>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पेपर लीक मामले में आया बड़ा अपडेट, SI भर्ती 2021 का सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार, संदेह के घेरे में परीक्षा Sunday 03 March 2024 03:17 AM UTC+00 जयपुर। वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा मामले में एक और खुलासा हुआ है। एसओजी ने इस मामले में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थी रेनवाल के रलावता निवासी अशोक सिंह नाथावत को गिरफ्तार किया है। जनवरी 2021 की लिखित परीक्षा पास करने के बाद नाथावत ने साक्षात्कार भी दिया था। उसकी 35वीं रैंक बनी थी, लेकिन वह दस्तावेज सत्यापन के लिए पुलिस मुख्यालय पहुंचा ही नहीं था। दरअसल, उसकी भूमिका वरिष्ठ अध्यापक पेपर लीक में सामने आई थी। नाथावत पेपर लीक गिरोह के सम्पर्क में था। उसने दो लाख रुपए देकर वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा से पहले ही मुख्य आरोपी शेर सिंह उर्फ अनिल मीना से पेपर लिया था। नाथावत की गिरफ्तारी के साथ ही उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पर सवाल उठे हैं। इस परीक्षा में फरार आरोपी यूनिक भांभू के भाई के अलावा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र यादव व आरोपी अध्यापक राजेन्द्र यादव के बेटे के भी सलेक्ट होने की सूचना है। ऐसे में एसओजी इन सभी तथ्यों की पुष्टि करने में जुटी है। इस भर्ती के सफल अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग आरपीए में चल रही है। सफल अभ्यर्थियों में से कई डमी कंडीडेट मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उससे पूरी परीक्षा ही संदेह में दिख रही है। यह भी पढ़ें : Loksabha Election 2024 : झाझड़िया की उम्र सबसे कम, लुंबाराम 10वीं पास, जानिए राजस्थान के 15 उम्मीदवारों की पूरी प्रोफाइल आरोपियों ने किस-किस परीक्षा का पेपर लीक कियादो दिन पहले जेईएन भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया जगदीश और अशोक अब एसओजी के रिमांड पर हैं। अशोक और भूपेन्द्र सारण 11 मार्च तक रिमांड पर हैं वहीं जगदीश पहले से ही रिमांड पर है। एसओजी इनसे पूछताछ करके पता लगा रही है कि इस गिरोह ने किस-किस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक किया है। फरारी में नाथावत दोस्त के नाम पहुंचा पुलिस मुख्यालय
यह भी पढ़ें : Lok Sabha election-2024 : राजस्थान में इसलिए कटे इन 5 सांसदों के टिकट, पढ़ें-इनसाइड स्टोरी पेपर हथियाकर नौकरी पाने वाले सभी एसआईटी की रडार पर
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
