>>: Digest for February 28, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

प्रवीण राजपाल
श्रीकरणपुर. कस्बे से बाहर पदमपुर मार्ग पर करीब ढाई किमी तक करोड़ों की लागत बाद आमजन को पैच व गड्ढों वाली नई फोरलेन सडक़ की सौगात मिलेगी। जी हां, यह जानकर आपको भले ही हैरानी हो लेकिन डिवाइडर व एलइडी लाइट्स युक्त प्रस्तावित फोरलेन सडक़ का लोकार्पण से पहले ही कई जगह से बिखर चुकी है और हालात ये हैं कि इस पर तीन-चार बार पैचवर्क हो चुका है।
बड़ी बात यह है कि करीब छह माह पहले इसका निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन इस दौरान बार-बार सडक़ बिखरने से आज तक इसका लोकार्पण नहीं हो सका है। जानकारी अनुसार करीब एक साल पहले यहां श्रीकरणपुर-पदमपुर मार्ग पर नई धानमंडी के मुख्य द्वार से लेकर गांव मौड़ां के आगे 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) तक फोरलेन सडक़ का निर्माण शुरू किया गया। करीब पौने चार करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनी इस सडक़ की हालत ऐसी है कि करीब छह माह माह पहले निर्माण पूरा होने के बाद भी इसे हैंड ओवर नहीं किया जा सका है। वहीं, इस दौरान सडक़ पर गड्ढे व दो-तीन बार हुआ पैच वर्क इसकी निम्न गुणवत्ता की गवाही देते नजर आते हैं। हालांकि, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक निर्माण के दौरान बारिश आने व निकासी सही नहीं होने से ही यह स्थिति उपजी।
अतिक्रमण ने बिगाड़ी सडक़ की सूरत
पैचवर्क व गड्ढों से फोरलेन सडक़ की सूरत वैसे ही बिगड़ी हुई नजर आ रही है। वहीं, दूसरी ओर गांव मौड़ां में सडक़ किनारे अतिक्रमण ने सडक़ की चौड़ाई भी काफी कम कर दी है। जानकारी अनुसार करीब 15 मीटर चौड़ी सडक़ के एक ओर घरों की चारदीवारी आदि का अतिक्रमण तो दूसरी ओर बनछटियों व रूडिय़ों से किए अतिक्रमण से सडक़ की चौड़ाई लगभग आधी रह गई है। यहां के राधेश्याम छाबड़ा, पवन कुमार, राज कुमार व गांव मौड़ां निवासी महेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि वर्तमान व पूर्व विधायक का गांव इसी मार्ग पर स्थित है। उनके अलावा कई अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का भी इसी मार्ग से आना-जाना होता है। इसके बावजूद सडक़ के ऐसे हालात होना हैरानी भरा है।
-------
कमियां दूर होने पर होगा अंतिम भुगतान
करीब तीन करोड़ 65 लाख रुपए से स्वीकृत सडक़ निर्माण के दौरान बारिश होने व इसके बाद निकासी व्यवस्था सुचारू नहीं होने सडक़ कई जगह से बिखर गई। इसके बाद दो-तीन बार पैचवर्क कार्य के दौरान भी बारिश होने पर सडक़ कई जगह से धंस गई। गांव मौड़ां में सडक़ किनारे अतिक्रमण से भी परेशानी आई। ठेकेदार को सडक़ की सारी कमियां दूर करने के लिए नोटिस दिया है। काम ओके होने पर ही सडक़ का अंतिम भुगतान किया जाएगा।
विजय मीणा, एइएन पीडब्ल्यूडी श्रीकरणपुर।

#Main accused captured पुलिस ने विवेक शर्मा हत्याकांड में पच्चीस हजार रुपए के इनामी पच्चीस हजार रुपए मुख्य आरोपी रवि इंदौरा को आखिर पुलिस ने काबू कर लिया हैं। इस आरोपी के खिलाफ दस अपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। दो प्रकरणों में वह वांटेड चल रहा था। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि इस आरोपी को पुलिस लंबे से ढूंढ रही थी, इस पर पच्चीस हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया। वह चंडीगढ़ से काबू में आया हैं। इसके खिलाफ अन्य मारपीट करने के मामले में भी गिरफतारी वांरट जारी था। एसपी ने बताया कि विवेक शर्मा हत्या कांड में अब तक बारह आरोपी गिरफ़तार हो चुके हैं। इस मामले में गिरफ्तार हो चुके आरोपियों में गौतम कुमार, मनोज उर्फ मन्नू, अभिषेक उर्फ छोटू, शिवा उर्फ काकू, बंटी, अमित कुमार, आकाश कुमार, सन्नी नायक, इन्द्रजीत उर्फ इन्द्र, अभिषेक उर्फ अभि व रवि कुमार को शामिल हैं। वहीं मुख्य आरोपी इंदिरा चौक निवासी रवि इन्दौरा पुत्र अशोक कुमार धाणक और पुरानी आबादी दशमेश कॉलोनी निवासी भूपेन्द्र सिंह उर्फ शेरा पुत्र गुरदयाल सिंह सिन्धी के फरार होने पर पुलिस प्रशासन की ओर से दोनेां के खिलाफ 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

सदर थाने में 12 अक्टूबर 2023 को जवाहरनगर सैक्टर छह निवासी हंसराज पुत्र जगनाथ शर्मा ने रिपोर्ट दी थी कि बीती रात के वक्त करीबन 1 बजे उसका लडका 34 वर्षीय विवेक शर्मा उ अपने किसी दोस्त का पता करने सूरतगढ रोड स्थित सरकारी हॉस्पीटल गया था तो हॉस्पीटल के बाहर मेन रोड पर खोखा के पास खड़ा था, जहां पर इंदिरा चौक निवासी रवि इन्दौरा, सन्नी, शेरा, सूरज भाटिया, आकाश व 20-25 अन्य लडके मोटरसाईकलो पर सवार होकर हथियारों से लैस उसके बेटे को जान से मारने की नीयत से प्लानिंग करके आए। उसके बेटे पर हमला कर दिया। इस पर फायर किया और चाकूओं से गोद डाला। मौका पर लोगों ने उसके बेटे विवेक को राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, हालत बिगड़ने पर अम्बा हॉस्पिटल ले गए। वहां उपचार के दौरान विवेक की मृत्यु हो गई। गोली मारने और चाकूओं से निर्मम हत्या के इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से कदम उठाते हुए सदर थानाधिकारी बलवंत राम की अगुवाई में टीम गठित की।

