>>: Big Update: रिजल्ट आने से ठीक पहले CBSE ने किया ये बदलाव, अब कोई भी छात्र टॉपर नहीं…

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

CBSE Result Big Update 2024: 10वीं और 12वीं कक्षाओं की सीबीएसई परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं इस साल CBSE ने रिजल्ट के पैटर्न में कई बदलाव किए हैं। रिजल्ट के पैटर्न संबंधित सभी बदलावों के बारे में जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

टॉपर के नाम और पर्सेंटेज की घोषणा नहीं होगी (CBSE Result Big Update)


इस साल सत्र शुरू होने के साथ ही बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया था कि रिजल्ट के साथ टॉपर का नाम, परसेंटेज या किसी भी छात्र को डिवीजन नहीं दी जाएगी। सीबीएसई (CBSE Result Big Update) ने इसके साथ ही कई बड़े बदलावों की घोषणा की है। इस साल टॉपर का पर्सेंटेज जारी नहीं किया जाएगा। रिजल्ट का डर कम करने के उद्देश्य से सीबीएसई बोर्ड की ओर से यह बदलाव किया गया है।

कब हुई थी परीक्षा? (CBSE 10th Board Exam)


मालूम हो कि सीबीएसई 10वीं (CBSE 10th Result 2024) कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू हुई थी। 15 फरवरी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने देश के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया था। वहीं ये परीक्षा 13 मार्च को संपन्न हुई थी। परीक्षा का आयोजन केवल एक पाली में होता था, सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक।


यह भी पढ़ें- UP Board Results Update 2024: इस लिंक को नोट कर लें

कैसे चेक करें रिजल्ट? (CBSE Results 2024)

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर एक लिंक दिखेगा CBSE 10th-12th Result 2204, इस पर क्लिक करें
  • रोल नंबर, सेंटर कोड, आदि आवश्यक विवरण दर्ज करें
  • रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा, भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें

रिजल्ट चेक करने के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट (CBSE Official Website)

  • cbse.gov.in
  • cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
Tags:
  • results
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.