>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
रौंगटे खड़े करने वाली घटना, तीन साल की बहन के सामने भाई की आंख फूट गई, खून से लथपथ हुआ.. मां - दादी भी थे.... Saturday 16 March 2024 06:20 AM UTC+00 ![]() Jaipur Big News: राजधानी जयपुर से हैरान करने वाली खबर है। नौ साल के बच्चे के साथ ऐसा हादसा हुआ कि उसकी आंख के आर - पार कांच चला गया। आंख फट गई और कांच अंदर दिमाग के नजदीक तक जा घुसा। वह कुछ देर में होश में आता है और फिर बाद में अचेत हो जाता है। ऐसा कई दिनों से चल रहा है। अब बच्चे की दादी ने पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि जयसिंह पुरा खोर थाना क्षेत्र में रहने वाला नौ साल का नक्ष अपनी दादी हेमा, मां दीपा और अपनी तीन साल की बहन के साथ शॉपिग करने के लिए जा रहा था। नक्ष के स्कूल में एक आयोजन था उसमें उसे डांस करना था। जयपुर के सबसे बड़े मॉल... गौरव टावर से, परिवार कपड़े खरीदने जा रहा था। परिवार के साथ ऑटो में दो अन्य सवारी भी बैठी थी। दोनो युवकों को एसएमएस अस्पताल के बाहर उतरना था। अस्पताल के बाहर उतरने के बाद ऑटो चालक से किराये को लेकर विवाद हो गया। दोनो के बीच झगड़ा होने लगा। इस दौरान एक सवारी ने ऑटो के शीशे पर धूंसा मार दिया। वहां से एक बड़ा कांच टूटा और सीधे नक्ष की आंख में जा घुसा। पूरा चेहरा खून में सन गया। मां और दादी के पसीने आ गए। बच्चे को तुरंत नजदीक ही एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी कई सर्जरी हो चुकी है और कुछ बाकि है। घटना दस मार्च की है। दादी ने अब केस दर्ज कराया है। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। नक्ष की एक आंख की रोशनी खत्म हो गई है। |
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |