>>: मांडलगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक विवेक धाकड़ की मौत पर उठे सवाल, एक दिन पहले दिया जोशीला भाषण

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

मांडलगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक विवेक धाकड़ (47) की मौत को लेकर सवाल उठने लगे है। घटना के दूसरे दिन सुभाषनगर पुलिस ने समूचे मामले को लेकर नए सिरे से जांच शुरू की। आवास पर लगे सीसी कैमरे को भी जांच के दायरे में लिया है। वही धाकड़ की पत्नी पद्मनी के साथ भी ससुराल में मारपीट का खुलासा हुआ है।

कांग्रेस विधायक धाकड़ ने गुरुवार सुबह खुदकुशी की थी, भीलवाड़ा के सुभाषनगर िस्थत आवास पर वह मृत मिले। घटना स्थल के हालात बयां करते है कि विवेक ने पहले फांसी लगाने की कोशिश की, इसके बाद दोनों हाथ की नसें काट कर जान दे दी। माना जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते विवेक ने खुदकुशी की। पुलिस ने मौके से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया। बिजौलियां क्षेत्र के नया गांव में गुरुवार शाम को विवेक का अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह विवेक कमरे में अचेत मिले। दोनों हाथों की नसें कटी थी व लहूलुहान थे। पिता कन्हैयालाल व पत्नी की चीख सुन पड़ोसी एकत्र हुए। विवेक को तुरंत महात्मा गांधी चिकित्सालय लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत बताया। शव मोर्चरी में रखवाया गया।

सुभाषनगर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने अनहोनी की आशंका के चलते विवेक की पत्नी पद्मनी व पुत्री अवनी को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया। मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, पूर्व मंत्री रामलाल जाट, महेश सोनी, संजय धाकड़ समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस व भाजपा नेता एवं समाज के प्रबबुद्धजन मोर्चरी पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी व विजय पोखरना ने घर पहुंच पिता कन्हैयालाल धाकड़ व परिजनों को ढांढस बंधाया।

विद्यापीठ में अंतिम संस्कार

शव को बाद में आदर्श धाकड़ विद्यापीठ संस्थान, नयागांव, मालीपुरा, बिजौलियां लाया गया। यहां अंतिम दर्शन के लिए शव रखा। संस्थान परिसर में अंतिम संस्कार हुआ। सांसद सुभाष बहेडि़या, कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी, धीरज गुर्जर, कैलाश व्यास व अक्षय त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व लोग अंतिम संस्कार में मौजूद थे।

एक दिन पहले दिया जोशीला भाषण
धाकड़ बुधवार दिनभर कांग्रेस के कार्यक्रमों में जुड़े रहे। वे कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी के नामांकन के दौरान निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में मौजूद थे। इसके बाद जोशी के समर्थन में सभा में शामिल हुए और जोशिला भाषण भी दिया। देर शाम तक कांग्रेस नेताओं के साथ रहे।

उपचुनाव में जीते, दो बार हारे

विवेक वर्ष-2018 के मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव में करीब 12 हजार मत से जीते थे। इसके बाद मांडलगढ़ से दो बार विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन हार गए।

सुसाइड नोट खोलेगा राज

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में धाकड़ ने लिखा कि मैं मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। इसके अलावा मेरे पास कोई चारा नहीं। इसके लिए परिवार के किसी व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाए। थानाप्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि सुसाइड नोट एवं घटनास्थल के हालात के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.