>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
राजस्थान में यहां शराब के ठेकों को लेकर बड़ा अपडेट, पत्रिका स्टिंग में सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई Saturday 06 April 2024 11:26 AM UTC+00 राजेन्द्रसिंह देणोक / सुरेश हेमनानी : लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में दिख तो रही है, लेकिन शराब के ठेकों पर पुलिस की नजर 'ठंडी' है। क्योंकि, रात आठ बजे बाद भी ठेकों पर खुलेआम शराब बिक रही है। पुलिस न रोक रही और न टोक रही। पत्रिका टीम ने गुरुवार रात पाली शहर में अलग-अलग इलाकोें में शराब के ठेकों की पड़ताल की तो रात आठ बजे बाद भी ठेकों पर रौनक दिखी। शराब ठेकेदार रात में मनमर्जी के पैसे लेते हैं।
पाली पुलिस का दावा : कार्रवाई में दूसरा स्थान
केस-1
केस-2
केस-3
यह भी पढ़ें : राजस्थान में अजब-गजब : एक वक्त था जब यहां हवा में बिना किसी सहारे सूखते थे कपड़े |
Patrika Sting: चुनावी सीजन में यहां खुलेआम बिक रही शराब, देखें पूरा वीडियो... Saturday 06 April 2024 12:05 PM UTC+00 राजेन्द्रसिंह देणोक . सुरेश हेमनानी दावा: कार्रवाई में दूसरा स्थान न बेचने वाले को डर और न ही ग्राहक को ![]() केस-2... रामदेव रोड पुलिस चौकी के पास गली में शराब के ठेके पर पौने दस बजे ग्राहकों की भीड़ थी। शटर के पास ही एक गेट बना हुआ है, जहां से शराब बेची जा रही थी। यहां इक्के-दुक्के ग्राहक लगातार आ रहे थे। पुलिस चौकी का भय न तो शराब बेचने वाले पर दिखा न ही ग्राहकों पर। ![]() केस-3... मंडिया रोड मुख्य मार्ग पर कालूजी की बगेची के पास शराब का ठेका है। यहां ठेका तो बंद था, लेकिन शटर की खिड़की से देर रात तक शराब बेची जा रही थी। पत्रिका टीम सवा दस बजे यहां पहुंची थी। मजे की बात यह है कि ठेके के बाहर भी काफी लोग बैठे थे। ![]() |
बिपरजॉय ने थामे वाटर ट्रेन के पहिये, पढ़ें पूरी खबर... Saturday 06 April 2024 03:09 PM UTC+00 -राजेन्द्रसिंह देणोक/खुशालसिंह भाटी पिछले साल बिपरजॉय चक्रवात पाली-जालोर के लिए सुकून भरा रहा। चक्रवात के दौरान और उसके बाद हुई बारिश से दोनों ही जिलों में भूजल स्तर में औसत 2 से 5 मीटर तक सुधार हुआ। वहीं जलस्रोतों में भी पानी की भरपूर आवक इस बार गर्मी के मौसम में पेयजल संकट की स्थिति पैदा नहीं होने देगी। पाली जिले के प्रमुख जलस्रोत में जवाई बांध में भरपूर आवक हुई। ऐसे में दो साल पूर्व वॉटर ट्रेन के जरिये पाली शहर की प्यास बुझाने के जो प्रयास हुए थे, वैसे हालात इस बार नहीं बनेंगे और जवाई बांध से पानी पेयजल के लिए गर्मी में भी उपलब्ध हो सकेगा। इधर, जालोर जिले में अच्छी बारिश से भूजल भंडार वर्ष 2018 से भी बेहतर स्थिति में पहुंचे। वर्ष 2018 में जिले में 29.45 मीटर औसत गहराई पर भूजल भंडार थे, वहीं अब जलस्तर 28.48 मीटर है। सर्वाधिक फायदा कृषि क्षेत्र को हुआ और इस स्थिति में करीब 7 साल से पानी के अभाव में बंद पड़े कुएं भी रिचार्ज हुए, जिससे किसान निहाल हुए। भूजल विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़े काफी सकारात्मक है। बता दें जालोर जिला डार्क जोन में है और यहां भूजल स्तर में लगातार गिरावट हो रही है। प्रदेश की बात करें तो 200 प्रतिशत अधिक भूजल दोहन प्रतिवर्ष होता है। ऐसे में भूजल स्तर में वर्ष 2018 से भी पूर्व की स्थिति भूजल भंडार की बेहतर स्थिति का संकेत है। 2018 से 2023 में बारिश बाद ऐसी सुधरे हालात -2023 में भारी बारिश के चलते आहोर में 8.53 मीटर सुधार के साथ जल स्तर 14.43 मीटर, भीनमाल में 3.06 मीटर सुधार के साथ 51.40 मीटर, चितलवाना में 1.43 मीटर सुधार के साथ 11.89 मीटर, जालोर में 8.03 मीटर सुधार के साथ 27.01 मीटर, जसंवतपुरा में 11.29 मीटर सुधार के साथ 14.63 मीटर, रानीवाड़ा में 5.75 मीटर सुधार के साथ 14.31 मीटर, सांचौर में 2.31 मीटर सुधार के साथ 30.61 मीटर और सायला में 2.91 मीटर सुधार के साथ 63.48 मीटर पर भूजल भंडार मौजूद है। औसत भूजल भंडार में 5.41 मीटर तक सुधार हुआ, जो वर्ष 2017 से अब तक सर्वाधिक है। बता दें वर्ष 2017 में भी बाढ़ आई थी और जवाई नदी में कई दिनों तक पानी का बहाव रहा, जिससे जिल के भूजल स्तर में 5.10 मीटर तक सुधार हुआ था। वर्ष 2017 में जिले में वर्षा पूर्व 31.32 मीटर गहराई पर भूजल भंडार थे और बारिश के बाद 26.22 मीटर गहराई पर पानी मौजूद था। 2018 से 2023 में बारिश पूर्व की स्थिति -वहीं वर्ष 2023 में बारिश पूर्व की स्थिति पर गौर करें तो आहोर में 22.95, भीनमाल में 51.40, चितलवाना में 13.33, जालोर में 34.04, जसवंतपुरा में 25.92, रानीवाड़ा में 20.06, सांचौर में 32.92 और सायला में 66.38 मीटर गहराई पर भूजल भंडार थे। औसत भूजल गहराई 33.90 मीटर पर थी। टॉपिक एक्सपर्ट |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |




