>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Recipe- बाजरा, ड्राई फ्रूट्स लड्डू Wednesday 07 February 2024 09:47 AM UTC+00 बाजरा, ड्राई फ्रूट्स लड्डू विधि: एक कड़ाही में घी डालकर बाजरे का आटा डालें और लगातार चलाते हुए भूनते रहें। गैस का फ्लेम कम रखें और आटा भुन जाने पर इसे ठंडा करने के लिए एक तरफ रख दें। अब एक बर्तन में गुड़ को मेल्ट करने के लिए रखें। मेल्ट हो जाने पर इसे भी ठंडा होने दें। भुने हुए बाजरे के आटे में मूंगफली का पाउडर, काजू ,बादाम का पाउडर, भुना हुआ सूखा नारियल, हरी इलायची का पाउडर, तला हुआ गोंद डालें। फिर मेल्ट किया हुआ गुड़ डालें और इसे हाथों से अच्छी तरह से मिक्स करके लड्डू बनाएं। इन लड्डुओं को भुनी हुई खसखस में लपेटें। आप इन्हें एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करके भी रख सकते हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
