>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
Basant Panchmi 2024 : पीले फूलों से सजा खाटूश्यामजी का दरबार, 'बागा वस्त्र' पाने को देशभर से उमड़े श्रद्धालु Wednesday 14 February 2024 04:53 AM UTC+00 प्रमोद स्वामी भक्तों को रहता है इस दिन का इंतजार यह भी पढ़ें : श्याम भक्तों के लिए बड़ी खबर, फरवरी में इस दिन बंद रहेंगे खाटूश्यामजी के पट वस्त्र से जुड़ी है भक्तों की अनूठी आस्था प्रशासन की बैठक, पुलिसकर्मी तैनात यह भी पढ़ें : अनूठी कहानी, सावन में हर सोमवार को यहां शिव दर्शनों के लिए आते हैं नाग |
Valentine's day Special: राजस्थान में यहां प्रेमिका की याद में युवराज ने बनवाया था प्रकाश स्तंभ Wednesday 14 February 2024 05:15 AM UTC+00 सीकर जिले का राजशाही इतिहास रियासती मुकाबलों के साथ मोहब्बत की मिठास से भी जुड़ा है। जिसमें प्रेम की निशानी के रूप में दर्ज एक स्तंभ 80 साल से उसके पन्नों को प्रकाशित कर रहा है। ये स्तंभ सीकर के अंतिम शासक राव राजा कल्याण सिंह के बेटे युवराज हरदयाल सिंह व उनकी पत्नी आद्या देवी के प्रेम का गवाह है। जिसे वेलेंटाइन डे के दिन 14 फरवरी को ही लगाया गया था। |
Accident News: ट्रोला और जीप की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत Wednesday 14 February 2024 05:44 AM UTC+00 नीमकाथाना. इलाके के भराला मोड़ पर मंगलवार रात को ट्रोला व गाड़ी की भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि गाड़ी ट्रोला के नीचे घुस गई। सदर थाना पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। तथा 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय कपिल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। सदर थानाधिकारी भवंरलाल कुमावत ने बताया कि बोलरो पाटन की तरफ जा रही थी व ट्रोला नीमकाथाना की तरफ आ रहा था। भराला मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को साइड में हटाकर जाम खुलवाया। वहीं घटना के बाद चालक ट्रोले को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी ट्रोले के नीचे जा घुस, जिससे तीनों गाड़ी में फंस गए। हादसे को देख मौके जमा भीड़ ने मृतकों को बाहर निकालने की कोशिश की, मगर वह निकाल नहीं पाए। सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर मृतकों को बाहर निकाला। पुलिस की सूचना पर मृतकों के परिजन देर रात जिला अस्पताल पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त खेतड़ी के बड़ाउ रसूलपुर निवासी संजीव पुत्र रामावतार, ढाणी खरबासो वाली गुढ़ा निवासी संदेश पुत्र रणवीर व नवलगढ़ कोलसिया निवासी मोहित पुत्र मोहर सिंह के रूप में हुई। मृतकों का पोस्टमार्टम बुधवार को सुबह किया जाएगा। कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत पाटन.इलाके के रायपुर मोड़ के पास स्थित घुमाव पर मंगलवार सुबह अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मामले के अनुसार सोहिल खान पुत्र साबू खान (18) निवासी डोकन बाइक से नीमकाथाना की ओर जा रहा था । सामने से पाटन की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने रायपुर मोड़ के पास घुमाव में बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक दूर जाकर गिरा जिससे साहिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पाटन पुलिस मौके पर पहुंची व युवक को पाटन सीएचसी लेकन पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। |
JEE Mains 2024 में सफल हुए ध्रुव श्रीवास्तव ने बताया क्यों नहीं गए कोटा, सीकर में तैयारी कर हासिल किए 99.88 परसेंटाइल अंक Wednesday 14 February 2024 07:54 AM UTC+00 JEE Mains Result 2024: जेईई-मेन 2024 जनवरी रिजल्ट में सीकर स्थित आईआईटी जेईई एवं नीट कोचिंग संस्थान पीसीपी, प्रिंस के ध्रुव श्रीवास्तव ने कक्षा 12वीं के साथ 99.88 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। मूलत: रामपुरा, कोटा निवासी ध्रुव के पिता मनीष श्रीवास्तव शिक्षक हैं, माता पूनम श्रीवास्तव गृहिणी हैं। ध्रुव ने कक्षा 8वीं से 10वीं प्रिंस एकेडमी से एवं कक्षा 11वीं व 12वीं पीसीपी फाउंडेशन कोर्स से की है। यह भी पढ़ें : Real Life Success Story: राजस्थान के इस लड़के को महज 21 साल की उम्र में मिला सालाना 1 करोड़ का पैकेज पिता मनीष श्रीवास्तव के अनुसार प्रिंस के बेहतर शैक्षणिक माहौल एवं ओवरऑल पर्सनैलिटी डवलपमेंट के कारण उन्होंने कोटा की बजाय सीकर को चुना। ध्रुव सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व क्लाउड कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में नई तकनीकें विकसित करना चाहता है। इस सफलता के लिए ध्रुव ने रोज 8-9 घंटे अध्ययन किया। ध्रुव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं पीसीपी की फैकल्टी टीम को दिया है। पढ़ाई के साथ ध्रुव क्रिकेट एवं बैडमिंटन का भी शौक रखता है। यह भी पढ़ें : देश में 23 स्टूडेंट ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल, राजस्थान के 3 स्टूडेंट ने बताए सक्सेस मंत्र |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |



