>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मनरेगा के मजदूर कहां हो गए गायब Friday 29 March 2024 05:46 AM UTC+00 मनरेगा में काम कर रहे मजदूरों की संख्या में एक माह में कमी आई है। पिछले माह की अपेक्षा करीब 5 हजार मजदूरों ने कच्चे काम से किनारा किया है। माना जा रहा है कि चुनावी सीजन में इन मजदूरों को तमाम कार्य मिल गए हैं। मजदूरी भी उन्हें यहां ज्यादा मिल रही है। ऐसे में वह मूल काम की ओर नहीं लौट रहे। जनवरी व फरवरी माह में 21 हजार मजदूर कार्य कर रहे थे। ये कच्चे कार्यों के अलावा बांधों की मरम्मत आदि में लगाए गए थे। इस माह का आंकड़ा घटकर 16 हजार आ गया है। बताया जा रहा है कि अप्रेल में करीब 3 से 4 हजार लेबर और कम हो सकती है। ऐसे में ये आंकड़ा 11 हजार तक पहुंच सकता है। जिला परिषद के एक अधिकारी का कहना है कि फसलों की कटाई के सीजन में मनरेगा के मजदूरों की संख्या कम हो जाती है। साथ ही चुनावी सीजन में भी कमी आती है। इस समय लेबर कम होने का ये भी एक कारण माना जा रहा है। कुछ लोग दूसरे राज्यों में भी नौकरी की तलाश में चले जाते हैं। बानसूर में सबसे ज्यादा मजदूर कर रहे काम...सबसे कम गोविंदगढ़ में कोरोना काल में बढ़ गए थे मजदूर |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
