>>: Digest for April 07, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

झुंझुनूं। सुलताना कस्बे में शुक्रवार को किठाना रोड पर वार्ड नम्बर 20 के रहने वाले पशुपालक सुभाष सिंह करणावत की एक गाय व तीन घोड़ियों को अज्ञात व्यक्ति ने जहर दे दिया । जिससे मौके पर ही एक गाय व दो घोड़ियों की मौत हो गई व एक घोडी की शाम को मौत हो गई है। पुलिस प्रशासन के अनुसार सुभाष सिंह करणावत की तीन घोड़ियों को व एक गाय को किसी ने देर रात चारे में गुड के साथ जहर मिला कर खिला दिया। जिससे गाय सहित तीनों घोड़ियों की हालत खराब होने लगी।

पशुपालक ने चिकित्सक को बुलाया। जिसने घोड़ियों का इलाज शुरू किया। दोपहर बाद गाय व दो घोड़ियों ने दम तोड़ दिया। शाम तक तीसरी घोडी की भी मौत हो गई। पशुपालक सुभाष सिंह करणावत ने इसकी सूचना सुलताना थाना अधिकारी भजनाराम को दी । सूचना मिलते ही थानाधिकारी भजनाराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गम्भीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलवाया गया।

 

पशुपालक के साथ यह तीसरी बार घटित हुई

पशुपालक सुभाष सिंह अपने खेत पर ऊंट व सफेद घोड़ियां रखता है। वह शादी समारोह में दुल्हे के लिए घोड़ी लेकर जाता है। आस पास के दर्जनों गांवों में उसकी पहचान है। इससे पूर्व में भी 28 अगस्त 2021 को भी पशुपालक सुभाष सिंह करणावत की तीन घोड़ियों को किसी ने जहर देकर मार दिया था। जिनकी कीमत लाखों रुपयों में थी। इसके साल भर बाद फिर से पशुओं के चारे में जहर मिला था। अभी तक तीन घटनाएं सुभाष करणावत के साथ घट चुकी है। जिससे पशुपालक सुभाष सिंह को लाखों रुपयों का नुकसान हो गया।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली से बस में 1 करोड़ 54 लाख रुपए लाते 3 युवक गिरफ्तार...2 सीकर, 1 झुंझुनूं का

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.