#Businessman murderedगजसिंहपुर क्षेत्र में पशुओं के खरीददार व्यापारी के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस प्रशासन ने महज 23 दिनों की जांच के बाद खुलासा किया हैं। इस प्रकरण में मृतक के सहयोगी तीन व्यापारियोंं की भूमिका मुख्य आने पर गिरफ़तार किया हैं। इस प्रकरण की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में करणपुर की सीओ सुधा पालावत की अगुवाई में टीम गठित की गई। इस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर गांव 9 जैड के रहने वाले 34 वर्षीय नवदीप सिंह पुत्र जस्सा सिंह. 28 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, 28 वर्षीय लवप्रीत सिंह उर्फ लवली पुत्र सुखपाल सिंह उर्फ पाला सिंह को गिरफ्तार किया।
एसपी यादव के अनुसार इन आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया कि मृतक शिवकुमार पुत्र ईश्वरचन्द उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था। वह पशुओं के व्यापार के सिलसिला में आए दिन श्रीगंगानगर क्षेत्र में आता। शिवकुमार जब भी यहां आता तो वह आरोपी गांव 9 जैड निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लवली पुत्र सुखपाल सिंह उर्फ पाला सिंह के नोहरा में रुकता था। लवप्रीत सिंह उर्फ लवली मृतक शिवकुमार के साथ मिलकर पशुओं का व्यापार करता था। मुनाफा दोनों बाँट लिया करते थे।
ऐसे हुई रंजिश की कहानी
घटना से करीब एक माह पूर्व आरोपी लवली व शिवकुमार ने गायें खरीदकर आगे बेचान की थी। गायें बेचान करने के बाद लवली ने शिव कुमार को बताया कि इस सौदे में घाटा लग रहा हैं। घाटा दोनों को सहन करना पड़ेगा लेकिन शिव कुमार ने प्रोफिट की जिद्द की। आपस में तकरार भी हुई थी। ऐसे में लवली ने अस्सी हजार रुपए का प्रोफिट का हिसाब बनाया, पचास हजार रुपए तो दिए लेकिन शेष राशि नहीं होने पर फिर बहस भी हुई।
इस दौरान लवली ने शिव कुमार को सबक सिखाने की जिद्द कर ली। उसने अपने गांव के रहने वाले दोस्तों नवदीप सिंह और संदीप सिंह के साथ प्लानिंग बनाई। इसमें इन दोनेां दोस्तों को व्यापारी शिव कुमार के पास मोटा माल होने का सब्जबाग दिखाया। वहीं खुद के अस्सी हजार रुपए की बचत होने पर तीनों हत्या के लिए तैयार हो गए।
बचाव में चाकू ही बना मौत का हथियार
शिवकुमार सट्टा लगाने का शौकीन था। इस शौक ने उसे वारदात स्थल पहुंचा दिया। 30.जनवरी को लवप्रीत सिंह उर्फ लवली ने शिवकुमार को बताया कि उसके जानकार का एक बाबा हैं जो गांव 9 जैड के पास नहर किनारे रहता हैं। सट़टा नम्बर सही बताता हैं, इस नम्बर पर दाव खेला तो मोटा माल आ जाएगा। इसकी बात पर शिव कुमार सहमत हो गया। इस बीच आरोपी लवली ने तय योजना मुताबिक नवदीप सिंह को कॉल कर संदीप के साथ बुला लिया। इस पर संदीप और नवदीप ने अपनी बाइक पर शिव कुमार को बिठा लिया और उसे सहारणांवाली, बानियांवाली होते हुए सुलेमानकी हैड से थोडा आगे पहुंचे। नवदीप सिंह ने शिवकुमार के गले में साफा डाल लिया व गला घोंटने की कोशिश की लेकिन शिवकुमार ने अपने आप को छुडाने की कोशिश की। इस आपाधापी में बाइक गिरने पर शिव कुमार ने अपनी जेब से छोटा चाकू बचाव के लिए निकाला। इसी चाकू से संदीप सिंह व नवदीप सिंह ने शिवकुमार का गला रेत दिया। हत्या का राज छुपाने के लिए शव को नहर में फेंक दी।
गजसिंहपुर थाने में दर्ज हुआ था यह मामला
31जनवरी 2024 को गजसिंहपुर क्षेत्र में आर बी माईनर में 24 आर बी के पास से एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पानी में मिली थी। इस शव के गले पर कट का निशान होने से शव को शिनाख्तगी के लिए गजसिंहपुर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी रूम में रखवाया।एक फरवरी को इसकी शिनाख्त शिवकुमार पुत्र श्री ईश्वरचन्द ब्राह्राण के रूप में हुई। यह मृतक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गोयला का रहने वाला था। मृतक के भतीजा विजय शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा ने 2 फरवरी को शव अपने सगे चाचा शिवकुमार की होना पहचान किया। इस संबंध में गजसिंहपुर थाने में एफआइआर दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसका चाचा शिवकुमार पुत्र ईश्वरचन्द अविवाहित था और पशुओं का व्यापार करते हुए मुजफरनगर यूपी से यहां गांव 9 जैड सुखपाल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह जट सिख के पास आए थे। 30 जनवरी की दोपहर तक अपने चाचा शिव कुमार से मोबाइल पर बात हुई थी। लेकिन उसी दिन शाम को मोबाइल फोन बंद हो गया। गजसिंहपुर के पास 24 आर बी नहर में चाचा का शव मिला। अज्ञात व्यक्ति ने उसके चाचा की लूटपाट करने के लिए हत्या कर दी। हत्या की वारदात को छुपाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया।

सादुलशहर. अबोहर-हनुमानगढ़ स्टेट हाइवे पर स्थित अंतरराज्यीय बॉर्डर पर स्थित पतली चैक पोस्ट पर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई। सादुलशहर पुलिस व जिला पुलिस की स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही में करीब 25 लाख रुपए की लागत की पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब से भरा कैंटर पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने अवैध शराब व कैंटर सहित दो जनों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि शराब का यह अवैध परिवहन गाजर की आड़ में किया जा रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि सादुलशहर पुलिस दल व जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर पंजाब से आने वाले वाहनों का गहन तालाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान पंजाब से आ रहे कैंटर एचपी 38-जी 8983 को रोककर तालाशी ली गई तो कैंटर में पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की 453 पेटियां बरामद हुई, जिनमें 3036 बोतल व 9600 पव्वे रोयल स्टैग, रोयल चैलेंजर्स व मैकडोल्ड के बरामद किए गए। आरोपी दलेर ङ्क्षसह (42) पुत्र गुरनाम ङ्क्षसह, जाति जट सिख, निवासी चोला साहिब, पुलिस थाना चोला साहिब, तहसील व जिला तरनतारन (पंजाब) व प्रितपाल ङ्क्षसह (44) पुत्र हरभजन ङ्क्षसह, निवासी चंबा खुर्द, तहसील खंडूर साहिब, जिला तरनतारन को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके साथ परिवहन में प्रयुक्त किया जा रहा कैंटर जब्त किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में शराब को पंजाब के फिरोजपुर से गुजरात ले जाना बताया है। आगे पूछताछ वा कार्यवाही जारी है। कार्यवाही टीम में सादुलशहर पुलिस के थानाधिकारी रघुबीर ङ्क्षसह बीका, कानिस्टेबल प्रताप ङ्क्षसह, सतपाल यादव, जयपाल व बलजिन्द्र ङ्क्षसह, जिला पुलिस की स्पेशल टीम के हैड कानिस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, कानिस्टेबल पवन सिहाग व रविन्द्र ङ्क्षसह तथा आबकारी विभाग की टीम के जमादार राजेन्द्र प्रसाद जमादार व सिपाही सत्यवीर शामिल थे। इस पूरी कार्यवाही को अंजाम देने में जिला पुलिस की स्पेशल टीम के कानिस्टेबल पवन सिहाग की अहम भूमिका रही।

टीबी अस्पताल में बहुत से उपकरण लंबे समय से खराब पड़े हैं तथा रोगियों की जांच व उपचार आदि की पर्याप्त सुविधाएं रोगियों को नहीं मिल रही। इससे तो यह लगा रहा कि जिला क्षय रोग अधिकारी जिले को टीबी मुक्त करने की बजाए टीबी का संक्रमण फैलाने काम कर रहे हैं। सांसद निहालचंद ने तल्ख टिप्पणियों के साथ कलक्टर लोकबंधु से कहा कि इन पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस पर कलक्टर ने कहा कि जांच करवाकर रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी जाएगी।

सांसद निहालचंद शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निगम के एसई लाभ सिंह मान से कहा कि सहायक अभियंता ग्रामीण ऑफिस में एक लाइनमैन के खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें : देखिए, राजस्थान में कैसे बनती है 'विश्व प्रसिद्ध' Bikaneri Bhujia?

 

उन्होंने कहा कि सांसद निधि व विधायक निधि व अन्य योजनाओं में प्राप्त राशि की आगामी सात दिवस में स्वीकृतियां जारी की जाए। केन्द्र व राज्य सरकार से धनराशि आवंटित होने के बाद भी कार्यों में किसी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा भी की।

बीमा क्लेम के 30 करोड़ रुपए अटके
सांसद ने कृषि डिग्गियों के निर्माण की जानकारी ली तथा फसल बीमा की बकाया राशि का तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि 28 पटवार सर्किल के किसानों की फसल खराब हुई थीं। रबी 2022-23 में 18 करोड़ रुपए का क्लेम दिया जा चुका है जबकि जिले के 20 हजार किसानों का करीब 30 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम अटका हुआ है। एसबीआई इंश्योरेंस कम्पनी का सात दिन तक पोर्टल खुला हुआ है।

ये भी पढ़ें : आखिर क्यों वायरल हो रहा BJP MLA और पुलिस कमिश्नर के बीच फोन बातचीत का ये वीडियो?

