>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई, जल्द पीओके भी हमारा होगा : सतपाल महाराज Friday 05 April 2024 08:42 PM UTC+00 अलवर. राष्ट्रीय संत और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमारे देहरादून में ट्रेन का एक इंजन पूरी ट्रेन को नहीं खींच पाता था। उस समय फिर दूसरा इंजन जोड़ा गया। उसके बाद जाकर देहरादून तक ट्रेन पहुंची। यानी दो इंजनों में ताकत थी। ऐसे में केंद्र व प्रदेश सरकार भी दो इंजन की तरह हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनाकर पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाना होगा, तभी अलवर सहित पूरे प्रदेश का विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा, कश्मीर में धारा 370 हटाई अब तीसरी बार सरकार बनते ही पीएम नरेंद्र मोदी पीओके को भी भारत में मिला देंगे। अखंड भारत हो जाएगा।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
