>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Weather Alert : राजस्थान में आज भी बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट जारी, आ रहा है एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ Saturday 06 April 2024 10:01 AM UTC+00 Rajasthan Weather Alert : मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और जयपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 7 और 9 अप्रेल को मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 10 और 11 अप्रेल को पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दक्षिण व दक्षिण पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 13 और 15 अप्रेल को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार दोपहर बाद जोधपुर के कई ग्रामीण हिस्सों में हल्की बारिश हुई। फलोदी, देचू, नौसर में बरसात से खेत में काटकर रखी हुई फसलों को कुछ नुकसान हुआ। रात को ओसिया क्षेत्र में भी छींटे गिरे। जोधपुर शहर में शाम को कुछ देर के लिए 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। जोधपुर में मौसम खुशगवार मथानिया में बारिश यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: नामांकन के दौरान ऐसा क्या हुआ कि पुलिस पर भड़के सीपी जोशी, कांग्रेस ने लगाया ऐसा बड़ा आरोप |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
