>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
दर्दनाक हादसा : चार दिन पहले घर से निकले 2 युवकों की तालाब में डूबने से हुई मौत Friday 23 February 2024 03:57 PM UTC+00 Two Youths In Rajsamand Drown In Pond : राजसमंद में तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक 19 फरवरी को लापता हो गए थे। परिवार वालों ने जब इनकी तलाश शुरू की तो ढेलाना भेरुनाथ मंदिर के पीछे तालाब के पास दोनों के जूते, मोबाइल और बाइक मिली थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाशी अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से दोनों युवकों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक दोस्त थे और ये राजसमंद आमेट तहसील के प्रसिद्ध ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर के पीछे वाले तालाब में संभवत: नहाने के लिए गए और दोनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई शांतिलाल ने बताया कि दोपहर को सूचना मिली की ढेलाणा भेरुनाथ जी मंदिर के पीछे वाले तालाब के किनारे दो युवकों के कपड़े पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवको को पानी में ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस द्वारा राजसमंद से सिविल डिफेंस की टीम को सूचना दी गई। एक घंटे बाद मौके पर पहुंची डिफेंस टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद तालाब के दलदल में फंसे दोनों युवको को बाहर निकाला। एएसआई शांतिलाल ने बताया कि मृतकों की पहचान श्रवण नायक और संजय नायक के रूप में की गई है। कर ली गई है तथा दोनों केलवा थाना क्षेत्र के मोखमपुरा व पसुन्द गांव के रहने वाले एक ही समाज के दोस्त थे। श्रवण की तो दस दिन पहले ही शादी हुई थी। |
चन्द्रभागा एनिकट में डूबे 2 युवक, एक की 15 दिन पहले ही हुई शादी, हत्या की आशंका Saturday 24 February 2024 05:14 AM UTC+00 आमेट थाना क्षेत्र के गांव ढेलाणा में चन्द्रभागा नदी पर बने एनिकट में शुक्रवार को डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। सिविल डिफेंस टीम ने ढाई घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव बाहर निकाल लिए। दोनों तीन दिन से लापता थे। एक युवक की शादी 15 दिन पहले ही हुई थी। दोनों घरों में मातम पसर गया है। पुलिस ने बताया कि डूबे युवकों की पहचान श्रवण कुमार (21) पुत्र मीठालाल नायक निवासी किशनपुरा, थाना केलवा एवं संजय पुत्र दिनेश नायक उम्र 21 वर्ष निवासी कीरा का ओड़ा थाना केलवा के रूप में हुई। दोनों 19 फरवरी को घर से निकले थे, जो नहीं लौटे। दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। आमेट पुलिस को सूचना देने के बाद सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने शव बाहर निकाले। प्रथम दृष्ट्या शव तीन दिन पुरानी दिख रहे थे। केलवा सीएचसी शव लाने के बाद परिजनों ने रिपोर्ट दी, फिर शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया गया। मामा को एनिकट के पास दिखे बाइक, जूते और मोबाइल ढाई घंटे चला रेस्क्यू जिसके घर गया था भांजा, मामा वहां पहुंचे परिजनों को हत्या की आशंका |
