>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
नामांकन रैली में गरजे रविंद्र सिंह भाटी, बिना नाम लिए डोटासरा पर बरसे, कह दी ऐसी बड़ी बात Friday 05 April 2024 05:53 AM UTC+00 Lok Sabha Election 2024 : बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में गुरुवार को बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) की नामांकन रैली हुई। रैली में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। शिव विधायक रविंद्रसिंह ने कहा कि आप लोगों का विश्वास देखकर मेरी हिम्मत बढ़ी है। सर्व समाज और 36 कौम के आदेशानुसार चुनाव का फैसला किया। कल्याणपुर से यात्रा की शुरुआत की। अलग-अलग जगहों पर गया। वहां पर लोगों से मिला, सभी ने अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान देखने में आया कि देश में सबसे ज्यादा पिछड़ा बाड़मेर-जैसलमेर और बालोतरा है। उन्होंने कहा कि यहां एक दिन पहले हुई सभा में कई वक्ताओं ने मुझे लेकर कहा कि रविंद्रसिंह का विजन क्या है? कोई तो नाचते दिखे। इससे युवाओं का क्या संदेश देना चाहते हैं। लोगों के सपनों को सच करने की मेरी विचारधारा है। पिछड़ लोगों को मुख्यधारा में लाने की विचारधारा है। इसके साथ शिक्षा, स्कूल, अस्पताल आदि जहां नहीं है, वहां तक ये सुविधाएं पहुंचना मेरी विचाराधारा है। क्या कहा था डोटासरा ने कई रैलियां देखी, ऐसी नहीं आदर्श स्टेडियम से कलक्ट्रेट तक रैली यह भी पढ़ें- पसीने से लथपथ दिखे गहलोत तो मंच पर झूमे डोटासरा, बाड़मेर में कांग्रेस का 'शक्ति प्रदर्शन' |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
