>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान में आचार संहिता के बीच पहली बड़ी कार्रवाई, चुनाव आयोग के 'ग्रीन सिग्नल' के बाद इस अफसर पर गिरी गाज Friday 29 March 2024 05:29 AM UTC+00 लोक सभा चुनाव 2024 की आचार संहिता के बीच प्रदेश के एक अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (आरएएस अधिकारी) को एपीओ कर दिया गया है। वहीं उनकी जगह पर एक अन्य वरिष्ठ आरएएस अधिकारी को लगाया गया है। सामने आया है कि जिला कलक्टर के आग्रह पर चुनाव आयोग की अनुमति के बाद कार्मिक विभाग ने ये कार्यवाही की है। गुरुवार-शुक्रवार दरम्यानी आधी रात को कार्मिक विभाग ने इस बाबत आधिकारिक आदेश जारी किए। इस आदेश को चुनावी हलचलों के बीच किसी प्रशासनिक अधिकारी पर पहला बड़ा एक्शन माना जा रहा है। कार्मिक विभाग के एक ताज़ा आदेश के अनुसार बाड़मेर जिला प्रशासन में तैनात अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्य प्रकाश कस्वां को तुरंत प्रभाव से एपीओ किया गया है। उन्हें आगामी आदेशों तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखकर कार्मिक विभाग में उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश हैं। इधर, उनकी जगह सीनियर आरएएस अफसर राजेंद्र सिंह चांदावत को बाड़मेर में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पद पर लगाया गया है। ![]() कलक्टर का चुनाव आयोग से था आग्रह जानकारी में सामने आया है कि बाड़मेर जिला कलक्टर ने चुनाव आयोग से अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पद पर बदलाव किए जाने की आग्रह किया था। इस आग्रह पर चुनाव आयोग ने अनुमति दी और कार्मिक विभाग ने बदलाव संबंधी आदेश जारी किए। बताया गया है कि बाड़मेर कलक्टर ने लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र आरएएस अफसर डॉ सत्य प्रकाश कस्वां को कम अनुभवी बताते हुए उनकी जगह एक अन्य सीनियर आरएएस अफसर लगाने की अपील की थी। प्रक्रिया आगे बढ़ी और डॉ कस्वां को एपीओ करते हुए उनकी जगह राजेंद्र सिंह चांदावत को लगाया गया है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह चांदावत वर्ष 2014 बैच के आरएएस अफसर हैं। वे फिलहाल बालोतरा एडीएम के पद पर भी तैनात हैं। इससे पहले चांदावत जयपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड मुख्यालय में डीसी के महत्वपूर्ण पद पर भी रह चुके हैं। उन्हें एडीएम अजमेर सिटी और ब्यावर म्युनिसिपल काउंसिल में आयुक्त पद पर काम करने का भी अच्छा-खासा अनुभव है। वहीं डॉ कस्वां उनसे जूनियर हैं और एसडीओ अकलेरा के अलावा जेडीए और चिकित्सा विभाग में सहायक निदेशक के तौर पर भी काम कर चुके हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