 

नहरबंदी में पेयजल व्यवस्था हो सुनिश्चित
सांसद निहालचंद ने कहा कि नहरबंदी प्रस्तावित होने के साथ-साथ गर्मी का मौसम आ रहा है। ऐसे में पेयजल आपूर्ति को लेकर अभी से तैयारी करनी होगी। उन्होंने पौधरोपण कार्ययोजना की समीक्षा की। एनआरएचएम की ओर से संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वीकृत सात भवनों का कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

एलपीजी गैस कनेक्शन पर फोकस
सांसद ने जिले के सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करवाने तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में एलपीजी गैस कनेक्शन देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में 1 लाख 35 हजार 414 परिवारों को उज्जवला का लाभ दिया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 12 हजार 879 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 9 हजार 987 को लाभान्वित किया गया है।

सड़क की गुणवत्तापर सवाल
कलक्टर ने कहा कि स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारम्भ कर निर्धारित अवधि में विकास के कार्य पूर्ण करवाए जाए। बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना की गुणवत्ता को लेकर थर्ड पार्टी निरीक्षण करवाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के एसई को दिए गए।


श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी ने कहा कि लवकुश वाटिका में पीने का पानी, शौचालय की व्यवस्था करने के साथ-साथ जिम उपकरणों की भी मरम्मत करवाई जाए। उन्होंने शहर में पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा की। सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ ने कहा कि जिन महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा रहा है, उन्हें कृषि उपयोग के लिए ड्रोन क्रय करने की जानकारी दी जाए। उन्होंने नहरबंदी के दौरान नहर की पूर्ण सफाई के साथ-साथ डिसिल्टिंग एवं नहर में गिरे हुए पेड़ों को हटाने की कार्य योजना बनाने पर बल दिया।

ये हुए बैठक में शामिल
इसमें अनूपगढ़ जिला कलक्टर अवधेश मीणा, पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, एडीएम प्रशासन अरविंद जाखड़, जिला परिषद सीईओ मृदुल सिंह, सचिव यूआइटी कैलाशचंद्र शर्मा, नगर परिषद आयुक्त यशपाल आहुजा, डीएसओ राकेश सोनी, रायसिंहनगर प्रधान सुनीता गोदारा, सरपंच सोनू सहारण सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

---हवन व भण्डारे के साथ होगा श्रीमद् भागवत कथा का समापन
सादुलशहर (श्रीगंगानगर). कस्बे के वार्ड 13 स्थित श्री शिव वाटिका में श्री प्रभात फेरी मण्डल सेवा समिति की ओर से समिति के सातवें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में जारी आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन रविवार को पूर्ण धार्मिक विधि-विधान, हवन व भण्डारे के साथ श्रद्धा व उल्लास के साथ होगा। गत सात दिवस से जारी श्रीमद् भागवत कथा का समापन शनिवार को महाआरती के साथ हुआ। कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह-सवेरे शहर में कथा व्यास गौरसुन्दर दास, वृन्दावन वालों के सान्निध्य में विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है।
-----------------------------------
प्रभात फेरी से शहर की गलियां बनी वृंदावन
श्री प्रभात फेरी मण्डल की ओर से शहर में गत सात वर्षों से निरन्तर अल सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही है। मण्डल के सातवें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में गत सात दिन से विशाल प्रभात फेरी का आयोजन कथा व्यास गौर सुन्दरदास, वृंदावन वालों के सान्निध्य में किया जा रहा है। प्रभात फेरी जिन गली-मौहल्लों से गुजरती है, उन गलियों का माहौल वृदांवन सा साकार हो रहा है।
शनिवार को कथा का पूजन व्यापार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरराय गर्ग व श्री दुर्गा मन्दिर समिति के पूर्व अध्यक्ष शीशन गर्ग ने करवाया। कथा व्यास गौरसुन्दर दास, वृंदावन वालों ने तुलसी की महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि इंसान को तुलसी की माला अवश्य धारण करनी चाहिए। तुलसी, ठाकुर जी को बहुत पसंद है। तुलसी की माला धारण करने से इंसान का आचरण शुद्ध हो जाता है। कथा के समापन पर रविवार सुबह 8 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर भंडारा भी लगाया जाएगा।

गैर सरकारी स्कूलों की पूरी जन्म कुंडली तैयार की जाएगी

-स्कूल शिक्षा विभाग के 100 दिवस कार्य योजना में शामिल

-गैर सरकारी स्कूल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर व सीबीएसइ बोर्ड दोनों की होगी जांच

श्रीगंगानगर.शिक्षा विभाग अब श्रीगंगानगर-अनूपगढ़ सहित राज्य भर के गैर-सरकारी शिक्षण संस्थाओं की पूरी कुंडली तैयार करने में लगे हुए हैं। इसके लिए निजी स्कूल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से संबंधित हो या सीबीएसइ बोर्ड से,सभी की विभागीय गाइड लाइन के अनुसार समिति जांच करेंगी। जांच-पड़ताल में कोई अनियमितता पाई जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग के 100 दिवस कार्य योजना में शामिल किया गया है।

----------
विद्यालयों का निरीक्षण के लिए गठित की जाएगी निरीक्षण समिति

---------
निजी विद्यालयों का विभागीय अधिकारियों की ओर से नियमित निरीक्षण व पर्यवेक्षण करते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा। इस विद्यालयों की ओर से उनसे संबंधित कानूनों एवं नियमों की पालना की जा रही है या नहीं। इनका क्रियान्वयन एंव निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित निरीक्षण के लिए निरीक्षण समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति की ओर से समय-समय पर गैर सरकारी विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा।

...नहीं तो मान्यता निरस्त कर दी जाएगी

निरीक्षण के दौरान विद्यालय से संबंधित समस्त दस्तावेज जांच दल को उपलब्ध करवाना होगा। जांच के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करना एवं जांच के समय संस्थ ा प्रधान सहित समस्त कार्यरत कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की संपूर्ण जिम्मेदारी निजी विद्यालयों की होगी। यदि किसी विद्यालय के विरूद्ध ऐसा पाया जाता है कि नियमित पर्यवेक्षण के दौरान विद्यालय जांच कमेटी को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाने या जांच में सहयोग प्रदान नहीं करने पर मान्यता समाप्ति की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। नियमित पर्यवेक्षण व निरीक्षण जांच कमेटी की ओर से विद्यालय संचालन समय में ही किया जाएगा।
-------

क्या स्कूलों में सुविधाएं मिल रही है या नहीं?
शिक्षा विभाग के अनुसार निजी स्कूलों आरटीइ व फीस एक्ट की पालन हो रही है या नहीं ? भौतिक सुविधाओं की क्या स्थिति है? शिक्षकों का वेतन मान क्या है और वे स्कूल आते हैं या नहीं? सरकार के आदेशों की यहां कितनी पालना की जा रही है। विभाग को लेकर 21 बिंदुओं के आधार पर जांच की जाएगी। विद्यालय भवन का सक्षम अधिकारी से जारी ब्लु प्रिंट,अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र एवं अद्यतन भवन सुरक्षा प्रमाण-पत्र,पूर्व में प्राप्त समस्त मान्यता आदेंशों की प्रति,संस्था की स्थावर संपत्तियों का विवरण,विद्यालय की स्वच्छता संबंधी रिपोर्ट व स्थिति,गुड-टच,बेड एच एवं समय-समय पर विभाग की ओर से किए नवाचारों में प्रदत दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं उनसे संबंधित रिकोड्स का अवलोकन करना शामिल है।

