>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
कुंभलगढ़ में जंगल सफारी कराने वाले वन विभाग से मांग रहे 50 लाख...पढ़े पूरा मामला Friday 15 March 2024 05:54 AM UTC+00 जिप्सी संचालकों का आरोप है कि वन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे उनको आजीविका चलाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जब से जंगल सफारी शुरू हुई है तब से केवल एक महीने का पैसा ही वन विभाग की ओर से उन्हें मिला है। ऐसे में उनके करीब 50 लाख रुपए बाकी हैं। इसमें गाइड और जिप्सी संचालक शामिल है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्पेश असावा का कहना है कि जून महीने से अभी तक जिप्सी संचालकों को पैसा नहीं मिला है। इसके चलते संचालकों में वन विभाग के प्रति नाराजगी है। सभी संचालक ज्यादातर इसी व्यवसाय पर आधारित है। ऐसे में पैसा नहीं मिलने से उन्हें गुजारा चलाने में दिक्कत हो रही है। ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के बाद से दिक्कत ऐसे समझें एक जिप्सी संचालक का कितना पैसा अटका अध्यक्ष अल्पेश ने बताया कि सफारी में चलने वाली कुल 53 जिप्सी हैं, जिनमे एक जिप्सी के साथ गाइड के औसतन महीने के 20 हजार रुपए के करीब बनते हैं। ऐसे में करीब 50 लाख रुपए जिप्सी संचालकों के बकाया चल रहे हैं। जितेंद्रसिंह शेखावत, क्षेत्रीय वन अधिकारी कुंभलगढ़ |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