नुकती में सेहत के लिए खतरनाक रंग का इस्तेमाल, घी के दाम में बेच दी मिलावटी मिठाई Saturday 24 February 2024 05:24 AM UTC+00 जितेन्द्र पालीवाल @ राजसमंद शहर में गत वर्ष गणपति महोत्सव और इस साल गणतंत्र दिवस के लिए बनाई गई मिठाई के जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला, उदयपुर में हुई जांच में अमानक पाए गए हैं। ये सैम्पल सर्वेलेंस के तहत चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा इकाई की ओर से लिए गए थे। हाल ही में आई इनकी जांच रिपोर्ट में नुकती और घी के नमूने अमानक पाए गए हैं। किसी सैम्पल में नुकती को चमकदार बनाने के लिए रसायनयुक्त खतरनाक रंग का इस्तेमाल हुआ तो कहीं घी के दाम पर तेल और वनस्पति घी की मिठाई बनाकर बांट दी गई। दोनों उत्सवों के लिए सैकड़ों किलो मिठाई तैयार की गई थी। आशंका है कि नगर परिषद और अन्य संस्थाओं ने भी इनमें से बड़ा हिस्सा खरीदा। इन मौके पर बड़े पैमाने पर अमानक मिठाइयोंं की आशंका यह हैं चार रिपोर्ट इनका कहना है... |
राजस्थान के इस शहर की हवा और मिट्टी हो रही खराब...पढ़े पूरा मामला Saturday 24 February 2024 05:35 AM UTC+00 जिले में करीब 1800 अधिक मार्बल, ग्रेनाइट, फेल्सपार और क्वाट्र्स की खदान है। मार्बल और ग्रेनाइट की माइंस में ब्लॉक निकलते हैं। उन ब्लॉक को गैंगसा और कटर के माध्यम से स्लेब तैयार किया जाता है। इनकी कटिंग के दौरान मार्बल और ग्रेनाइट की स्लरी निकलती है। उक्त स्लरी के लिए कई स्थानों पर डम्पिंग यार्ड बना रखे हैं, लेकिन कई टेक्ट्रर चालक रात्रि के समय स्लरी को भरकर डम्पिंग यार्ड में डालने के स्थान पर खुली जगह अथवा खाली प्लॉट में डाल देते हैं। इसके साथ ही कुछ लोग जमीन की भर्ती में इसका काम ले रहे हैं। इसके कारण नगर परिषद क्षेत्र के कई स्थानों पर स्लरी भरी हुई दिखाई देने लगी है। इससे जमीन के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। इसके बावजूद राजस्थान राज्य प्रदूषण विभाग, नगर परिषद सहित जिला प्रशासन भी इस और ध्यान नहीं दे रहा है। इसके कारण इनके हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। फैक्ट फाइल (जिले में) यह हो सकता उपयोग खुले में अथवा प्लॉट में स्लरी डालना गलत |
दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसा टला Saturday 24 February 2024 05:48 AM UTC+00 आमेट थाना क्षेत्र में नगर के समीप चंद्रभागा नदी किनारे आमेट-देवगढ़ रोड पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। दोनों कारों की भिड़त से उनके टायर बाहर निकल गए और कारों को भी नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवती घायल |
39 फीसदी पद खाली, 28 में से 14 डॉक्टरों के बगैर चल रहा अस्पताल Saturday 24 February 2024 05:58 AM UTC+00 Bhim Hospital news भीम उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उप जिला चिकित्सालय में गत 2 वर्षों से विशेषज्ञों के विभिन्न पद रिक्त होने से मरीज को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में 39 फीसदी पद खाली पड़े हैं। उपखण्ड मुख्यालय के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञों के पद रिक्त होने एवं संसाधनों की उपलब्धता के अभाव में भर्ती मरीजों को उपचार सम्बंधी दिक्कतें हो रही हैं। विशेष तौर से ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाएं गड़बड़ा रही हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई के लिए नवीन स्वीकृत भवन का निर्माण कार्य भी वर्तमान में बंद है। हालात ये हैं कि अस्पताल में वरिष्ठ विशेषज्ञ व सामान्य चिकित्सकों के कुल 28 में से 14 चिकित्सक यानि आधे पद खाली हैं। चिकित्सालय में औसतन प्रतिदिन 600 से ज्यादा मरीज आते हैं। कई विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त होने ने मरीज दूसरे शहरों के सरकारी व निजी अस्पतालों का रुख करते हैं। ये प्रमुख पद हैं खाली फैक्ट फाइल... |
