>>: Lok Sabha Election 2024 : शेखावत आज दाखिल करेंगे नामांकन, सीएम भजनलाल शर्मा आएंगे

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Lok Sabha Election 2024 : जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजेन्द्रसिंह शेखावत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान उनके साथ में विशेष रूप से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहेंगे। नामांकन भरने से पूर्व रातानाडा स्थित पोलो ग्राउण्ड पर नामांकन सभा होगी।

इससे पहले शुक्रवार को सांसद सेवा केन्द्र में शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी व विधानसभा प्रत्याशी प्रो. महेन्द्र राठौड़ ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने पिछले 10 साल की भाजपा सरकार की उपलिब्धयां गिनाई। कांग्रेस की ओर से बाहरी होने का मुद्दा उठाए जाने के सवाल पर विधायक भंसाली ने कहा कि कांग्रेस ने उनको भी विधानसभा चुनाव में मुम्बई का बताया था, यह सब चुनावी बातें हैं।

19 अप्रेल से 1 जून तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध
वहीं भारत निर्वाचन आयोग ने 19 अप्रेल को सुबह 7 बजे से लेकर 1 जून की शाम 6.30 बजे तक के लिए एग्जिट पोल पर रोक लगा दी है। इस दौरान सभी लोकसभा क्षेत्रों में एग्जिट पोल का प्रकाशन व प्रसारण प्रतिबंधित रहेगा। राजस्थान सहित अन्य चुनाव वाले सभी राज्यों में मतदान से 48 घंटे पूर्व ओपिनियन पोल या अन्य पोल सर्वे के प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा। भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार एग्जिट पोल करना व एग्जिट पोल के परिणामों को समाचार पत्रों में प्रकाशित या इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से प्रसारित करना अथवा अन्य किसी तरीके से प्रचार-प्रसार करने पर भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में कांग्रेस ने दो सीटों पर बदले उम्मीदवार, जारी की नई लिस्ट, देखें नाम

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.