>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents |
देश को गंजा करने वाला पंजा नहीं,हनुमानजी की मुष्ठिका दिखाओ: सीएम भजन लाल Friday 05 April 2024 02:29 PM UTC+00 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को लक्ष्मणगढ़ में जनसभा की। भाजपा प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में अयोजित सभा में उन्होंने शेखावाटी को किसानों व जवानों की धरती कहा। किसानों व उनके बेटों की परेशानी को दूर करने के लिए यमुना के पानी का समझौता व पेपरलीक प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। लक्ष्मणगढ़ में प्रधान चुनाव में गड़बड़ी का जिक्र करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि वे कुछ भी कर सकते हैं। पर अब जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उनकी होशियारी आप ज्यादा जानते हो। आगे कहा कि बाहर चोरी करने वाला चोर घर में और घर में चोरी करने वाला चोर आदत पडऩे पर बाहर चोरी करता है। पेपर लीक प्रकरण पर कहा कि अब तक 85 नकलकर्ताओं को पकड़ा है। धीरे- धीरे साजिशकर्ताओं को भी गिरफ्त में लिया जाएगा। उन्होंने यमुना के पानी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री को घेरते हुए कहा कि झुंझुनूं में चुनाव प्रत्याशी के पिता चुनाव आने पर जमीन नपवाते थे। शिलालेख तक लगवा लिया। पर हकीकत में कांग्रेस की ओर से कभी हरियाणा से पानी के पत्र नहीं लिखा गया। ईआरसीपी, पैट्रोल- डीजल की दरों में कमी, किसान सम्मान निधी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालिका व पंचायत प्रतिनिधियों के वेतन में वृद्धि, एंटी गैंगस्टर फोर्स के गठन सरीखी कई उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने पड़ौसी राज्य (उत्तर प्रदेश) की तरह सख्ती से काम करने का इरादा भी जताया। आलू से नहीं बनेगा, जमीन से उगलेगा सोना गंजा करने वाला पंजा नहीं, हनुमानजी की मुष्ठिका दिखाओ तीसरी जीत के लिए पहनाई तीन माला |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
