>>: आकोल्या व रेण में गहराया जलसंकट

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

आकोल्या व रेण में गहराया जलसंकट
हिण्डोली. ग्राम पंचायत दबलाना एवं भवानीपुरा के कई गांवों में पानी की किल्लत के चलते ग्रामीणों को आधा से एक किलोमीटर दूर बोरिंग से पीने का पानी भरकर लाना पड़ रहा है। यहां पर स्थिति विकट होने पर भी जलदाय विभाग ने सुध नहीं ले रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दबलाना के गांव आकोल्या में भूजल स्तर काफी गहरा जाने से यहां पर कुओं में पानी सूख गया व बोरिंग में भी पानी रीत गया है। ऐसे में गांव के लोगों को खेतों पर लगे बोरिंग का सहारा लेना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर सुबह उठते ही महिलाओं को पानी की चिंता सताने लगती है। महिलाएं सुबह उठकर खेतों में लगे ट्यूबवेल में पानी भरने जाती हैं। दबलाना सरपंच रणजीत सिंह सोलंकी ने बताया कि इस बार अकोल्या में पानी की स्थिति बड़ी विकट हो रही है। लोगों व पशुओं को पीने के पानी की गंभीर समस्याएं हैं, लेकिन सरकार पेयजल पर ध्यान नहीं दे रही हैं।

गर्मी शुरू होने के साथ ही गांव रेण व झौपडिया के लोगों को भी पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा हैं। रेण गांव में लगे सभी हैंडपंपों व ट्यूबवेलों ने जवाब दे दिया है। गांव के पुरुषोतम खटीक ने बताया कि यहां पर पशुओं के सामने भी पानी की विकराल स्थिति पैदा हो गई है। भवानीपुरा सरपंच श्याम बाबू व पंचायत समिति सदस्य हनुमान नागर ने बताया कि पानी का संकट गंभीर है। यहां पर टैंकरों की व्यवस्था जल्द की जाए।

क्षेत्र के जिन गांवों में पानी की समस्या है। वहां पर 10 अप्रैल से टैंकरों की व्यवस्था शुरू करवा दी जाएगी।
नवीन नागर, कार्यवाहक सहायक अभियंता।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.