>>: बदलते मौसम से फसलों में लगा चेंपा रोग

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

नीमकाथाना/टोडा. तंवरावाटी में पिछले सप्ताह से मौसम का बदलाव जारी है। इसके कारण किसानों की चिंता बढऩे लगी है। घटते व बढ़ते तापमान के कारण रबी की फसल प्रभावित हो रही है। फसलों में जहां चेंपा रोग लग रहा है वहीं सरसों की फसल भी पीली पडऩेे लगी है। पिछले चार-पांच रोज से सर्दी, कोहरा, मावठ, बादल व गर्मी के बीच सरसों की फ सल को काफी नुसकान हो रहा है। खेतों में खड़ी फसल में चेंपा रोग लग रहा है। किसानों ने बताया कि इन दिनों सरसों की फली में दाना बनने की प्रक्रिया चल रही है। बार-बार मौसम बदलने के कारण सरसों की फसल में चेंपा रोग लगने लगा है, जिससे फली में दाना बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। किसानों ने बताया चेंपा रोग के कारण सरसों की फली में दाना ठीक तरह से नहीं बनेगा, जिससे सरसों का उत्पादन घटेगा। सुबह सर्दी, दिन में तल्ख धूप क्षेत्र में पिछले दो तीन दिन से सुबह-सुबह सर्दी पड़ रही है। वहीं दोपहर तल्ख धूप के कारण तापमान बढ़ रहा है। चेंपा रोग के कारण मैथी, फूल गोबी, मटर आदि सब्जियों में चेंपा लग रहा

तापमान बढऩे से इन दिनों फसलों में चेंपा का प्रकोप बढ़ा है। किसान खेतों में फसलों पूर तरह से निगरानी रखे। जिस जगह ज्यादा प्रकोप है वहा पर कीटनाशन दवाइयों डाइमेथोएट व मैलाथियान दवा का छिड़काव कर फसलों को बचाया जा सकता है।

सर्जन बाजिया, उपनिदेशक उद्यान विभाग, नीमकाथाना

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.