----------
निजी स्कूलों की जांच को लेकर विभाग की गाइड लाइन मिली है। इसकी अनुपालना में डीइओ,सीबीइओ व संस्था प्रधानों को पाबंद किया जाएगा।

पन्ना लाल कड़ेला,सीडीइओ,शिक्षा विभाग,श्रीगंगानगर।

---------

गैर सरकारी विद्यालयों का विभागीय अधिकारियों की ओर से नियमित निरीक्षण व पर्यवेक्षण किया जाएगा। इसके लिए समस्त संयुक्त निदेशक,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी,डीइओ प्रारंभिक व संस्था सचिव और प्रधान गैर सरकारी विद्यालयों को परिपत्र जारी कर पाबंद किया गया है।
सीताराम जाट,निदेशक प्रारंभिक शिक्षा,बीकानेर।

बोर्ड परीक्षा में अब सत्रांक भेजने में नहीं होगी गड़बड़ी
-शिक्षा विभाग बोर्ड के परिणाम व सत्रांक के प्रतिशत में अंतर होने पर स्कूल की जांच करवाएगा

-सत्रांक भेजते समय संस्था प्रधान को देना होगा सैंपल, मिलान का प्रमाण पत्र भी देना होगा

पत्रिका एक्सक्लूसिव- श्रीगंगानगर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में सत्रांक भेजने में स्कूल अब गड़बड़ी नहीं कर सकेंगे। उन्हें स्थानीय परीक्षाओं में आए वास्तविक अंकों के आधार पर ही विद्यार्थियों के सत्रांक भेजने होंगे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने निगरानी की कड़ी व्यवस्था कर दी है। इसके तहत अब डाइट स्टाफ कभी भी स्कूल में जाकर परीक्षार्थियों की कापी की जांच कर सकेंगे। बाहरी परीक्षक की व्यवस्था के साथ विद्यार्थियों के सत्रांक व बोर्ड परीक्षा के अंकों में बड़ा अंतर होने पर भी स्कूल की जांच होगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर आशीष मोदी ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों के संस्था प्रधानों को निर्देश जारी इसके लिए पाबंद किया गया है।

--------------

यूं भेजे जाते हैं सत्रांक

शिक्षा विभाग के एडीइओ वेद प्रकाश जलंधरा ने बताया कि कक्षा 10 वीं व 12 वीं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थी का परिणाम सैद्धांतिक, प्रायोगिक व विद्यालय स्तर के सत्रांक मिलाकर जारी होता है। इसमें गैर प्रायोगिक विषय परीक्षा में बोर्ड की अंतिम परीक्षा के अंक के 20 प्रतिशत तथा प्रायोगिक विषयों के लिए प्रायोगिक परीक्षा के अंक कम करने के बाद शेष अंक के 20 प्रतिशत सत्रांक भेजने का प्रावधान है। इसमें 10 फीसदी अंक स्कूल स्तर के तीन टेस्ट व अद्र्धवार्षिक परीक्षा के पांच फीसदी प्रोजेक्ट कार्य, तीन फीसदी विद्यार्थी की उपस्थिति और दो प्रतिशत अंक उसके व्यवहार और अनुशासन के होते हैं।

------------

पालना करनी होगी

डाइट चूनावढ़ के प्राचार्य व डीइओ गिरजेशकांत शर्मा का कहना है कि संस्था प्रधान को हर परीक्षा व परख के बाद हर विषय की दो प्रतिशत कॉपियों की जांच व सत्रांक से मिलान कर प्रमाण पत्र देना होगा। डाइट स्टाफ कभी भी स्कूल जा कर कॉपियों की जांच कर उसके नंबरों का सत्रांक से मिलान कर सकता है। इसके लिए स्कूलों को तीन साल तक टेस्ट व अद्र्धवार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाएं सुरक्षित रखनी होगी। सत्रांक भेजने से पहले संस्था प्रधान उस पीइइओ परिक्षेत्र के अन्य शिक्षक को बाहरी परीक्षक के रूप में बुलाएंगे, जो अंकों का मिलान कर विषय अध्यापक व संस्था प्रधान के साथ हस्ताक्षर सहित प्रमाण पत्र देंगे कि विद्यार्थियों के सत्रांक अद्र्धवार्षिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुपात में ही है।

---------------------

बोर्ड ने मानी-हो रही गड़बड़ी

सत्रांक भेजने में स्कूलों की गड़बड़ी को खुद निदेशालय ने भी स्वीकार किया है। निदेशक ने निर्देशों में भी लिखा है कि सत्रांक की सत्यता और वस्तुनिष्ठता को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। विद्यार्थी के सत्रांक की तुलना में सैद्धांतिक परीक्षा में कम अंक आ रहे हैं। इसे देखते हुए ही जांच व्यवस्था शुरू की जा रही है।
----------------
अंतर 50 प्रतिशत से अधिक होने पर होगी जांच
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दूसरी ओर सैद्धांतिक परीक्षा में 80 में से 30 अंक यानि 38.75 प्रतिशत। सत्रांक में 90 प्रतिशत और सैद्धांतिक में 38.75 प्रतिशत और दोनों में अंतर 50 प्रतिशत से अधिक होने पर ही यह प्रकरण जांच योग्य बनेगा।
पहले सभी रिक्त पद भरे जाने चाहिए
कक्षा 10 वीं, 12 वीं के अधिकांश छात्रों को वर्ष भर विषय अध्यापक नहीं मिले। शिक्षकों के गैर शैक्षणिक कार्यों के कारण कक्षा में समयबद्ध नहीं जा पाए। ऐसे में सत्रांक संबंधी जारी परिपत्र न्यायोचित नहीं है।
सुरेश विश्नोई, जिलाध्यक्ष, राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा, श्रीगंगानगर
---------
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर ने एक परिपत्र जारी किया है। इसकी अनुपालना में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बोर्ड परीक्षा में आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के सत्यापन एवं प्रबोधन के लिए समस्त सरकारी व निजी संस्था प्रधानों को पाबंद किया गया है।
पन्ना लाल कड़ेला,सीडीइओ,शिक्षा विभाग,श्रीगंगानगर।

Big cyber hacker caught in Rajasthan: राजस्थान के गंगानगर जिले से बड़ी खबर है। साइबर अपराध के नाम पर पुलिस ने बीए सेकंड ईयर में पढ़ने वाले एक छात्र को पकड़ा, उसका फोन जब साइबर पुलिस ने चैक किया तो तुंरत अफसरों को सूचना दी। उसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई, वहां से जो सामान मिला उसने एसपी तक को दंग कर दिया। उसे अरेस्ट कर लिया गया है। आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी है। गंगानगर जिले की श्री करणपुर पुलिस ने यह एक्शन लिया है।

करणपुर पुलिस ने बताया कि अरेस्ट किया गया छात्र अमित पुत्र नसीबचंद, गांव 49 एफ का रहने वाला है। उसके पिता दुबई में काम करते हैं। वह घर से ही पढ़ाई कर रहा है। घर पर अक्सर मोबाइल फोन में ऑन लाइन गेमिंग के कारण उसे इंटरनेट की लत लग गई। गेम खेल खेलकर बोर हुआ तो डार्क वेब में जाने की तैयारी कर ली और वहां पर छोटी मोटी साइट हैक करने लगा। हैकिंग में मजा आने लगा तो इंटरनेट और यूट्यूब के जरिए हैकिंग के बारे में और सीखने लगा और उसके बाद तो उसने डाटा चोरी कर बेचना तक शुरू कर दिया।


करणपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया, उसे सबसे बड़ा हैकर बनना था। वो इस डेटा को क्रिप्टो के बदले बेच रहा था। पुलिस को इसके पास 4500 जीबी स्टोरेज डाटा, 5 लाख आधार कार्ड, भारत का सिटीजन डेटा समेत 4 देशों की मिलिट्री का संवेदनशील डेटा भी मिला है। करणपुर पुलिस के अलावा अब चर्चा है कि सुरक्षा एजेंसियां भी उससे पूछताछ कर सकती है। उसे शनिवार देर रात अरेस्ट किया गया है। दिल्ली से आई आईबी टीम के अफसर भी उससे पूछताछ करने की तैयारी में हैं।