पंचायत के फरमान को जिला कलक्टर कर दिया निरस्त...यह है पूरा मामला Saturday 24 February 2024 06:02 AM UTC+00 पंचायत समिति राजसमंद के ग्राम पंचायत पसुन्द में आरक्षित भूमि पर संचालित डम्पिंग यार्ड संचालन का अनुबंध 31 जनवरी 2024 को समाप्त हो गया था। ग्राम पंचायत पसुन्द में 2 अक्टूबर 2023 को आयोजित ग्राम सभा की बैठक के प्रस्ताव संख्या 7 अनुसार डंपिंग यार्ड को ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया गया था, जो विधि सम्मत नहीं पाया गया। साथ ही ग्राम पंचायत पसुन्द की बैठक 19 जनवरी 2024 के प्रस्ताव संख्या 4 में विभिन्न वाहनों के दरों के लिए राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता अधिनियम 2012 एवं नियम 2013 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। पारित प्रस्ताव भी विधि सम्मत नहीं होने से राजस्थान पंचायत राज अधिनियम 1994 की धारा 92 में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए ग्राम पंचायत पसुन्द की ओर से पारित प्रस्ताव को जिला कलक्टर ने रद्द कर दिया है। राजस्व आय की ना हो हानि |
विवाद और वाद के बाद एमसीएच विंग का निर्माण ठण्डे बस्ते में Saturday 24 February 2024 06:13 AM UTC+00 भीम कस्बे के सरकारी अस्पताल परिसर में डीएमएफटी योजना अंतर्गत 28 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई भवन का निर्माण कार्य करीब 6 माह से अधरझूल में है।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की योजना के तहत 50 बेड का की यह चिकित्सा इकाई पिछली सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी। भवन निर्माण कार्य के तहत केवल नींव की खुदाई हुई है, जिसके लिए आठ लाख 50 हजार रुपए एवं भूमि समतलीकरण के लिए तीन लाख रुपए सहित कुल 11.50 लाख रुपए का भुगतान ठेकेदार को कर दिया गया है, लेकिन उसके बाद से वर्तमान में कार्य ठप पड़ा है।- यह बनना था भवन में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक भवन, डॉक्टर्स चैंबर, ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रासाउंड रूम, डिस्पेंसरी, गायनिक रूम, ओपीडी पार्किंग, शिशु एवं मातृ गहन चिकित्सा इकाई, वार्ड सहित अन्य कक्ष बनने हैं। उप जिला चिकित्सालय, भीम के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अनुसार एमसीएच विंग के लिए डीएमएफटी योजना अंतर्गत 28 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे, जिसका पीडब्ल्यूडी ने टेंडर जारी किया था। वर्तमान में कार्य बंद होने के कारण शेष राशि सरकार ने डीएमएफटी मद में प्रत्याहारित कर ली है। विवादग्रस्त हो गई जमीन, अदालत में चल रहा वाद उप जिला चिकित्सालय के लिए नंदावट में 25 बीघा भूमि आवंटन प्रक्रियाधीन |
भीम : नई नगरपालिका की एक साल में कोई बैठक नहीं, बजट पर भी असमंजस! Saturday 24 February 2024 06:22 AM UTC+00 राज्य सरकार ने भीम को जिले का पांचवां नगर निकाय तो एक साल पहले घोषित कर दिया, लेकिन इसकी झोली में न तो संसाधन है, न स्टॉफ, न कोई बजट का बंदोबस्त। यही वजह है कि केन्द्र और राज्य सरकारों के अंतरिम बजट घोषित होने के बाद राज्यभर में स्थानीय निकायों की बजट बैठकें खत्म हो चुकी हैं, लेकिन भीम नगरपालिका में कोई हलचल ही नहीं है।