>>: अब रेलवे फाटक मुक्त बनेगा राजस्थान, 'डबल इंजन' की सरकार में तैयार हो रहा ये 'मेगा प्लान'

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार शाम ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर बैठक कर प्रदेश में राजमार्ग एवं सड़क तंत्र को बेहतर और मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की।

 

बैठक में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने प्रदेश को रेलवे फाटक मुक्त बनाने का रोडमैप तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जयपुर रिंग रोड के द्वितीय चरण के लिए पांच हजार करोड़ रुपए की मंजूरी की घोषणा के बाद रिंग रोड के कार्य को शीघ्र ही अमलीजामा पहनाने के बारे में भी निर्देश निए। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के और विस्तार, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, केन्द्रीय सड़क एवं आधारभूत ढांचा कोष के तहत सड़कों के नए प्रस्ताव भिजवाने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से रोपवे निर्माण की संभावनाओं के बारे में भी बैठक में चर्चा हुई।

 

यह भी पढ़ें : रेलवे का अलर्ट, अब बदले रूट से चलेंगी 2 ट्रेनें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बैठक में कहा कि राज्य सरकार की मंशा राजस्थान को राजमार्गों और सड़कों के नेटवर्क के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में लाने की है, ताकि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से प्रदेश की आर्थिक और औद्योगिक विकास को रफ्तार मिल सके। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि केन्द्र सरकार राजस्थान में मजबूत सड़क तंत्र के विकास के लिए हर प्रकार से मदद करेगी।

यह भी पढ़ें : एसपी झुंझुनूं का अनूठा आदेश सोशल मीडिया में वायरल, आरोपी योगी पर रखा सिर्फ 50 पैसे का इनाम

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.