प्रारंभिक जानकारी मेंं सामने आया कि डार्क वेब के माध्यम से लगभग 5 लाख आधार कार्डों, आर्मी तथा विभिन्न देशों का लगभग 4500 जीबी डेटा हासिल कर लिया। इसके जरिए अब तक उसके करीब एक लाख 11 हजार रुपए का लेनदेन करने का पता लगा है। आरोपी के पास तीन मोबाइल फोन, एक लेपटॉप, एक कम्प्यूटर, दो पेन ड्राइव, पांच हार्ड ***** और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है। अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी और पुलिस मिलकर इसका एनालिसिस करेगी। आरोपी से 23700 रुपए नकदी मिली है। आरोपी से पुलिस सहित विभिन्न एजेंसियां अभी पूछताछ कर रही हैं। साइबर जांच में जब भारत सरकार से जुड़े आधार कार्ड डाटा, पेन कार्ड डाटा, भारतीय महेंद्रा कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, यूएसए सिटीजन, यूक्रेन, मणिपुर पुलिस, यूएसए आर्मी आदि का डाटा डेस्कटॉप पर मिला तो पुलिस ने जांच की और आरोपी गिरफ्त में आया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसके पास से इतना डेटा मिला है कि उसकी जांच के लिए ही पुलिस को तीन से चार महीने का समय लगने वाला है।

सादुलशहर. शहर के वार्ड नं. 13 स्थित श्री शिव वाटिका में श्री प्रभात फेरी मण्डल सेवा समिति की ओर से समिति के सातवें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में जारी आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का समापन रविवार को पूर्ण धार्मिक विधि विधान के साथ हुआ। इस दौरान श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर महाआरती हुई, हवन व भण्डारा भी आयोजित हुआ। कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह-सवेरे शहर में कथा व्यास गौरसुन्दर दास, वृन्दावन वालों के सानिध्य में विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। शहर में इस ऐतिहासिक धार्मिक कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना हो रही है।

प्रभात फेरी से शहर की गलियां बनी वृंदावन

श्री प्रभात फेरी मण्डल की ओर से शहर में गत सात वर्षों से निरन्तर अल सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही है। मण्डल के सातवें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में कथा के दौरान विशेष विशाल प्रभात फेरी का आयोजन कथा व्यास गौरसुन्दरदास, वृंदावन वालों के सानिध्य में किया गया। प्रभात फेरी जिन गली-मौहल्लों से गुजरी, वहां हरि बोल के जयकारों से गलियों का माहौल वृदांवन सा साकार हो उठा। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से पुष्प वर्षा कर, दीपमाला व रंगोली सजाकर तथा पटाखे छोडकऱ प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। रविवार को नगरपालिका के समक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि व पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ के नेतृत्व में प्रभात फेरी का शानदार स्वागत हुआ। इसके साथ शहर में अनेक स्थानों पर भी स्वागत कार्यक्रम हुए व प्रसाद वितरित किया गया।

हवन व भण्डारे के साथ हुआ समापन

श्रीमदï् भागवत कथा के समापन उपलक्ष्य में हवन व भण्डारे का आयोजन किया गया। हवन में मुख्य यजमान नरेश सिंगला दम्पति, अन्य यजमान श्याम कुमार शर्मा, टिकमचन्द मित्तल, अनिल सिंगला, पवन सरदारशहरिया, शीशन गर्ग, नोहित गर्ग, आयुष खीचड़, विजय मजोका, श्याम सुन्दर गोयल, सतीश ग्रोवर, सुनील गर्ग व हेमन्त सोनी ने सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर-नारियों ने आहुति दी व हवन कुण्ड के चहुं ओर परिक्रमा की। इसके साथ क्षेत्र व सर्व मंगल की कामना की गई। भण्डारे में श्री पीर मंदिर नवयुवक सेवा समिति के सदस्यों, स्काउटï्स व विभिन्न नागरिकों ने अपनी सेवाएं दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।

सादुलशहर. शहर के वार्ड नं. 13 स्थित श्री शिव वाटिका में श्री प्रभात फेरी मण्डल सेवा समिति की ओर से समिति के सातवें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में जारी आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का समापन रविवार को पूर्ण धार्मिक विधि विधान के साथ हुआ। इस दौरान श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर महाआरती हुई, हवन व भण्डारा भी आयोजित हुआ। कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह-सवेरे शहर में कथा व्यास गौरसुन्दर दास, वृन्दावन वालों के सानिध्य में विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। शहर में इस ऐतिहासिक धार्मिक कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना हो रही है।

प्रभात फेरी से शहर की गलियां बनी वृंदावन

श्री प्रभात फेरी मण्डल की ओर से शहर में गत सात वर्षों से निरन्तर अल सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही है। मण्डल के सातवें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में कथा के दौरान विशेष विशाल प्रभात फेरी का आयोजन कथा व्यास गौरसुन्दरदास, वृंदावन वालों के सानिध्य में किया गया। प्रभात फेरी जिन गली-मौहल्लों से गुजरी, वहां हरि बोल के जयकारों से गलियों का माहौल वृदांवन सा साकार हो उठा। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से पुष्प वर्षा कर, दीपमाला व रंगोली सजाकर तथा पटाखे छोडकऱ प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। रविवार को नगरपालिका के समक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि व पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ के नेतृत्व में प्रभात फेरी का शानदार स्वागत हुआ। इसके साथ शहर में अनेक स्थानों पर भी स्वागत कार्यक्रम हुए व प्रसाद वितरित किया गया।

हवन व भण्डारे के साथ हुआ समापन

श्रीमदï् भागवत कथा के समापन उपलक्ष्य में हवन व भण्डारे का आयोजन किया गया। हवन में मुख्य यजमान नरेश सिंगला दम्पति, अन्य यजमान श्याम कुमार शर्मा, टिकमचन्द मित्तल, अनिल सिंगला, पवन सरदारशहरिया, शीशन गर्ग, नोहित गर्ग, आयुष खीचड़, विजय मजोका, श्याम सुन्दर गोयल, सतीश ग्रोवर, सुनील गर्ग व हेमन्त सोनी ने सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर-नारियों ने आहुति दी व हवन कुण्ड के चहुं ओर परिक्रमा की। इसके साथ क्षेत्र व सर्व मंगल की कामना की गई। भण्डारे में श्री पीर मंदिर नवयुवक सेवा समिति के सदस्यों, स्काउटï्स व विभिन्न नागरिकों ने अपनी सेवाएं दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।

श्रीकरणपुर. संत निरंकारी मिशन की अमृत परियोजना के दूसरे चरण में स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान के तहत रविवार को वाटरवर्क्स परिसर में श्रमदान किया गया। इस दौरान वहां परिसर में फैले कचरे, अपशिष्ट पदार्थ व अनावश्यक झाड़-झंखाड़ को उखाडक़र सफाई की गई।

अभियान के आगाज अवसर पर स्थानीय शाखा की मुखी विजय डंग ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए जहां स्वच्छ जल व वातावरण में स्वच्छता जरूरी है। वहीं, इंसानियत के सबसे बड़े धर्म परोपकार के लिए स्वच्छ मन का होना जरूरी है। उन्होंने नशे व अंधविश्वासों से दूर रहकर समाज हित के कार्य करने की प्रेरणा दी। प्रचारक बलवीर कौर ने कहा कि मिशन प्रमुख बाबा हरदेव सिंह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए माता सुदीक्षा महाराज के आह्वान पर अमृत प्रोजेक्ट के अन्तर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत जल स्त्रोत के आसपास तथा सत्संग भवन में साफ-सफाई की गई। इसमें सेवादार गगनदीप, बाबू राम, रचित डंग, सुभाष बिलंदी, सुमित, मनोज कुमार, रोशन लाल, मनीष कुमार, इकबाल सिंह, अजय कुमार, किरण आहुजा, सीमा रानी, बबीता, एकता गढ़वाल, शकुंतला व वीणा डंग सहित करीब 70 सेवादारों ने श्रमदान किया। इलाके की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की गई। सेवादारों ने गुरुदेव कृपा करके हमें चरणों में जगह देना भजन का वाचन भी किया।

