>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Jaipur News : आमेर महल में भड़की हथिनी, रूसी महिला को सूंड में लपेट जमीन पर पटका Thursday 29 February 2024 04:48 AM UTC+00 ![]() Jaipur News : आमेर महल में सवारी के दौरान गुस्साई 86 नंबर हथिनी गौरी ने रूसी महिला पर्यटक को सूंड में लपेट जमीन पर पटक दिया। महिला पर्यटक मारिया गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया। घटना के बाद महल प्रबंधन में खलबली मच गई। महल अधीक्षक राजेश छोलक ने घायल रूसी पर्यटक को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। छोलक ने बताया कि घटना 13 फरवरी को उस समय हुई जब हाथी पर्यटकों को लेकर आमेर महल के जलेब चौक पहुंचे। घटना के बाद हथिनी गौरी पर सवारी कराने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी भी सामने आई है कि रूसी पर्यटक मारिया ने उतरते समय हथिनी के मुंह और आंख पर हाथ फेरा था जिससे वह भड़क गई। अक्टूबर 2022 में भी इसी हथिनी ने एक दुकानदार को घायल कर दिया था। यह भी पढ़ें : मार्च का महीना इन राशि के लोगों के लिए रहेगा बेहद फलदायी, क्या आपको भी मिलेगी कोई गुड न्यूज़? व्यवहार में परिवर्तन के ये कारण यह भी पढ़ें : Photo : 101 ट्रैक्टरों पर निकली सरपंच की अनोखी बारात, चौंके लोग |
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |