>>: कोटा में भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला आज दिखाएंगे अपनी ताकत, सीएम भजनलाल शर्मा रहेंगे मौजूद

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जयपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर हाड़ौती में सियासी पारा गरमा गया है। कोटा—बूंदी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल और भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला आमने सामने है। दोनों के बीच मुकाबला कड़ा है। भाजपा से कांग्रेस में आए प्रहलाद गुंजल की ओर से 30 मार्च को कोटा में शक्ति प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद आज भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला कोटा में अपनी ताकत दिखाएंगे।

भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला की आज नामांकन रैली आयोजित की जाएगी। नयापुरा स्थित उम्मेदसिंह स्टेडियम के सामने सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी,मंत्री किरोड़ीलाल मीणा नामांकन में मौजूद रहेंगे।

कोटा में आज सुबह 11:45 बजे से 1:15 बजे तक महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में सभा आयोजित होगी। लोकसभा भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में सभा करेंगे। इसके बाद रैली अग्रसेन चौराहा, स्वामी विवेकानंद चौराहा, महर्षि नवल चौराहा, नयापुरा थाने के सामने, एमबीएस अस्पताल के सामने होते हुए कलेक्ट्रेट जाएगी। सीएम लोकसभा भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में सभा करेंगे।कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10:45 बजे जयपुर से कोटा रवाना होंगे। सीएम सुबह 11:30 बजे कोटा पहुंचेंगे।

बिरला ने की अपील...

भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला ने कोटा—बूंदी की जनता से अपील की है कि हमेशा की तरह उन्हें आर्शिवाद दे। पहले जनता ने आर्शिवाद देकर उन्हे विधायक और सांसद बनाया है। लोगों के प्यार की वजह से वह लोकसभा स्पीकर बने। ऐसे में आज नामांकन रैली में लोग ज्यादा से ज्यादा उन्हें आशिर्वाद देने के लिए आए।

बिरला साधेंगे कांग्रेस पर निशाना..

भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला की ओर से आज समर्थन रैली में कांग्रेस पर निशाना साधा जाएगा। इस दौरान बिरला की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल को निशाना बनाया जाएगा। वहीं सीएम भजनलाल भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधेंगे। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल की ओर से इन चुनावों में खुलकर चुनौती दी जा रही है। गुंजल का कहना है कि बिरला भाजपा और मोदी का मुखौटा हटाकर चुनाव लड़े।

सीएम भजनलाल कोटा से जाएंगे जालोर..

सीएम भजनलाल शर्मा आज दोपहर 1:25 बजे कोटा से जालोर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:15 बजे जालोर पहुंचेंगे। दोपहर 2:45 से 3:45 बजे तक खेल स्टेडियम जनसभा होगी। जालोर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा होगी। शाम 4:15 से 4:45 बजे आसोतरा पहुंचकर मंदिर में दर्शन करेंगे। शाम 5 बजे आसोतरा से आबूरोड रवाना होंगे। शाम 6 बजे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम पहुंचेंगे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.