मन्नीवाली (श्रीगंगानगर). क्षेत्र में रोडवेज या प्राइवेट कोई भी बस सेवा नहीं होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी सरपंच से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुुुनवाई नहीं हो रही है। आज से करीब पांच साल पहले तक सादुलशहर से वाया मन्नीवाली होते हुए लालपुरा, छापांवाली, खारा चक किल्लांवाली के रास्ते पक्का सहारणा जाने के लिए प्राइवेट बसों का संचालन होता था। बाद में बस संचालकों ने ये बसें बंद कर दी।
इसके बाद राजस्थान राज्य पथ परिवहन विभाग की ओर से सादुलशहर से प्रतापपुरा, मन्नीवाली से सुन्दरपुरा होते हुए लालगढ़ जाटान के रास्ते श्रीगंगानगर को जाने के लिए एक रोडवेज बस सेवा शुुुरू की लेकिन परिवहन विभाग ने एमजेडी हैड की पुलिया के सीधा नहीं होने से बस के मुडऩे में तकनीकी दिक्कत होने तथा घाटा दिखाते हुए इसका संचालन बंद कर दिया। वर्तमान में अलसुबह संगरिया से चलकर करीब साढ़े छह बजे एक निजी बस मन्नीवाली होकर खाजूवाला जाती है। शाम को फिर वहीं बस वापसी में करीब छह बजे आती है जो संगरिया जाती है। बाकी सारे दिन आवागमन के लिए कोई सार्वजनिक वाहन नहीं है। लोग मजबूरन टेंपो में आते-जाते हैं।
टेंपो संचालक सवारी पूरी होने पर चलते है जिससे लोगों को इंतजार करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि बस का निश्चित समय होता है जिस कारण लोगों को समय बर्बाद नहीं होता। साथ ही टेंपो चालक मनमाना किराया भी वसूलते हैं।

समिति सदस्यों का किया सम्मान: डॉ.ओहरी ने 85 वर्ष की आयु में क्या गजब का डांस किया

-सेवानिवृत राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति का रजत जयंती वार्षिक समारोह का आयोजन

श्रीगंगानगर.सरकारी या प्राइवेट नौकरी पूरी करने के बाद सेवानिवृत कर्मचारी व अधिकारी खाली होते हैं। इस बीच एक समिति गठित कर एक-दूसरे के साथ मेल-मिलाप,मान-सम्मान करना और समाज की जागृति के लिए कुछ अलग करने की कोशिश की जा रही है। इनमें एक है सेवानिवृत राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति। इस समिति का रविवार को जिला स्तर पर नई धानमंडी स्थित रजत जयंती वार्षिक समारोह दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में हर्ष उल्ल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समिति से जुड़े करीब 150 से अधिक सदस्यों ने परिवार सहित सहभागिता निभाई।

------डॉ.ओहरी सहित समिति के अन्य सदस्यों का सम्मान

कार्यक्रम का आगाज प्रार्थना के साथ किया गया। इसके बाद इस माह के जन्मदिवस वाले सदस्यों का जन्मदिन मनाया गया जिसमें सभी सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। समिति की प्रथम महिला सदस्य डॉ.पी.एल ओहरी का 85 वर्ष पूर्ण करने पर उन्हें स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समिति के संस्थापक सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया समिति के प्रथम सदस्य अशोक कुमार बंसल ने समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

-------स्मारिका का नगर परिषद चेयरमैन ने किया विमोचन

इस अवसर पर बलराम शर्मा, भजनलाल यादव, तिरलोक सेवटा,मनोरमा बैद, संगीता शर्मा, आशा चुघ व पूनम झाम्ब को समिति की सदस्यता ग्रहण की गई। रत्न लाल सिंगल,राकेश चुघ,अर्जुन वधवा, मोहर सिंह शेखों, एस.एस.मान,हेतराम घिंटाला,चन्द्र मोहन छाबड़ा ने लाइफ टाइम सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस रजत जयंती वर्ष के अवसर पर एक स्मारिका तैयार की गई। इसमें सभी सदस्यों का बॉयोडाटा व पेंशन संबंधि आवश्यक जानकारदी गई। इस स्मारिका का विमोचन नगर परिषद चेयरमैन गगनदीप कौर व जिला कोषाधिकारी मनोज मोदी ने किया।--------

85 वर्ष की आयु में किया शानदार नृत्यकार्यक्रम में अपना घर आश्रम के प्रभु जी को भी आमंत्रित किया गया। समिति की ओर से इनका सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रभुजी के साथ समिति के सदस्य डॉ.श्रीधर शर्मा की धर्मपत्नी व डॉ.ओहरी की अेर से बहुत ही शानदार नृत्य किया और समारोह का यह मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यकम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष इंजी.अर्जुन वधवा व स्वागताध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र सारड़ीवाल तथा कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव हरपाल सिंह ने किया।

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों व चना खरीद की तैयारियां

-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ व अनूपगढ़ जिले में 60 खरीद केंद्रों पर होगी सरसों व चना की खरीद


श्रीगंगानगर.न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर सरसों व चना खरीद एक अप्रेल से करने की तैयारियां चल रही है। राजफैड ने इसके लिए श्रीगंगानगर जिले में 22,हनुमानगढ़ जिले में 23 और अनूपगढ़ जिले में 15 सहित कुल 60 खरीद केंद्र बनाए हैं। इनमें सरसों व चना की खरीद क्रय-विक्रय सहकारी समिति और ग्राम सेवा सहकारी समितियां ऑनलाइन रजिस्ट्रशन के आधार पर करेंगी। इस बार 15 लाख क्विंटल सरसों व पांच लाख क्विंटल चना खरीद की जाएगी। खरीद के लिए बारदाना,उठाव आदि के लिए टैंडर की प्रक्रिया चल रही है। इसी सप्लाई खरीद के पूरी प्रक्रिया तय हो जाएगी। वहीं,इस बार श्रीगंगानगर खंड में सरसों व चना की अच्छी फसल है। इस बार सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सीजन में श्रीगंगानगर खंड में 13 लाख 13 हजार क्विंटल सरसों और 5,2843 क्विंटल चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गई थी।

-----------

श्रीगंगानगर खंड में खरीद केंद्र
संस्था केंद्र संख्या

केवीएसएस 29
जीएसएस 31

कुल खरीद केंद्र 60
श्रीगंगानगर जिले में खरीद केंद्र 22

हनुमानगढ़ जिले में खरीद केंद्र 23
अनूपगढ़ जिले में खरीद केंद्र 15

---------
सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य का गणित

वर्ष राशि
2023-24 5450

2024-25 5650
----------------

श्रीगंगानगर जिले में 22 खरीद केंद्र बनाए
श्रीगंगानगर जिले में 22 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इनमें श्रीगंगानगर किसान व दी कॉर्पोरेशन सप्लाई एंड

कमीशन शॉप श्रीगंगानगर,
गजसिंहपुर,सूरतगढ़,केसरीसिंहपुर,पदमपुर,रिड़मलसर,बीझंबायला,सादुलशहर,लालगढ़ जाटान व श्रीकरणपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति,ग्राम सेवा सहकारी समिति ततारसर,गोविंदपुरा,राजपुराबाला, गोपालपुरा,रामसरा जाखड़ान,जानकीदासवाला,कर्मगढ़ जगतेवाला,चार जेजे,सावंतसर,दो एक्स,चार ओ ग्राम सेवा सहकारी समिति शामिल है।

