>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पहले दिन 504 बुजुर्ग व दिव्यांगों ने किया मतदान Friday 05 April 2024 08:54 PM UTC+00 अलवर. लोकसभा चुनाव में पहली बार शुरू की गई घर बैठे मतदान सुविधा (होम पोलिन्ग) शुक्रवार को शुरू हुई। जिले की सभी 11 विधानसभाओं में प्रथम चरण की होम वोटिंग हुई, जिसमें मतदान केंद्र पर पहुंचने में अक्षम 504 मतदाताओं ने वोङ्क्षटग की। 325 वरिष्ठ नागरिकों (85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) एवं 179 विशेष योग्यजन श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले की सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में अक्षम श्रेणी के कुल 2737 मतदाता हैं, जिसमें से 85 वर्ष से अधिक आयु के 1739 वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग श्रेणी के 998 विशेष योग्यजन हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
