>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान की हॉट सीट बनी बाड़मेर के लिए कांग्रेस-भाजपा ने बनाया 'सुपर स्टार' प्लान Saturday 06 April 2024 10:23 AM UTC+00 Lok Sabha Election 2024 : प्रदेश के लिए हॉट सीट बनी बाड़मेर अब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन रही है। दोनों ही मुख्य दल यहां स्टार नहीं अब सुपर स्टार बुलाने की तैयारी में हैं। भाजपा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तो बाड़मेर आएंगे ही साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ तीनों को ही बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा की सभाओं में बुलाने की कवायद हो रही है। महिलाओं के लिए स्मृति ईरानी के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। बाड़मेर में यह सभाएं बाड़मेर और बालोतरा में होने की ज्यादा संभावनाएं हैं। कांग्रेस: कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट नामांकन रैली में आ चुके हैं। अब यहां पर स्टार प्रचारकों में प्रियंका गांधी को लाने के लिए तैयारियां की जा रही है। कांग्रेस यहां पर भाजपा की प्रधानमंत्री की रैली के जवाब में यह रैली करने की तैयारी में है। सिने स्टार पर विचार दोनों दल तैयारियों में जुटे यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: नामांकन के दौरान ऐसा क्या हुआ कि पुलिस पर भड़के सीपी जोशी, कांग्रेस ने लगाया ऐसा बड़ा आरोप |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