नगरपालिका क्षेत्रवासियों को बजट बैठक की उम्मीद लगी हैं, लेकिन स्थानीय निकाय अधिकारी, कर्मचारी, संसाधनों और बजट की कमी का सामना कर रहा है। जिले के सबसे बड़े उपखंड मुख्यालय की भीम ग्राम पंचायत को 66 वर्ष बाद गत वर्ष बजट में राज्य सरकार ने नगर पालिका का दर्जा दे दिया था, लेकिन एक साल के अंतराल में जमीनी हालातों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। जिले की राजसमंद नगर परिषद, आमेट, नाथद्वारा और देवगढ़ नगरपालिकाओं में वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट प्रस्ताव बैठकें आयोजित हो चुकी हैं, लेकिन भीम नगरपालिका रामभरोसे चल रही है। मौजूदा सत्ताधारी दल के विधायक हरिसिंह रावत ने विधानसभा में प्रक्रिया एवं कार्य संचालन के नियम-295 के अंतर्गत नवगठित नगरपालिका भीम के कार्यालय निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में हालात सुधारने का मुद्दा भी उठाया था, लेकिन कहीं कोई असर नजर नहीं आ रहा है। आय-व्यय की दशा-दिशा तय नहीं इनका कहना है... मैंने 9 अक्टूबर, 2023 को कार्यग्रहण किया था। पालिका की साधारण सभा नहीं हुई है। पूर्व की ग्राम पंचायत के संसाधनों एवं सफाईकर्मियों से साफ-सफाई एवं बिजली व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट को लेकर शीघ्र ही बैठक बुलाई जाएगी। नगरपालिका क्रमोन्नत हुए करीब एक वर्ष होने के बाद साधारण सभा नहीं हुई है। किसी तरह के विकास के कोई प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किए गए हैं और राज्य सरकार से हमें कोई बजट भी नहीं मिला है। |
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 थानाधिकारी बदले, 276 कांस्टेबल और 36 एएसआई के भी तबादले Saturday 24 February 2024 06:29 AM UTC+00 राजसमंद पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण करते ही जिले के पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किए हैं। चार अलग-अलग जारी तबादला सूचियाें में जिले में 15 थानाधिकारियों को इधर-उधर कर दिया है। 7 पुलिस निरीक्षक, 28 उपनिरीक्षक, 36 एएसआई और 276 कांस्टेबल के भी स्थानांतरण किए हैं।पुलिस निरीक्षकों की सूची के अनुसार योगेश चौहान को नाथद्वारा थानाधिकारी के पद से राजनगर, लीलाधर मालवीय को राजनगर से नाथद्वारा, हनवंत सिंह सोढ़ा को आमेट से भीम थानाधिकारी, सुनील शर्मा को श्रीनाथजी पुलिस थाना नाथद्वारा से रेलमगरा, पदस्थापन को प्रतीक्षारत श्याम सिंह रतनू को कांकरोली थानाधिकारी बनाया है। पदस्थापन को प्रतीक्षारत लक्ष्मणराम विश्नोई को महिला अपराध अनुसंधान सेल और दलपत सिंह को श्रीनाथजी मंदिर पुलिस थानाधिकारी के पद पर भेजा गया है। पुलिस उप निरीक्षकों की तबादला सूची जारी कर कमलेन्द्र सिंह को देवगढ़ से आमेट थानाधिकारी, ओमसिंह को कुंवारिया से केलवा, सोनाली शर्मा को पुलिस लाइन से थानाधिकारी कुंवारिया, सुरेन्द्र सिंह को साइबर क्राइम थाना से खमनोर, कैलाश सिंह को चारभुजा से कांकरोली थाने में, भवानीशंकर को खमनोर से दिवेर थानाधिकारी, प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से चौकी कामलीघाट, विशाल गवारिया को पुलिस लाइन से थानाधिकारी केलवाड़ा, सुआलाल को पुलिस लाइन से थाना साइबर क्राइम में, अक्षय कुमार को पुलिस लाइन से थाना भीम में, विजेन्द्र सिंह को मानव तस्करी प्रकोष्ठ से थानाधिकारी देलवाड़ा, गोवर्धन सिंह को थाना नाथद्वारा से थानाधिकारी चारभुजा, रमेशलाल को थानाधिकारी देलवाड़ा से राजनगर द्वितीय थानाधिकारी, प्रीति रतनू को पुलिस लाइन से देवगढ़ थानाधिकारी सहित कुल 28 उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। 276 कांस्टेबलों को स्वैच्छिक और प्रशासनिक व्यवस्था के आधार पर जिलेभर में भेज गया है। 36 सहायक उप निरीक्षक भी बदले गए हैं। सभी पुलिस अधिकारी व जवानों को तत्काल प्रभाव से ज्वॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। |
