>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
सीएम भजनलाल ने यमुना जल समझौते पर कह डाली ये बड़ी बात, बोले- अब शेखावाटी की जमीन भी उगलेगी सोना Sunday 03 March 2024 02:53 AM UTC+00 Yamuna Water Agreement : यमुना जल समझौते के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को शेखावाटी में तीन आभार सभा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे किसान के बेटे हैं और खेतों में काम किया है। किसानों की तकलीफ समझते हैं। कांग्रेस ने नहर के नाम पर केवल राजनीति की, हम यमुना का पानी लाएंगे। इसका शिलान्यास और उद्घाटन भी हम ही करेंगे। यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि, हम आलू से सोना तो नहीं बना सकते, लेकिन यमुना का पानी जब शेखावाटी में आ जाएगा तो यह धरती सोना जरूर उगलेगी। इस परियोजना के तहत खेतड़ी, श्रीमाधोपर और नीमकाथाना क्षेत्रों को भी पानी का उचित हिस्सा मिलेगा। इस दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, सांसद नरेन्द्र खिंचड़, सुमेधानंद सरस्वती, विधायक धर्मपाल गुर्जर, सुभाष मील और गोवर्धन वर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। गहलोत की खुद की गारंटी नहीं थी, वे क्या गारंटी देते यह भी पढ़ें : IAS Transfer: राजस्थान में 7 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, एक को अतिरिक्त प्रभार कौनसी न्याय यात्रा निकाल रहे हैं राहुल गांधी यह भी पढ़ें : Good News : राजस्थान में भजनलाल सरकार जल्द देगी बड़ी सौगात, ERCP की तर्ज पर नए प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
