>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
She News - प्रिजर्वेटिव फ्री चॉकलेट बनाना सिखा रहीं आरती Friday 08 March 2024 03:08 AM UTC+00 जरूरतमंदों को रोजगार मिल सके और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इसी उद्देश्य को लेकर काम कर रही हैं आरती साहनी जो एक एंटरप्रेन्योर हैं। वह न केवल चॉकलेट बनाती हैं बल्कि देश विदेश के लोगों को इसे ब नाना भी सिखाती हैं। वे कहती हैं कि सोचा नहीं था कि जो काम मैं कर रही हूं उससे दूसरों को भी फायदा दिलवा सकूंगी लेकिन जब इस ओर कदम बढ़ाए तो सब होता चला गया। ये कहना है एंटरप्रेन्योर आरती साहनी का, जो वुमन अपलिफ्टमेंट के लिए भी काम कर रही हैं। वह न केवल चॉकलेट बनाती हैं बल्कि देश-विदेश के लोगों को इसे बनाना भी सिखा रही हैं। खास बात यह है कि वह इसमें प्रिजर्वेटिव यूज नहीं करती। ऐसी महिलाएं और अन्य लोग जो जरूरतमंद हैं उन्हें आरती बेहद कम शुल्क पर यह सिखा रही हैं। आज कई महिलाएं उनसे सीखकर अपना काम कर रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की ओर से अपना कदम बढ़ा चुकी हैं, जिससे उनके परिवार को सहारा मिल रहा है और अपने वह परिवार को संबल दे रही हैं।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
