>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan News : साइबर ठगों ने अपनाया पैसे ऐंठने का नया तरीका, अब लोगों को ऐसे लगा रहे चूना, पुलिस भी हैरान Saturday 06 April 2024 10:15 AM UTC+00 भरतपुर. ठगी के पैसे को खुद के खाते में मंगवाकर उसे एटीएम से निकालने में पकड़े जाने से बचने के लिए अब मेवात के ठग बैंक मित्र बन रहे हैं। ठगों ने यह ट्रेंड इसलिए अपनाया क्योंकि एटीएम से राशि निकालने में सीसीटीवी में कैद हो जाते थे, लेकिन इससे ऐसा नहीं हो पा रहा है। ठगी करने वाले ठग पहले लोगों से खुद के खातों में पैसा मंगाते थे। इसके लिए इन्होंने खुद के घरों में निजी बैंक के एटीएम तक लगा लिए थे, लेकिन पुलिस इन तक पहुंच गई। ऐसे में यह रास्ता ठगों के लिए बंद हो गया। अब ठग कई बैंकों के मित्र बन गए हैं, जो ग्राहकों से राशि के लेन-देन का काम करते हैं। इसमें ई-मित्र संचालक भी शामिल हैं। ज्यादातर बैंकों ने क्षेत्र में बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट (बीसी) बना रखे हैं। इन लोगों को बैंक से स्वाइप मशीन भी मिलती है। ग्राहक इस मशीन पर कार्ड को स्वाइप कर पैसे निकाल सकता है। यह भी पढ़ें : ठगी का नया तरीका आया सामने, ऐसा करने पर खाली हो जाएगा आपका खाता एक माह में ठगों के खिलाफ हुई कार्रवाई 105 साइबर आरोपी किए चिह्नित 22.70 लाख रुपए कैश बरामद 237 मोबाइल, 112 एटीएम कार्ड किए जब्त 09 माइक्रो एटीएम किए बरामद 05 स्वीप मशीन बरामद 6 लैपटॉप, एक टेबलेट, 6 कम्प्यूटर भी बरामद 27 पासबुक, 36 चेकबुक बरामद 1 कैश काउंटिंग मशीन बरामद ऐसे चलता है खेल यह भी पढ़ें : स्कैमर्स ने ठगने का नया तरीका ढूंढा, एक झटके में आपको बना देगा कंगाल केस 1 केस 2 'ठग बीसी के जरिए पैसे निकाल रहे हैं। स्वाइप मशीन से ठग घर बैठे पैसे ले रहे हैं। इसमें कई ई-मित्र संचालक भी शामिल हैं। एटीएम से कैश निकालने में इन्हें सीसीटीवी में कैद होने का डर रहता है। अब पुलिस की राडार पर ऐसे लोग हैं।' राहुल प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
