>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
9जी सर्राफा स्वर्णकार व्यवसायिक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ Saturday 02 March 2024 03:29 PM UTC+00 शहर की सभी सर्राफा संस्थाओं की ओर से शनिवार को 9जी सर्राफा स्वर्णकार व्यवसायिक क्रिकेट प्रतिोयगिता का शुभारम्भ नयापुरा स्टेडियम में हुआ। यह भी पढ़ें: Mandi News: मांग निकलने से सरसों व चना के भावों में तेजी आयोजक श्री चौथमाता स्वर्ण रजत व्यापार समिति के अध्यक्ष आत्मदीप आर्य सोनू ने बताया कि दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शहर की सर्राफा संस्थाओं की आठ टीमें भाग ले रही है। श्री सर्राफा बोर्ड के सचिव गौरव सोनी ने बताया कि पहला मैच एसआरवी 11 व श्रीजी क्लब के बीच हुआ जिसमें श्री क्लब ने 10 विकेट से जीता। दूसरा मैच गोल्ड 11 व जिंद्रन बॉयज के बीच हुआ जिसमें चिंद्रन बॉयस ने 9 रन से जीत लिया। तीसरा मैच मराठा वारियर्स और फौजी क्लब के बीच हुआ, जिसे मराठा वारियर्स ने 9 रन से मैच जीत लिया। उन्होंने बताया कि एक लीग मैच, सेमीफाइनल व फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे। यह भी पढ़ें: Weather Alert Even Today: आज भी मौसम अलर्ट: बिजली की गडग़ड़ाहट के साथ बारिश शुरू, फसलों को भारी नुकसान उद्घाटन समारोह में कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी, आनन्द राठी, श्री सर्राफा थोक विक्रेता व्यवसायिक संघ के सचिव निर्मल जैन, न्यू कोटा सर्राफा संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, महेश मेहता, निर्मल जैन, विशाल इंगले, रामचरण, दीपक मेवाड़ा, महावीर सुवालका, मनोज सोनी, प्रताप सोनी, अशफाक, उत्तम मंडल, अमित निगम, प्रमोद टांक, विष्णु सिंगल, सचिन सोनी, आयुष सहित अन्य लोग मौजूद रहे। श्री सर्राफा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आनन्द राठी ने बताया कि फाइनल मैच में विजेता एवं उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया जाएगा। कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि कोटा की सर्राफा संस्थाओ द्वारा हर वर्ष इस तरह के आयोजन किए जाते हैं जिसमें कई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
