>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान के आठ विधायक बने कांग्रेस के 'स्टार', लोकसभा चुनाव के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी Friday 29 March 2024 04:44 AM UTC+00 जयपुर। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। जिसमें राजस्थान के आठ विधायकों को मौका मिला है। इसके अलावा खास बात ये है कि कांग्रेस ने युवाओं पर विशेष फोकस रखा है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रदेश के कई नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मुकुल वासनिक और कन्हैया कुमार सहित कई राष्ट्रीय नेताओं को भी शामिल किया गया है।
राजस्थान के आठ विधायक बने स्टार प्रचारककांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राजस्थान में 8 विधायकों को शामिल किया गया है। वहीं, विधानसभा चुनाव में हारे हुए कई नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया है। कांग्रेस ने जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट से विधायक अशोक गहलोत, अलवर ग्रामीण से विधायक टीकाराम जूली, सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ से विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, बाड़मेर जिले की बायतु सीट से विधायक हरीश चौधरी, टोंक से विधायक सचिन पायलट, बूंदी जिले के हिंडोली सीट से विधायक अशोक चांदना, सीकर जिले के फतेहपुर से विधायक हाकम अली और श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ से विधायक शिमला देवी नायक को स्टार प्रचारक बनाया है।
युवाओं पर विशेष फोकसकांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में युवाओं पर विशेष फोकस रखा गया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी को भी स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान दिया गया है। साथ ही गुजरात के जिग्नेश मेवाणी सहित राजस्थान के कई नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। यह भी पढ़ें : क्या कांग्रेस के इस दिग्गज नेता का नामांकन होगा रद्द? बीजेपी ने लगाया ये आरोप
ये है कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारककांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश, रजनी पाटिल, डॉ. सीपी जोशी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रमोद तिवारी, हरीश चौधरी, चरणजीत सिंह चन्नी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हेमाराम चौधरी, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा को स्टार प्रचारक बनाया गया हैं। इस लिस्ट में वीरेंद्र सिंह राठौड़, अमृता धवन, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर, डॉक्टर रघु शर्मा, जिग्नेश मेवानी, आलोक शर्मा, अलका लांबा, बीवी श्रीनिवास, वरुण चौधरी, अशोक चांदना, हाकम अली, डूंगर राम गेदर, शिमला देवी नायक और रामलाल मीणा का नाम भी शामिल है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
