>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Lok Sabha Election : प्रत्याशियों के ऐलान के बाद BJP एक्शन में ...CM भजनलाल ने 50 LED रथों को किया रवाना Sunday 03 March 2024 08:15 AM UTC+00 Lok Sabha Election : जयपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर पहली लिस्ट जारी होने के साथ ही अब राजस्थान बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 15 पर उम्मीदवारों की घोषणा के अब बाद भारतीय जनता पार्टी ने डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दिया है। विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव महा अभियान के तहत जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय से आज दोपहर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने 50 LED रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। LED रथ रवानगी के बाद प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी कोर कमेटी से जुड़े नेताओं की मीटिंग शुरू हुई। जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया सहित अनेक नेता मौजूद है। इससे पहले सीएम भजनलाल ने गोविंद देव जी के दर्शन किए।
हर लोकसभा क्षेत्र में जाएगी दो-दो LED वैनबता दे कि 50 एलईडी रथ के माध्यम से बीजेपी राजस्थान के 25 लोकसभा क्षेत्रों में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार—प्रसार करेगी। जिसकी शुरुआत आज से हो गई। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में दो-दो LED वैन जाएगी। इन सभी LED रथों द्वारा प्रदेश के हर वर्गों के लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। इसमें प्रबुद्धजन, प्रोफेशनल, मजदूर, छोटे व्यापारी, किसान, युवा व महिलाओं को शामिल किया गया है। बीजेपी 15 मार्च तक आमजन की राय जानेगी कि लोगों को सरकारी योजनाओं का कितना लाभ मिल रहा है और इन योजनाओं में क्या—क्या सुधार किया जा सकता है। गोविंद देवजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