20 लाख में खरीदी अनोखी मशीन, दो साल में भी शुरू नहीं हो सकी Saturday 24 February 2024 06:33 AM UTC+00 राजस्थान स्टेट कृषि विपणन बोर्ड की ओर से ईनाम परियोजना के तहत मोबाइल क्लीनिंग एण्ड सार्टिंग मशीन उपलब्ध कराने के आदेश अप्रेल 2020 में जारी हुए थे। इसके तहत अगस्त 2021 में करीब 20 लाख रुपए की लागत से यह मशीन उपलब्ध कराई गई। इस मशीन के उपलब्ध कराने के बाद से अभी तक एक बार भी इसका उपयोग नहीं हो सका है। यह मशीन आई है तब से अभी तक एक ही जगह खड़ी है। ऐसे में यह मशीन अब चालू है अथवा खराब हो गई इसकी जानकारी कृषि उपज मंडी के कार्मिकों को भी नहीं है। उल्लेखनीय है कि पछले साल जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की बिक्री के लिए कोई काश्तकार नहीं पहुंचा था। इसके कारण पिछले साल भी यह मशीन किसी काम नहीं आई।किसी ने नहीं दिखाई रुचि यह आती है काम |
बदलते पर्यावरण का मिजाज सह नहीं पा रही मधुमक्खियां Saturday 24 February 2024 06:35 AM UTC+00 कुंवारिया कस्बे के सदर बाजार में आमेट रोड किनारे मधुमक्खियां और भंवर इन दिनों हजारों की संख्या में मरे हुए पाए गए। इससे पर्यावरणप्रेमियों में चिंता है। उन्होंने मौसम के लगातार बदलते मिजाज, कृषि कार्यों में बढ़ते कीटनाशकों के उपयोग और पर्यावरण की प्रतिकूलता को इसकी वजह बताया है। कस्बे के एक तीन मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में मधुमक्खियोंं ने छत्ता बना रखा था। इस छत्ते से विगत 10 दिनों में सैकड़ों मधुमक्खियां हर रोज जमीन पर गिरकर तड़पते हुए दम तोड़ रही हैं। मधुमक्खियों के इस तरह मरने को लेकर पर्यावरणप्रेमियों ने चिंता व्यक्त की है। पर्यावरणप्रेमी गिरिराज काबरा ने बताया कि बदलते मौसम व पर्यावरण की प्रतिकूलता के असर से मधुमक्खियां मर रही हैं। यह भी आशंका जताई कि संचार तकनीकी भी मधुमक्खियां मरने का कारण हो सकती है। संचार कंपनियों के टॉवरों के रेडिएशन से भी पर्यावरण पर नकारात्मक असर हो सकता है। मधुमक्खियां नहीं रही तो पर्यावरण को होगा नुकसान ------------ बताया कि मधुमक्खियां और भ्रमर समाप्त होने से पर्यावरण व वनस्तपति के विकास पर सीधा पड़ता है। मधुमक्खियां फूलों से परागकण की निशेचन प्रक्रिया के तहत एक से दूसरे स्थान तक परिवहन में महत्वपूर्ण सहयोग करती है। मधुमक्खियां ही नहीं रहेंगी तो पुष्प के परागकण का निशेचन व परिवहन ठप हो जाएगा, जिससे पर्यावरण व कृषि कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव दिखाई पड़ेगा। इनका कहना है... ग्लोबल वॉर्मिंग व पर्यावरण असंतुलन तो कारण है ही, साथ ही कृषि, फल व फूल उत्पादन के लिए पेस्टिसाइड जैसे कीटनाशकों का अंधाधुंध भी मधुमक्खियों के जीवन के लिए अधिक घातक है। मधुमक्खियों की संख्या जितनी अधिक घटेगी, उससे फल, फूल व फसल उत्पादन में बाधा उत्पन्न होगी। कृषि कार्यों में पेस्टिसाइड का उपयोग बहुत संयमित ढंग से करना चाहिए। |
