>>: Digest for April 06, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Weather Alert : मौसम विभाग ने प्रदेश के टोंक जिले में आंधी, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आगामी तीन घंटों के भीतर टोंक में एक या दो दौर की तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से आंधी भी आ सकती है। वहीं मौसम विभाग ने जिले में ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।

जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
वहीं दूसरी तरफ मौसम में बदलाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने आकाशीय बिजली और आंधी तूफान के प्रभाव को न्यूनतम करने एवं रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी की है। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देश पर आमजन को आकाशीय बिजली के दौरान क्या करें और क्या ना करें, के बारे में बताया है।

ये बताया एडवाइजरी में
विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में बताया कि तेज गर्जना पर सुरक्षित स्थान पर जाने, बिजली गर्जना के समय पेड़ों, टिन-धातु की छतों के नीचे व पास नहीं जाने, गड़गड़ाहट के बाद कम से कम 30 मिनट के लिए कोई भी गतिविधियों को नहीं करने, सूचनाएं, चेतावनी एवं निर्देशों की पालना करने, बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और जानवरों के लिए भी सुरक्षित स्थान देखने की बात कही है। इसके साथ ही ऐसे मौसम में विद्युत उपकरणों को बंद रखने, धातु के पाइप में विद्युत, टेलीफोन उपकरणों, उपयोगिता लाइनों, तारों और बहते पानी से दूरी बनाए रखने, पेड़ों की कटाई व छंटाई आदि नहीं करने, छत पर विद्युत सुरक्षा प्रणाली स्थापित करने, बरामदे, कांच की खिड़कियों व दरवाजों से दूर रहने, भारत सरकार की दामिनी विद्युत सचेत ऐप का उपयोग करने को कहा है। इसके साथ साथ क्षतिग्रस्त/गिरे हुए बिजली के खंबे, डूबे हुए बिजली के तारों से दूर रहने और तुरंत नजदीकी विद्युत स्टेशन व पुलिस स्टेशन को सूचित करने, घायल व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा देने और नजदीकी अस्पताल ले जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से हीटवेव कमजोर

RJ Lok Sabha Election 2024 : टोंक. लोकसभा चुनाव में नामांकन पेश करने के बाद अब प्रत्याशियों ने जीत के लिए जद्दो-जहद शुरू कर दिया है। प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर गुहार लगाई जा रही है। लोकसभा चुनाव में पार्टी के साथ निर्दलीय भी दम भर रहे हैं। इस बार नामांकन प्रक्रिया आवेदन भरने की अंतिम तिथि गुरुवार तक 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पेश किया है।

इन्होंने पेश किए नामांकन : भाजपा से सुखबीरसिंह जौनापुरिया, कांग्रेस से हरीश मीना, भीम ट्राइबल कांग्रेस से जगदीश प्रसाद शर्मा के साथ-साथ गणेश मीना, कजोड़ सांसी, कपूर चंद, प्रहलाद सैनी, दूलीचंद सैनी, जगदीश प्रसाद मीना, मक्खनलाल, जसराम, खुशीराम, विजेन्द्र मीना, नरेन्द्र चौपड़ा, गिर्राज प्रसाद मीना, सौरभ गोगर ने नामांकन पेश किया है। हालांकि नाम वापसी के बाद ही स्थिति साफ होगी। लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के लिए पार्टी प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय भी किस्मत आजमा रहे हैं। सर्वाधिक निर्दलीयों की संख्या 2014 में 10 थी। जबकि 2019 में एक ही निर्दलीय था। गत बार तो कई प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा में वोट आए थे।

22 प्रत्याशीथे 2014 में
टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर 2014 में 22 प्रत्याशी थे। इसमें भाजपा-कांग्रेस के अलावा 9 अन्य पार्टियों के प्रत्याशी तथा 10 निर्दलीय शामिल थे। जबकि 2019 के चुनाव में 8 प्रत्याशी थे। इसमें भाजपा-कांग्रेस के अलावा 5 अन्य पार्टियों के प्रत्याशी थे। वर्ष 2009 के चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के अलावा 6 पार्टी व 9 निर्दलीय प्रत्याशी थे।

