>>: ससुराल वाले जिसे ढूंढ रहे थे उसका मिला शव, अनहोनी की आशंका

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

समदड़ी क्षेत्र के जेठंतरी गांव के समीप लादूनगर सरहद में सड़क किनारे एक बुजुर्ग का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर आंखों व नाक सहित कई जगह घाव के निशान थे। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक हरजीराम चौधरी, थानाधिकारी महेश गोयल मौके पर पहुंचे। शव को समदड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया।

यह भी पढ़ें: शांतिनाथ प्रभु व दादा गुरुदेव की असीम कृपा से धोरीमन्ना नगर का कल्याण होगा

पुलिस थाने में गुमशुदगी भी दर्ज

थानाधिकारी महेश गोयल ने बताया कि मृतक की पहचान बादशाह खान पुत्र शेरखान उम्र 55 वर्ष निवासी नेहरू कॉलोनी बालोतरा के रूप में हुई है। मृतक थावला जिला नागौर में अपने ससुराल में रह रहा था जहां से वह 11 फरवरी से गायब था जिसे ससुराल पक्ष वाले ढूंढ रहे थे। वहां के पुलिस थाने में गुमशुदगी भी दर्ज हुई बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: सरकार ने बनाई सौ दिन की योजना, इन शिक्षकों को नहीं मिलेगा फायदा

शव दो दिन पुराना

पुलिस ने बताया कि शव करीब दो दिन पुराना है। घटना स्थल के पास किसी वाहन के टायरों के निशान मिलने से मामला संदेहास्पद माना जा रहा है। मामले को लेकर पुलिस ने थावला नागौर पुलिस सहित परिजनों को सूचना दी है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.