदी वोट वाली राष्ट्रीय पार्टियों के बीच आवंटित की जाती हैं।

भुट्टो भी साध रहे नवाज पर निशाना
सिर्फ इमरान खान की पार्टी पीटीआई नहीं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो भी नवाज शरीफ पर धांधली का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों से डरते हैं। इसलिए चुनाव में धांधली की कोशिश कर रहे हैं। बिलावल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के रूप में चौथे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे नवाज शरीफ उनके साथ बहस करने से डरते हैं। बिलावल ने पूर्व प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएमएल-एन ने सिंध में एक भी रैली का आयोजन नहीं किया।


पाकिस्तान की राजनीति के दो अहम खानदान

पाकिस्तान की राजनीति में लंबे समय से दो परिवारों का वर्चस्व बना हुआ है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो और पाकिस्तान मुस्लिम लीग - नवाज शरीफ पाकिस्तान के दो राजनीतिक परिवारों का प्रतिनिधत्व करते हैं। भुट्टो पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे हैं। वहीं नवाज शरीफ का पूरा परिवार ही राजनीति में है। भाई शहबाज शरीफ के अलावा अब शरीफ की बेटी मरियम नवाज भी राजनीति की कमान संभाल चुकी हैं। यह सभी लोग फिर से मैदान में हैं, जिनका मुकाबला मुख्य रूप से इमरान खान की पार्टी पीटीआई से है।

Tags:
  • world

भर्ती परीक्षाओं में दिव्यांग और खेल प्रमाण पत्रों का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एक बार फिर सरकार की पॉलिसी पर सवाल खड़े किए हैं। बोर्ड ने कार्मिक विभाग को पत्र लिखकर पॉलिसी में संशोधन की मांग उठाई है। पिछले दिनों मुख्य सचिव स्तर पर आयोजित बैठक में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष ने फर्जी दिव्यांग और खेल प्रमाण पत्रों का मामला उठाया था। इसके बाद सरकार स्तर पर भी फर्जीवाड़ा रोकने की कवायद शुरू हुई है। गौरतलब है कि शिक्षक, पीटीआई, ग्राम सेवक, फार्मासिस्ट सहित अन्य भर्तियों में बड़ी संख्या में फर्जी दिव्यांग और खेल प्रमाण पत्र लगाए गए थे। बोर्ड ने फर्जी दिव्यांग और खेल प्रमाण पत्र लगाने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई भी की है।


यूं हो रहा फर्जीवाड़ा

ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाडि़यों को राजकीय सेवा में फायदा पहुंचाने के लिए खेल पॉलिसी तैयार की गई। एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटी (एआईयू) और स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के खेलों को भी शामिल किया गया। इनके सिर्फ ओलंपिक खेल ही मान्य थे, लेकिन पॉलिसी में इसका जिक्र नहीं किया। इसका फायदा उठाकर नॉन ओलंपिक खेल भी भर्तियों में शामिल हो रहे हैं। अभ्यर्थी नॉन ओलंपिक खेलों के फर्जी सर्टिफिकेट भर्तियों में लगा रहे हैं। इसका नुकसान वास्तविक खिलाडि़यों को हो रहा है।

जांच में मिले फर्जी प्रमाण पत्र
शिक्षक और पीटीआई भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों ने फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट लगा दिए। अधीनस्थ बोर्ड ने अपने स्तर पर जांच कराई तो कई फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट मिले। बोर्ड ने ऐसे अभ्यर्थियों पर कार्रवाई भी की है।


टॉपिक एक्सपर्ट
नीति में हो संशोधन और दिव्यांग प्रमाण पत्रों की हो दोहरी जांच

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा का कहना है कि भर्तियों में बढ़ रहे फर्जी प्रमाण पत्रों के लिए सरकार को पॉलिसी में संशोधन करना होगा। वर्तमान में बनी खेल नीति में संशोधन कर सिर्फ ओलंपिक खेलों को ही शामिल करने का प्रावधान करना चाहिए। इसके अलावा दिव्यांग प्रमाण पत्रों की दोहरी जांच करवाई जानी चाहिए। इससे फर्जी प्रमाण पत्र रुकेंगे। भर्तियों में पारदर्शिता आएगी।

भर्तियों में लगातार बढ़ रहे फर्जी प्रमाण पत्रों का मामला सरकार स्तर पर पहुंचाया है। हमने कार्मिक विभाग को भी पत्र लिखा है। कई भर्तियों में ऐसे मामले सामने आए हैं, ऐसे अभ्यर्थियों पर बोर्ड ने सख्त कार्रवाई भी की है।

- आलोक राज, अध्यक्ष राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

रात भर चली मैराथन आयोजन की तैयारी
यूं तो शनिवार रात से ही रामनिवास बाग से लेकर जवाहरसर्किल के बीच जगह-जगह मैराथन में शामिल होने वालों का उत्साहवर्धन करने के लिए कहीं सेल्फी पांइट तो कहीं म्यूजिक सिस्टम से स्वागत की तैयारियां जारी थी, रविवार अल सुबह से ही टोंक रोड से जेएनएन की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। 'जय श्री राम' के नारे व बैनर हाथों में लिए युवा जोश के साथ दौड़े।
सोशल मीडिया पर सक्रिय रही दौड़
दिन को यादगार बनाने के लिए पिछले एक सप्ताह से टाइम बैंक की जयपुर शहर में विभिन्न पिनकोड पर आधारित टीम काफी सक्रिय रही। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से लगातार लोगों को दौड़ में भागीदारी के प्रयास जारी रहे। इस दौरान सभी को अपडेट जानकारी उपलब्ध कराई गई।
इस तरह से लिया स्पर्धा में भाग
अपनी विशेष पहचान कायम रखने के साथ ही मौज-मस्ती व उत्साह से भरपूर इस आयोजन में कैसे भागीदारी बढ़ाकर अपनी जिम्मेदारी निभानी है, इस पर भी जोर रहा। मानसरोवर जयपुर टाइम बैंक टीम के एडमिन अशोक जैन ने कहा कि भविष्य में भी सदस्यों द्वारा ऐसी सक्रिय भागीदारी देखने को मिलेगी।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.