किसानों ने इस काम में नहीं दिखाई रुचि, प्रशासन कर रहा प्रचार-प्रसार Saturday 24 February 2024 07:03 AM UTC+00 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार प्रदेश में आएमएस 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कार्य 10 मार्च से 30 जून तक किया जाएगा। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए पंजीयन का कार्य ऑनलाइन जारी है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है। सरकार की ओर से इस पर 20 जनवरी से खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। काश्तकारों को अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए काश्तकारों को विविध तरीकों से प्रेरित किया जा रहा है। इसके बावजूद अभी तक सिर्फ पांच ही काश्तकारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उल्लेखनीय है कि खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन 20 जनवरी से 25 जून तक सुबह 7 से शाम 7 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे। समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए 2400 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिले में यहां होगी खरीद |
मां कोकिला बेन के जन्मदिन पर परिवार के साथ श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे मुकेश-अनिल अम्बानी, प्रभु को धराया सोने का हार Saturday 24 February 2024 02:33 PM UTC+00 Ambani family at Shrinathji Temple अंबानी परिवार की मुखिया कोकिलाबेन के 89वें जन्मदिन पर शनिवार को प्रभु श्रीनाथजी मंदिर में भव्य छप्पनभोग मनोरथ हुआ। आयोजन में शामिल होने अम्बानी परिवार के तमाम सदस्य व मित्रगण नाथद्वारा पहुंचे। कोकिला बेन ने प्रभु श्रीनाथजी को सोने का हार पधराया।
कोकिला बेन को दी बधाई |
राजस्थान की इस झील का पानी मकानों की नींव को कर रहा खोखला...पढ़े पूरी खबर Sunday 25 February 2024 06:02 AM UTC+00 पिछले साल बिपरजॉय तूफान के तहत हुई बारिश, मानसून की बारिश, गोमती नदी चलने एवं खारी फीडर से लगातार पानी की आवक होने के कारण राजसमंद झील छलक गई थी। इसके पश्चात नवम्बर माह में जल वितरण समिति की बैठक हुई। बैठक में 16 नवम्बर से बायीं और दायीं नहर खोलने का निर्णय लिया गया। दायीं नहर नियत समय पर खुल गई, लेकिन बायीं नहर को खोलने वाले सिस्टम में तकनीकी खामी के चलते 19 नवम्बर को खोला गया। नहरों से लगातार पानी की निकासी जारी है। उल्लेखनीय है कि नहरों को खोला गया था तब झील का जलस्तर 29.80 फीट था। बायीं नहर को एक बार खोलने पर 28 दिन और दायीं नगर से 32 दिन पानी की निकासी की जाती है। फैक्ट फाइल 27 को बंद होगी नहर, फिर अंतिम बार खुलेगी |
अब फोन करते ही पशुपालकों को मिलेगी यह सुविधा...पढ़े पूरी खबर Sunday 25 February 2024 07:27 AM UTC+00 मोबाइल चिकित्सा इकाईयों को भीम विधायक हरि सिंह रावत, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल, जिला परिषद सीईओ राहुल जैन, प्रधान अरविंद सिंह, समाजसेवी माधवलाल जाट सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर चार मोबाइल वेटनरी चिकित्सा इकाइयों को रवाना किया। जिले को ऐसी 10 मोबाइल चिकित्सा इकाइयां प्रात हुई है। ये चिकित्सा इकाइयां एक फोन कॉल पर दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर पशुओं का उपचार करेंगी। इसके लिए पशुपालक को हेल्पलाइन नंबर 1962 डायल करना होगा। अगर कहीं किसी पशु का एक्सीडेंट होता है तब भी इस नंबर पर फोन करके चिकित्सा इकाई को बुला सकते हैं। पशुपालकों को यह मिलेगा फायदा |
