>>: Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री के पास नहीं कोई वाहन, सम्पत्ति का ब्यौरा जानकर हो जाएंगे हैरान

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Central Minister Kailash Chaudhary: बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की संपत्ति पांच साल में करीब 11 लाख रुपए बढ़ी है। उनके नाम से कोई वाहन रजिस्टर्ड नहीं है। यह जानकारी उन्होंने नामांकन के शपथ पत्र में दी है।

 

 

केंद्रीय मंत्री के पास बैंक में जमा धन और आभूषण आदि मिलाकर कुल 23 लाख 95 हजार 545 रुपए सकल राशि है। इसी तरह उनकी पत्नी रूपो देवी के पास आभूषण व बैंक आदि में जमा राशि के रूप में 17 लाख 72 हजार 389 रुपए का सकल धन है। वर्ष 2022-23 में केंद्रीय मंत्री ने आयकर विवरिणी में 11 लाख 73 हजार 935 रुपए आय दर्शाई गई है। वर्तमान में स्वयं के हाथ में कुल नकदी 4 लाख 80 हजार व पत्नी के हाथ में 3 लाख 60 हजार रुपए बताई है। केंद्रीय मंत्री के पास 10 तोला सोने के आभूषण है। वहीं पत्नी के पास 37 तोला सोने के जेवरात है। इसके अलावा गैर कृषि भूमि है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 31 लाख रुपए बताई गई है। कृषि मंत्री ने आजीविका के ब्योरे में लोकसभा सदस्य के वेतन की जानकारी दी है।

 

यह भी पढ़ें : चर्चा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास का बयान, तो संपत्ति का ब्यौरा भी कर रहा हैरान

 

केंद्रीय मंत्री के पास वाहन नहीं
केंद्र में मंत्री कैलाश चौधरी के पास कोई वाहन नहीं है। नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र में उन्होंने वाहन के कॉलम में शून्य दर्शाया है। इसी तरह उनकी पत्नी के नाम भी किसी तरह के वाहन का पंजीयन नहीं है।

 

 

पांच साल पहले 12.88 लाख थी सकल आय
पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में शपथ पत्र में कैलाश चौधरी ने 2018-19 की आयकर विवरिणी में आय 3 लाख 15 हजार 450 रुपए दर्शाई गई थी। वहीं उनके स्वयं के पास 12 लाख 88 हजार 914 व पत्नी के पास 11 लाख 13 हजार 335 रुपए सकल आय बताई गई थी।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.