>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Lok Sabha Election 2024 : मास्साब ही नहीं, स्कूली बच्चे भी कर रहे चुनावी ड्यूटी ! Saturday 06 April 2024 11:55 AM UTC+00 RJ Lok Sabha Election 2024 : भरतपुर . सरकारी स्कूल के शिक्षकों से शिक्षण के अलावा अन्य ड्यूटी कराने को लेकर शिक्षक संगठन आए दिन ऐतराज करते हैं, लेकिन अबकी बार स्कूली बच्चे भी चुनावी ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं। बच्चों को स्कूलों में संकल्प पत्र थमाए जा रहे हैं, जो उन्हें घर से भरकर लाने हैं। इससे इतर शुक्रवार को पुलिस लाइन में बच्चे चुनाव के लिए जागरूकता करते नजर आए। खास बात यह है कि इन बच्चों की दो दिन बाद वार्षिक परीक्षा होनी हैं। जिला प्रशासन की ओर से सभी स्कूलों में संकल्प पत्र पहुंचाए गए हैं। यह बच्चों को अपने घर भरकर लाने हैं। प्रशासन की ओर से जारी किए गए संकल्प पत्र में परिवार के कुल सदस्यों की संख्या, एपिक संख्या एवं हस्ताक्षर का कॉलम बच्चों को भरवाकर लाना है। इसमें शैक्षणिक संस्था का नाम, ग्राम/शहर, ब्लॉक एवं दिनांक अंकित करना है। 'कोई मतदाता छूट नहीं पाए' के संकल्प के साथ बच्चों की ड्यूटी इसमें लगा दी गई है। अब बच्चे घर पर पढ़ाई को छोड़ संकल्प पत्र भरने में जुटे नजर आ रहे हैं। जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता के लिए शुक्रवार को पुलिस परेड ग्राउंड में 'वोट फोर नेशन' की मानव आकृति बनाकर मतदान करने का संदेश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव के निर्देशन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बड़ी संख्या में स्कूलों बच्चों ने पुलिस परेड ग्राउंड में 'वोट फोर नेशन' के संदेश के साथ स्वीप गतिविधि के तहत वृहद मानव आकृति का निर्माण किया। यह कार्यक्रम करीब 4 घंटे तक चला। इसमें स्कूली बच्चे ग्राउंड में बैठे रहे। खास बात यह है कि 8 अप्रेल से कक्षा 6, 7, 9 एवं 11 के विद्यार्थियों की परीक्षा है। वहीं 5वीं बोर्ड की परीक्षा माह के अंतिम सप्ताह में होनी हैं। संकल्प पत्र में यह लिखा इसलिए प्रिय मम्मी व पापा मैं आपसे एवं परिवार के सभी मतदाताओं से प्रार्थना करता/करती हूं कि होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 (19 अप्र्रेल 2024 शुक्रवार) में अपने अमूल्य समय में से थोड़ा समय निकालकर अपने पोलिंग बूथ पर जरूर जाएंगे एवं अपना मतदान कर अपनी पसंद के उम्मीदवार का चयन करेंगे। प्रिय मम्मी व पापा मैं जानता/जानती हूं कि आप मुझे अत्यधिक स्नेह करते हैं। उज्जवल भविष्य के लिए कृपया अपने मताधिकार का प्रयोग कर मेरे प्रति अपने वात्सल्य को व्यक्त करें। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