इस शहर की आईटीआई को चला रहे अतिथि...पढ़े पूरा समाचार Monday 26 February 2024 05:36 AM UTC+00 शहर के राजनगर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित है। वर्तमान में यहां पर 20 ट्रेड संचालित है। स्थिति यह है कि यहां पर उपनिदेशक, समूह निदेशक, यूनिट इंस्टेक्टर (अनुदेशक), सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सहित 20 पद स्वीकृत है, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 4 ही पद स्थायी रूप से भरे हुए हैं। इसके अलावा सभी 16 पदों पर अस्थाई कार्मिक कार्यरत है। स्थायी कार्मिकों के अभाव में जिम्मेदारी भी तय नहीं हो पाती है। इसके कारण विद्यार्थियों के साथ अनुदेशकों को भी परेशानी होती है। इसी प्रकार कुंभलगढ़ में आठ ट्रेड संचालित है। इसमें एक स्थायी अनुदेशक कार्यरत है। रेलमगरा में भी अतिथि अनुदेशक के भरोसे आईटीआई संचालित हो रही है। इसके बावजूद इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पंचायत समिति पर खोल दी आईटीआई उपनिदेशक के पास चार स्थानों का चार्ज |
राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम रात-दिन बिक रही यह चीज Monday 26 February 2024 06:17 AM UTC+00 ग्रामीणों ने बताया कि रात ही नहीं, सुबह भी तय समय से पूर्व दुकानें खुल जाती हैं, जबकि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नेशनल हाइवे व स्टेट हाइवे से 200 मीटर दूर शराब का ठेका होना निर्धारित है। बीते दिनों विधायक हरि सिंह रावत ने जनवरी माह में विधानसभा एवं जिला परिषद की बैठक में मुद्दा उठाया था। हाइवे पर बरार के समीप कुशलपुरा चौराहे पर शराब ठेका संचालित होने की बात कहते हुए उन्होंने अफसोस व नाराजगी जताई और कार्यवाही की मांग की, लेकिन विभागीय अधिकारियों के कानों पर पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सत्ताधारी विधायक की आवाज भी बेअसर प्रतिबंधित पंचायत के पास दुकान लगाने की ललक यहां सडक़ों के किनारे खुली दुकानें |
मिड-डे-मील पर आया नया आदेश, गुणवत्ता चेक करने को बनाया नया नियम Monday 26 February 2024 09:08 AM UTC+00 Mid Day Meal New order : राजस्थान के सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील की गुणवत्ता चेक करने का नया आदेश आया है। नया नियम जानकर आप चौंकेंगे। सरकारी विद्यालयों में बन रहे दोपहर के भोजन (मिड-डे मील) का पहला निवाला अब विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की माताएं चखेंगी। मिड-डे-मील आयुक्तालय ने सभी स्कूलों को आदेश जारी किए हैं कि मिड-डे-मील में प्रतिदिन पांच माताओं को भोजन चखाकर गुणवत्ता परखी जाए। आदेश के अनुसार अब मिड-डे-मील के निरीक्षण व भोजन की पौष्टिकता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन उस स्कूल में पढ़ने वाले पांच विद्यार्थियों की माताओं को बारी-बारी से विद्यालय में बुलाया जाएगा। यह निरीक्षण महिलाओं के लिए ऐच्छिक होगा। |
युवक के गलत काम करते लगा करंट, मौके पर ही हो गई मौत...पढ़े पूरी खबर Tuesday 27 February 2024 05:57 AM UTC+00 थानाधिकारी भगवान सिंह झाला ने बताया कि मृतक की पहचान नाथद्वारा थाना क्षेत्र के उथनोल में अडगेला निवासी प्रहलादसिंह (26) पुत्र करणसिंह के रूप में हुई है। पुलिस घटनास्थल का मुआयना करने के बाद ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी के प्रयास में करंट लगने से युवक की मौत का संदेह जता रही है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी ने बताया कि बिजली निगम की ओर से मिली रिपोर्ट पर विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में विस्तार से छानबीन की जा रही है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |



















