राजस्थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा एक बार फिर एक विवादित बयान को लेकर भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। रंधावा का ये बयान भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के ऐलान से जुड़ा है। नागौर में एक कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान दिए इस बयान पर भाजपा नेताओं ने उन्हें चौतरफा घेरना शुरू कर दिया है।
मरे हुए को देते हैं भारत रत्न : रंधावा
प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ( Sukhjinder Singh Randhawa ) रविवार को नागौर में जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उनके भाषण में विरोधी दल भाजपा निशाने पर रहा। इसी बीच उन्होंने भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ( Lal Krishna Advani ) और उन्हें भारत रत्न ( Bharat Ratna ) दिए जाने के ऐलान का भी ज़िक्र किया।
रंधावा ने कहा, ' ये लोग राम मंदिर की बात करते हैं , लेकिन राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में आडवाणी को साथ नहीं रखा। अब उन्हें भारत रत्न दिया जा रहा है। ये तो मरे हुए लोगों को देते हैं।'
ये भी पढ़ें : अचानक फिर से चर्चा में क्यों हैं BJP नेता सतीश पूनिया? सोशल मीडिया पर पोस्ट किया ये Video
अब रंधावा पर भाजपा नेता हमलावर
रंधावा के विवादित बयान को लेकर राजस्थान का सियासी पारा गरमा गया है। भाजपा नेताओं ने अब रंधावा के बयान को शर्मनाक बताते हुए उनपर पलटवार करना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें : राजस्थान में इस 'ख़ास मिशन' से आए थे लाल कृष्ण आडवाणी, कई सालों तक किया काम
नेहरू-इंदिरा ने तो अनूठा कीर्तिमान रचा था : राठौड़
भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रंधावा के विवादित बयान को दुर्भाग्यजनक और शर्मनाक बताया है। राठौड़ ने अपनी एक प्रतिक्रिया में कहा, 'रंधावा जी, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए स्वयं को ही भारत रत्न से सम्मानित करने का जो अनूठा कीर्तिमान रचा था, तब तो वे जीवित थे ना ? क्या इसमें कोई संदेह है आपको ? आप नेहरू और इंदिरा गांधी के इतिहास को कैसे भूल गये ?'
राठौड़ ने आगे कहा, 'खुद को खुद द्वारा ही भारत रत्न देना कांग्रेस राज में ही संभव था जो अब समाप्त हो गया है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' को लेकर ऐसी टिप्पणी कांग्रेस पार्टी के गिरते स्तर और घटिया मानसिकता को प्रदर्शित करती है।

कई बार विवादित बयान दे चुके रंधावा (Controversial Statements of Sukhjinder Singh Randhawa )
प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने विवादित बयान कोई पहली बार दिया है, ऐसा नहीं है। इससे पहले भी वे कई बार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। उनके अब तक दिए कुछ विवादित बयान कुछ इस तरह से हैं...
- ''पहले बीजेपी खत्म करो, अडाणी अपने आप खत्म हो जाएगा। मोदी देश बेच रहे हैं। हमारी लड़ाई अडाणी से नहीं, बीजेपी से है। अंबानी अडाणी को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए।''
- ''आप अपने झगड़े खत्म करें और मोदी को खत्म करने की बात करें। अगर मोदी खत्म हो गए तो भारत बच जाएगा। मोदी को 'देशभक्ति' का मतलब नहीं पता।''
- ''मोदी साहब कहते हैं घुस के मारेंगे', पुलवामा कैसे हुआ? क्या यह चुनाव लड़ने के लिए नहीं किया गया था?''
- ''पीएम मोदी को ढपोर शंख हैं, वो सिर्फ बातें करते हैं, जनता को कुछ नहीं देते।''