>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
कैलादेवी जाने वालों के लिए गुड न्यूज, राजस्थान रोडवेज करा रही आधे किराए में आस्था का पूरा सफर Saturday 06 April 2024 11:11 AM UTC+00 करौली। कैलादेवी के लक्खी मेले में राजस्थान परिवहन निगम ने मेला स्पेशल बसों में दर्शनार्थियों को यात्री भाड़े में 50 फीसदी की छूट दी है। ऐसे में श्रद्धालु आम दिनों की तुलना में आधा किराया चुका कैला मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। हालांकि रोडवेज में बीमा सहित अन्य शुल्क की राशि यात्रि से वसूली की जाएगी। रोडवेज डिपो सूत्रों के अनुसार 6 अप्रैल से शुरू हो रहे कैलादेवी के चैत्र लक्खी मेले में यात्रियों को मेला बस स्टैण्ड से केलादेवी के बीच संचालित होने वाली रोडवेज की बसों किराए में 50 प्रतिशत छूट से बड़ी राहत दी है। मेला स्पेशल बसों में यात्री महज 14 रुपए में व हिण्डौन से 35 रुपए में कैलादेवी पहुंच सकेंगे।
34 रुटों की बसों में यात्रियों को किराए में आधी छूट
वहीं, रोडवेज की सामान्य बसों में करौली से 25 रुपए व हिण्डौनसिटी 60 रुपए किराया है। मेला स्पेशल बसों में किराए की छूट से दिल्ली व आगरा की बसों में यात्रियों को 100-150 रुपए कम रुपए देने होंगे। हिण्डौन डिपो के वित्त प्रबंधक ने बताया कि कैलादेवी मेला की 34 रुटों की बसों में यात्रियों को किराए में आधी छूट का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें : कैलामाता का चैत्र लक्खी मेला शुरू, राजस्थान रोडवेज ने लगाई 336 बस, स्पेशल ट्रेन भी चलेगी
मेला बस स्टैण्ड हुए शुरू
कैलादेवी मेला को लेकर शुक्रवार से कैलादेवी मेला ग्राउण्ड सहित सभी 9 यूनिटों के मेल बस स्टैण्डों से बसों का संचालन शुरू हो गया। हिण्डौन रेलवे स्टेशन के मेला स्टैण्ड पर आवंटित 60 बसों आ गई। पहले दिन दोपहर तक 25 बसें कैलादेवी के लिए रवाना हुई। इससें रोडवेज को 20 हजार रुपए की आय हुई है।
यह भी पढ़ें : कैलामाता के मेले में जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें...कब कर सकते हैं दर्शन और कब बंद रहेंगे पट? |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