टोंक-सवाईमाधोपुर सीट के लिए चुनाव दूसरे चरण में होगा। इसके तहत मतदान 26 अप्रेल को होगा। वहीं मतगणना 4 जून को होगी। टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट 2009 में बनी थी। इससे पहले यह टोंक लोकसभा सीट थी। जिसमें दूदू और फुलेरा विधानसभा शामिल थी। परिसीमन के बाद पहली बार हुए लोकसभा चुनाव में 17 प्रत्याशी थे। इसमें निर्दलीयों की संख्या 9 थी। इससे पहले परिसीमन के बाद टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर 2009 में 17 प्रत्याशी थी। इसमें 9 निर्दलीय थे। इसके बाद 2014 में 10 तथा 2019 में एक ही निर्दलीय था।

21 लाख हैं मतदाता
टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीट है। इसमें चार टोंक तथा चार सवाईमाधोपुर में है। इसके कुल मतदाता 21 लाख 35 हजार 949 हैं। इनमें पुरुष 11 लाख 16 हजार 874 तथा महिला 10 लाख 19 हजार 70 है। टोंक जिले की 8 विधानसभा सीट पर 11 लाख 16 हजार 904 मतदाता है। इसमें पुरुष 5 लाख 73 हजार 172 तथा महिला मतदाता 5 लाख 43 हजार 727 है। इसी प्रकार सवाईमाधोपुर जिले में 10 लाख 19 हजार 45 मतदाता है। इसमें महिला 4 लाख 75 हजार 343 तथा पुरुष मतदाता 5 लाख 43 हजार 702 हैं। सवाईमाधोपुर में 9 तथा टोंक में 5 ट्रांसजेंडर है।

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या कम रही है। जबकि विधानसभा में चुनाव लडऩे वाले अधिक होते हैं। इसका कारण होता है कि विधानसभा क्षेत्र छोटा होता है। जबकि लोकसभा सीट का क्षेत्र बड़ा होता है। ऐसे में चुनाव लडऩे के इच्छुक प्रत्येक गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं। जबकि विधानसभा चुनाव की तैयारी करने वाले नियमित रूप से गांव-शहर के दौरे पर रहते हैं।

Weather Update : मौसम में बदलाव को देखते हुए टोंक जिला प्रशासन ने आकाशीय बिजली और आंधी तूफान के प्रभाव को न्यूनतम करने एवं रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी की है। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देश पर आमजन को आकाशीय बिजली के दौरान (क्या करें और क्या न करें) के बारे में बताया है। विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में बताया कि तेज गर्जना पर सुरक्षित स्थान पर जाने, बिजली गर्जना के समय पेड़ों, टिन - धातु की छतों के नीचे व पास नहीं जाने, गडगड़ाहट के बाद कम से कम 30 मिनट के लिए कोई भी गतिविधियों को नहीं करने, सूचनाएं, चेतावनी एवं निर्देशों की पालना करने, बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और जानवरों के लिए भी सुरक्षित स्थान देखने की बात कही है।

विद्युत उपकरणों को बंद रखें



इसके साथ ही ऐसे मौसम में विद्युत उपकरणों को बंद रखने, धातु के पाइप में विद्युत, टेलीफोन उपकरणों, उपयोगिता लाइनों, तारों और बहते पानी से दूरी बनाए रखने, पेडों की कटाई व छंटाई आदि नहीं करने, छत पर विद्युत सुरक्षा प्रणाली स्थापित करने, बरामदे, कांच की खिड़कियों व दरवाजों से दूर रहना, भारत सरकार की दामिनी विद्युत सचेत ऐप का उपयोग करने को कहा है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में एक गांव के मिस्त्री ने किया कमाल, बनाए 4 उपकरण, अब फ्री में मिलेगी 24 घंटे बिजली!

टूटे हुए बिजली के तारों से दूर रहें



इसके साथ साथ क्षतिग्रस्त/गिरे हुए बिजली के खंबे, टूटे हुए बिजली के तारों से दूर रहने और तुरंत नजदीकी विद्युत स्टेशन व पुलिस स्टेशन को सूचित करने, घायल व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा देने और नजदीकी अस्पताल ले जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, 2 घंटे में 3 जिलों में होगी बारिश व मेघ गर्जन

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.