>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
दूध गर्म करते समय गैस सिलेंडर में जोरदार धामके से झुलसी महिला, खिड़की-दरवाजों के उड़े परखच्चे Sunday 04 February 2024 07:05 AM UTC+00 Gas Cylinder Blast: झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के नाटास गांव के एक घर में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से महिला झुलस गई। महिला तड़के तीन बजे के करीब बच्चे के लिए दूध गर्म करने रसोई में गई थी। जैसे ही महिला ने चुल्हे को जलाया, धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। गंभीर हालत में महिला को परिजन झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार नाटास गांव के सुनील कुमार की पत्नी अर्चना (27) ने जैसे ही गैस चालू किया तो तेज धमाका हुआ और उसके कपड़ों में आग लग गई। महिला के पति सुनील कुमार ने बताया कि हादसे के दौरान परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। अचानक जोरदार धमाका हुआ। बाहर आकर देखा तो अर्चना के कपड़ों में आग लग रही थी। तुरन्त आग को बुझाया और उसे बीडीके अस्पताल में लेकर आए। जहां पर महिला का इलाज चल रहा है। पीएमओ डॉ. कमलेश झाझड़िया ने बताया कि महिला का बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
