>>: पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, परिजनों ने महिला का शव लेने से इनकार किया तो कराया अंतिम संस्कार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Tonk News : बनेठा थाना क्षेत्र के खद्दों की झोपड़ियां गांव में सोमवार रात 35 वर्षीया महिला की हत्या कर दी गई। मृतका बाई देवी जाट है। वह छह महीने पहले जेल से जमानत पर रिहा हुई थी और ससुराल खद्दों की झोपड़ियां आई थी। अपने पति के हिस्से की जमीन का बंटवारा करने को लेकर विवाद कर रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ अपनी ओर से ही रिपोर्ट दर्ज की है और जांच शुरू की है। मृतका बाई देवी जाट के 16 वर्षीय पुत्र तथा 12 वर्षीया पुत्री है।

दो साल पहले की थी पति की हत्या
थाना प्रभारी रामगिलास ने बताया कि वर्ष 2022 में मृतका बाई देवी जाट ने प्रेमी से मिलकर पति लक्ष्मण सिंह की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। मृतका जेल से जमानत पर रिहा होकर ससुराल खद्दों की झोपड़ियां आई थी तथा पति के हिस्से की जमीन का बटवारा करने की मांग कर रही थी। पुलिस का मानना है कि सम्भवतया इस बात को लेकर परिजनों से मारपीट हो गई, जिसमें नाजुक स्थान पर चोट लग जाने से बाई देवी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पुत्र व पुत्री अपने दादा दादी के पास रह रहे थे। इधर, जब दोनों पक्षों ने ही अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया तो पुलिस ने ग्राम पंचायत के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार किया। टोंक जिले के बनेठा थाना क्षेत्र के खद्दों की झोपड़ियां में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका पर पति की हत्या का आरोप था और वह जेल से जमानत पर बाहर आई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

तोड़ लिया था नाता
मृतका का पीहर अलीगढ़ थाना क्षेत्र के नाहरी गांव में है। ससुराल बनेठा थाने के खद्दों की झोपड़ियां में है। मृतका की ओर से पति की हत्या करने से नाराज होकर पीहर तथा ससुराल पक्ष के लोगों ने मृतका से अपना नाता तोड़ लिया था। जब उसकी हत्या हुई और पुलिस ने शव सौंपने को कहा तो दोनों ही पक्षों ने शव लेने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें : लापता किशोरी का फार्म पॉण्ड में शव मिलने से फैली सनसनी, घर में मचा कोहराम

हत्या को बताई थी दुर्घटना
लक्ष्मण जाट की हत्या 6 मार्च 2022 को हुई थी। पुलिस ने बाई देवी जाट तथा उसके पड़ोसी रामप्रसाद को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए दोनों ने उसके सिर में पत्थर मारा और खेत की मेड़ पर लगे पोल से चोट पहुंचाई थी। बाद में दोनों अपने-अपने घर चले गए थे।

6 महीने पहले मिली थी जमानत
पुलिस के मुताबिक मृतक को 6 महीने पहले जमानत मिली थी। लेकिन इस अविध में वह कहां रह रही थी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वह सोमवार को ही अपने ससुराल आई थी।

यह भी पढ़ें : बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, खराबे का सही आंकलन हो तो मिले राहत

कोई बताने को नहीं तैयार
थाना प्रभारी रामगिलास का कहना है कि गांव में महिला की हत्या हुई। इसकी सूचना तो मिल गई। लेकिन हत्या किसने कैसे की, इसकी जानकारी देने को ग्रामीण तैयार नहीं है। ना ही यह कोई बता रहा है कि विवाद किस के साथ हुआ। ऐसे में पुलिस ने अपनी ओर से ही मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोप ससुराल पक्ष पर है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.