>>: video झुंझुनूं जिले से सूरत व बांद्रा के लिए मिली एक और ट्रेन, यहां देखें पूरी डिटेल

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Jhunjhunu to bandra train


बिसाऊ व आस-पास के गांवों के लिए खुशखबर है। उनकी लम्बे समय से की जा रही मांग पूरी होगी। श्रीगंगानगर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन 14701 व 14702 का बिसाऊ में स्टोपेज होगा। इस ट्रेन के चलने से झुंझुनूं जिले के दूसरे उपखंड के लोग भी बिसाऊ जाकर बांद्रा वाली ट्रेन में बैठ सकेंगे। पहले उनको सीकर या चूरू जाकर ट्रेन में बैठना पड़ता था।

सातों दिन चलेगी

यह ट्रेन सातों दिन गंगानगर से रात को 23 बजे रवाना होती है। बांद्रा तीसरे दिन सुबह छह बजकर पंद्रह मिनट पर पहुंचती है। वापसी में बांद्रा टर्मिनल से रात 21 बजे रवाना होती है। तीसरे दिन सुबह चार बजकर पांच मिनट पर श्रीगंगानगर पहुंचती है।


वह स्टेशन जहां रुकेगी

श्रीगंगानगर, सादुलशहर, हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ टाउन,ऐलानाबाद, नोहर,, भादरा, सादुलपुर, चूरू, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ ,सीकर, रींगस, गोविंदगढ़, चौमूं, जयपुर, जोबनेर, फुलेरा, नरैना, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, सोजत रोड, मारवाड़, सोमेश्वर, रानी, फालना, जवाई बांध, नाना, पिंडवाड़ा, स्वरूपगंज, आबूरोड, पालनपुर, छापी, सिधपुर,ऊंझा, मेहसाणा, कलोल, साबरमती, अहमदाबाद, नदीयाड, आणद, वडोदरा, भरूच, सूरत, नावसरी, वापी, दहानू रोड, बोरीवाली, अंधेरी व बांद्रा टर्मिनल जाएगी।

इनका कहना है
क्षेत्रवासियों की लम्बे समय से मांग थी कि बांद्रा वाली ट्रेन को बिसाऊ में रुकवाया जाए। इसके लिए रेल मंत्री व रेलवे के उच्चाधिकारियों से मिला। इसके बाद तेरह फरवरी को श्रीगंगानगर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के बिसाऊ में ठहराव के आदेश जारी हो गए हैं। इससे लोगों को फायदा होगा। जल्द ही झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर भी अमृत भारत स्टेशन का कार्य पूरा करवाया जागा।

नरेन्द्र कुमार, सांसद


घोषणा पर मनाई खुशी
बिसाऊ. कस्बे में अरावली एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार गांधी चौक में आतिशबाजी की व मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। मंडल अध्यक्ष भवानी शंकर महंसरिया के नेतृत्व में और महंत योगी रविनाथ के सानिध्य में महामंत्री विलास सैनी, पवन धौलपुरिया, पूर्व अध्यक्ष द्वारका प्रसाद सैनी, कपिलेश शर्मा, श्रीकिशन स्वामी, मदन सैनी, पार्षद बसंत चेजारा, सुनील जांगिड़, कल्याण सिंह, ललित शास्त्री, अदनान तंवर, सुमेर सिंह चौहान, नवरत्न बारी, मुरारी जोशी, खेम सिंह, पवन मिश्रा, सुरेश प्रजापत आदि ने खुशी व्यक्त की और मांग पूरी होने पर सांसद नरेन्द्र खींचड़ का आभार व्यक्त किया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.