--------

अनूपगढ़ में 15 खरीद केंद्र बनाए
अनूपगढ़ जिले में 15 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इनमें क्रय-विक्रय सहकारी समिति अनूपगढ़,जैतसर,विजयनगर व घड़साना,रावला,रायसिंहनगर व 15 पीटीडी, ग्राम सेवा सहकारी समिति 12 एच,9 ए व 24 पीटीडी व 4 बीएलडी,17 एमडी,भादवांवाला व सावंतसर ग्राम सेवा को खरीद केंद्र बनाया गया है। ।

Farmer Protest : न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि जिन्सों की संपूर्ण खरीद की गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में किसान आंदोलन चल रहा है। इस बीच पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली कूच कर रहे एक युवा किसान की पुलिस झड़प में मौत हो गई। इसको लेकर किसानों में काफी आक्रोश है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को पूरे भारत में नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। संयुक्त किसान मार्चा के नेता अमर सिंह बिश्नोई ने बताया कि किसान साधुवाली स्थित कुछ दूरी पर आगे नेशनल हाइवे पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ एकत्रित होंगे। दोपहर 12 बजे किसान ट्रैक्टर लेकर नेशनल हाइवे पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन के चलते बंद की गई इंटरनेट सेवाएं बहाल, लेकिन अब आ रही ये बड़ी खबर, ये सब कर रही राजस्थान पुलिस


बॉर्डर सील, परिवहन सेवाएं प्रभावित
वहीं,13 मार्च से पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पुलिस प्रशासन ने सील कर रखा है। इस कारण राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की दिल्ली व पंजाब व कुछ हरियाणा जाने वाली बसों का आवागमन बाधित हो रहा है। इस कारण आम व्यक्ति को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। हालांकि पहले दिन श्रीगंगानगर जिले के किसानों ने साधुवाली स्थित पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन किया था। इस दौरान किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन छोड़ दिया था। वही, कुछ किसान नेता ग्रामीण क्षेत्र की लिंक रास्ते से होते हुए खिनौरी बॉर्डर पर पहुंच गए। अब किसान काफी दिनों से बॉर्डर पर ही डेरा लगाए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : पत्नी के इंस्टाग्राम पर थे एक लाख फॉलोअर, 12 सेकेंड में गोलियां मारकर भागा पति

#Weather changed इलाके में सोमवार को फिर मौसम में बदलाव आया। काले घने बादलों ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया। आसपास ग्रामीण इलाके में बरसातके आसार होने लगे हैं। मौसम विभाग ने पहले ही इलाके में बरसात होने की चेतावनी जिला प्रशासन को दी हुई है। हालांकि शहर में सूर्यदेव की आंख मिचौली का दौर सुबह से लेकर दोपहर तक जारी रहा। शीतलहर शुरू होने से ठिठुरन बढ़ गई हैं। रात के समय तापमान में भी एकाएक कमी आई हैं।
हालांकि कई जगहों पर बारिश से पिछले दिनों से पड़ रही सूखी ठंड़ से फसलों को निजात मिलेगी। जिससे फसलों के दाने अब खराब नहीं होंगे। किसानों ने बताया कि बारानी क्षेत्र की सरसों के लिए ये बरसात वरदान साबित होगी। इससे सरसों की फसल में दानों का अच्छा भराव होगा तथा सरसो में लगे चेपे रोग से भी निजात मिल सकेगी। इधर, बाजार में गर्म कपड़ों की फिर से डिमांड बढ़ गई हैं। सोमवार को लोग स्वेटर और जैकेट पहनकर घर से बाहर आए।

सादुलशहर. किसान आंदोलन के तहत किसानों की न्यायोचित मांगों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को विशाल ट्रैक्टर रोष मार्च निकाला गया। रोष मार्च में सादुलशहर तहसील क्षेत्र के गांव-गांव व ढाणी-ढाणी से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर के साथ पहुंचे।
ट्रैक्टर मार्च सादुलशहर-संगरिया मार्ग पर स्थित कैंचिया चौराहे से रवाना हुआ, जो शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ पतली चैक पोस्ट मार्ग स्थित गद्दरखेड़ा तिराहे तक निकाला गया। मार्च के दौरान पुलिस थाना अधिकारी सुमेर सिंह इंदा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात था। मार्च को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया था। ट्रैक्टर मार्च में किसान नेता पवन खीचड़, महेन्द्रप्रताप सिंह ढिल्लों, भंवर सिंह सिन्हा, कौर सिंह सिद्धू, पालाराम नायक, रणजीत सिंह मनी, विजयपाल कड़वासरा, संजय खीचड़, अरविन्द सहारण, प्रमेन्द्र खीचड़, अवनीश गोयल, मदन गद्दरखेडा, विनोद भादू धिंगतानिया, भूपराम पूनिया, सतवीर सिंह, देवीलाल सहारण, करणी सिंह पतली, सुशील गोदारा, प्रवीण खीचड़, लखबीर सिंह, रामकुमार खीचड़, जगमोहन सिंह बराड़, अमित बिश्नोई, गुरटेक सिंह अमरगढ़, जगराज सिंह, हरजिन्द्र सिंह, जसविन्द्र सिंह, हरनेक सिंह, गोवर्धन सारण, राजीव सहारण, जसविन्द्र सिंह बुधसिंहवाला, बिकर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल थे। इससे पूर्व समस्त किसान कैंचिया चौराहे पर एकत्रित हुए व केन्द्र सरकार की ओर से किसानों की न्यायोचित मांगों का अभी तक समाधान नहीं करने पर कड़ा रोष जाहिर करते हुए साड्डा हक एथे रख..., इंकलाब जिंदाबाद... आदि नारे लगाए।

गजसिंहपुर. गांव की गलियों को साफ-सुथरा व पौधे लगाकर हरा भरा रखने के लिए अभियान के अन्र्तगत कार्य किया जा रहा है। इस अभियान में ग्रामीणों के सहयोग से साल में एक बार या दो बार सफाई करने का निर्णय लिया गया है। गांव बालाराजपुरा में सभी ग्रामीण एकत्रित होकर हरियाली लाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मेरा गांव मेरा तीर्थ स्वच्छता अभियान के तहत गांव की गलियों को साफ सुथरा रखेंगे और पौधे लगाकर हरा भरा बनाएंगे। जिसके लिए सभी गांववासी सहयोग कर इस मुहिम को आगे बढा़ रहे हैं। वहीं गांव में बच्चों के जन्मदिन व अन्य कार्यक्रम को लेकर पौधे लगाकर निराश्रित पशुओं को हरा चारा व गुड़ खिलाया जाता है। जिससे बच्चों में भी पौधों के प्रति जागृति आ सके। अभियान में ग्रामीणों के सहयोग से साल में एक बार या दो बार सफाई करने का निर्णय लिया।ग्रामीणों ने बताया कि मेरा गांव मेरा तीर्थ स्वच्छता अभियान के तहत गांव की गलियों को साफ सुथरा रखेंगे और पौधे लगाकर हरा भरा बनाएंगे।

#Farmer movement. साधुवाली के पास सील की गई राजस्थान-पंजाब सीमा खोलना जिला प्रशासन के लिए पहेली बन गया हैं। करीब दो सप्ताह से पंजाब के लिए आवाजाही प्रभावित हो गई हैं। लोगो को मजबूरन पतली चेक पोस्ट और हिन्दुमलकोट के पंजावा पुल के रास्तों से पंजाब जाने की मजबूरी हो गई हैं। बस से सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही हैं। वहीं किसानों को पंजाब से खाद- बीज की खरीद और व्यापारियों को अपना माल की आवाजाही के लिए ज्यादा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा हैँ। साधुवाली के अलावा अन्य मार्गो से आवाजाही होने से राजस्थान व पंजाब के बीच ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही हैं, इससे किराया भी मनमाना वसूला जाने लगा हैं। हालांकि इलाके के व्यापारियों और विभिन्न संगठनों ने एसपी-कलक्टर को साधुवाली बॉर्डर से आवाजाही को सामान्य करने के लिए अवरोधक हटाने की मांग की थी। इस बीच, जिला कलक्टर लोक बंधु ने साधुवाली बॉर्डर एरिया का निरीक्षण भी किया। कलक्टर ने बताया कि उन्होंने इस एरिया के लोगों से फीडबैक लिया हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से कानून व्यवस्था के मद़देनजर रिपोर्ट मांगी हैं। इधर, पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि अधीनस्थ अधिकारियों से साधुवाली बॉर्डर खोलने के लिए फीडबैक मांगा हैं, इस पर निर्णय अब जल्द लिया जाएगा।
तब भारी भरकम ब्लॉक लगाकर किया था सील
संयुक्त किसान मोर्चा की 13 फरवरी को दिल्ली कूच की अपील पर जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर साधुवाली के पास राजस्थान-पंजाब सीमा को लोहे के बैरिकेड्स व सीमेंट के भारी भरकम ब्लॉक लगाकर सील करवा दिया था। पंजाब-हरियाणा की सीमा पर शंभू बॉर्डर पर किसानों के अभी भी डटे होने से सील बॉर्डर को खोलने के बारे में प्रशासन स्थानीय स्तर पर फैसला नहीं कर पा रहा है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान को पंजाब के अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-62 को सील करने से पंजाब के साथ-साथ जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इस मार्ग को 12 फरवरी को सील कर 13 फरवरी से आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। तभी से राजस्थान और पंजाब के लिए महत्वपूर्ण यह मार्ग बंद पड़ा है।
कलक्टर-एसपी बदले पर निर्णय नहीं
साधुवाली बॉर्डर सील किया गया था तब अंशदीप जिला कलक्टर और विकास शर्मा पुलिस अधीक्षक थे। लेकिन अब लोकबंधु जिला कलक्टर और गौरव यादव पुलिस अधीक्षक के रूप में आ चुके हैँ। लेकिन साधुवाली बॉर्डर को खोलने के लिए नए एसपी-कलक्टर ने अब तक निर्णय नहीं किया हैं। इधर, चंडीगढ़ में किसान नेतओं और केन्द्र सरकार के मंत्रियों के बीच वार्ता में विभिन्न मांगों पर सहमति या असहमति को लेकर जिला प्रशासन नजर बनाए रखे हुए है। हालांकि इस वार्ता में स्थानीय किसान संगठनों की भूमिका नहीं है लेकिन कानून व्यवस्था के दृष्टिगत को देखते हुए यह कदम उठाया गया था, इसे वापस लेने के लिए कलक्टर व एसपी दोनों अभी सहमत नहीं हुए हैँ।
सब्जियों और फलों की आवक प्रभावित
श्रीगंगानगर से साधुवाली होते हुए पंजाब के लिए इस रूट पर सबसे ज्यादा मार सब्जियों और फलों की आपूर्ति पर पड़ने लगी हैं। आवक कम होने के कारण कई विक्रेताओं ने फल-सब्जियों के दाम बढ़ा दिए हैं। पंजाब से आने वाली सभी बसें इसी मार्ग से होकर आवागमन करती है। ट्रकों के जरिए गुजरात और महाराष्ट्र के अलावा पश्चिमी राजस्थान के शहरों को पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के माल का परिवहन इसी मार्ग से होता है। इसी प्रकार गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश व दक्षिण के राज्यों से जो भी सामान पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल के लिए आता है, उसके लिए सही और सुगम रास्ता यही है।

गजसिंहपुर (श्रीगंगानगर)। पशु व्यापारी शिव कुमार हत्याकांड में गिरफ्तार तीन आरोपियों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए मृतक शिवकुमार के मोबाइल फोन की लोकेशन ने मदद की थी। आरोपियों ने नहर किनारे व्यापारी की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था, लेकिन मोबाइल फोन की लोकेशन ने उनका सुराग दे दिया।

थाना प्रभारी सीर कौर ने बताया कि तीनों आरोपियों का पांच दिन का पीसी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। अब तक हत्या में प्रयुक्त हुए हथियारों के बारे में जानकारी जुटाई है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में गांव 9 जैड निवासी 34 वर्षीय नवदीप सिंह पुत्र जस्सा सिंह, 28 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह 28 वर्षीय लवप्रीत सिंह उर्फ लवली पुत्र सुखपाल सिंह उर्फ पाला सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

शिवकुमार पुत्र ईश्वरचन्द उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था। वह पशुओं के व्यापार के सिलसिले में आए दिन श्रीगंगानगर क्षेत्र में आते था। शिवकुमार जब भी यहां आता तो वह आरोपी के गांव 9 जैड निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लवली पुत्र लवप्रीत सिंह के नोहरे में रुकता था। लवली भी शिवकुमार के साथ मिलकर पशुओं का व्यापार करता था, मुनाफा दोनों बांट लिया करते थे।

घटना से करीब एक माह पूर्व आरोपी लवली व शिवकुमार ने गायें खरीदकर आगे बेचान की थी, लेकिन यह सौदा नुकसान कर गया। लवली ने शिव कुमार को बताया कि घाटा दोनों को सहन करना पड़ेगा, लेकिन शिवकुमार ने प्रोफिट की जिद्द की। आपस में तकरार भी हुई थी। ऐसे में लवली ने अस्सी हजार रुपए का प्रोफिट का हिसाब बनाया, पचास हजार रुपए तो दिए, लेकिन शेष राशि नहीं होने पर फिर बहस भी हुई।

इस दौरान लवली ने शिव कुमार को सबक सिखाने की जिद्द कर ली। उसने अपने गांव के रहने वाले संदीप सिंह व नवदीप सिंह के साथ प्लानिंग बनाकर शिवकुमार की हत्या कर दी, लेकिन शिव कुमार के मोबाइल फोन की लोकेशन ने पुलिस को घटना स्थल तक पहुंचा दिया।

#Sriganganagar update: साधुवाली के पास सील की गई राजस्थान-पंजाब सीमा आखिर पुलिस प्रशासन ने खोलकर लोगों को राहत दी हैं। करीब दो सप्ताह के लंबे इंतजार के बाद पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने यह निर्णय किया। मंगलवार शाम सवा चार बजे जवाहर नगर पुलिस से जाब्ता वहां पहुंचा और ब्लॉक हटवाए गए। दो सप्ताह पहले संयुक्त किसान मोर्चा के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान पर जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर साधुवाली के पास राजस्थान-पंजाब सीमा को लोहे के बैरिकेड्स व सीमेंट के भारी भरकम ब्लॉक लगाकर सील करवा दिया था। इससे वाहनों की आवाजाही साधुवाली से बंद हो गई। ऐसे में लोगो को मजबूरन पतली चेक पोस्ट का रूट लेना पड़ा। कई संगठनोें ने पुलिस अधीक्षक और कलक्टर के पास ज्ञापन देकर लोगों की पीड़ा भी बताई।
इस साधुवाली बॉर्डर के बंद होने से लोगों को मजबूरन पतली चेक पोस्ट और हिन्दुमलकोट के पंजावा पुल के रास्तों से पंजाब जाना पड़ता है। बस से सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। वहीं किसानों को पंजाब से खाद- बीज की खरीद और व्यापारियों को अपना माल की आवाजाही के लिए ज्यादा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। साधुवाली के अलावा अन्य मार्गों से आवाजाही होने से राजस्थान व पंजाब के बीच ज्यादा दूरी तय करनी पड़ी। इससे किराया भी मनमाना वसूला जाने लगा । इलाके के व्यापारियों और विभिन्न संगठनों ने एसपी-कलक्टर को साधुवाली बॉर्डर से आवाजाही को सामान्य करने के लिए अवरोधक हटाने की मांग की थी।
विदित रहे कि संयुक्त किसान मोर्चा के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान पर जिला प्रशासन ने 12 फरवरी को जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर साधुवाली के पास राजस्थान-पंजाब सीमा को लोहे के बैरिकेड्स व सीमेंट के भारी भरकम ब्लॉक लगाकर सील करवा दिया था। उत्तर-पूर्वी राजस्थान को पंजाब के अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-62 को सील करने से पंजाब के साथ-साथ जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से आने वाले लोगों को परेशानी हुई।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.