>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! | |||||||||||||||||||||||||||
राजस्थान की इन दो लोकसभा सीटों का एक जैसा हाल...भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, तीसरे दल की 'No Entry' Wednesday 03 April 2024 05:56 AM UTC+00 अश्विनी भदौरिया Lok Sabha Elections 2024 : जयपुर। राजधानी की शहर और ग्रामीण लोकसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर होती आई है। इस बार भी दोनों सीटों पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही दिखाई दे रहा है। अन्य दल और निर्दलीय मतदाताओं का भरोसा नहीं जीत पाए हैं। कई प्रत्याशियों से ज्यादा वोट तो नोटा को मिले हैं। वर्ष 2009 से लेकर 2019 तक तीन लोकसभा चुनाव हुए। जयपुर की शहर व ग्रामीण दोनों सीट से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के अलावा 94 प्रत्याशियों ने दिल्ली जाने का सपना देखा, लेकिन जयपुर ग्रामीण से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके सुखवीर सिंह जौनपुरिया ही जमानत बचा पाए थे। वर्ष 2009 के चुनाव में जौनपुरिया को 1.27 लाख मत मिले थे। वहीं, वर्ष 2014 में आम आदमी पार्टी की टिकट से चुनावी मैदान में उतरे डॉ. वीरेंद्र सिंह को 55 हजार से अधिक मत मिले थे। हालांकि, वे जमानत बचा नहीं पाए थे।
दो बार से भाजपा का दबदबादोनों ही सीट पर पिछले दो चुनाव से भाजपा का दबदबा है। कांग्रेस भले ही दूसरे नम्बर पर रही है, लेकिन जीत का अंतर तीन लाख से पांच लाख तक रहा है। वर्ष 2009 के चुनाव में दोनों सीटों पर कांग्रेस जीती थी। जयपुर में कांग्रेस की करीब 16 हजार मतों से जीत हुई थी। वहीं, जयपुर ग्रामीण में करीब 52 हजार मतों से कांग्रेस जीती थी।
ऐसा रहा मतदान प्रतिशत
यह भी पढ़ें : राजस्थान की 10 हॉट सीट... दांव पर दिग्गजों की साख, पार्टियों ने झोंकी ताकत अधिकतर प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्तजयपुर शहर — वर्ष 2009 : कांग्रेस प्रत्याशी महेश जोशी ने भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी को 16,049 मतों से हराया था। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा एक भी प्रत्याशी 10 हजार मतों के आंकड़े को छू नहीं पाया था। कुल 25 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से 23 की जमानत जब्त हो गई थी। वर्ष 2014 : भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा ने कांग्रेस प्रत्याशी महेश जोशी को 5.39 लाख मतों से हराया था। नोटा पर 8,345 लोगों ने विश्वास जताया। जमानत जब्त होने वाले 14 में से 10 को नोटा जितने वोट भी नहीं मिले थे। कुल 16 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से 14 की जमानत जब्त हो गई थी। वर्ष 2019 : भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा ने कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल को 4.30 लाख मतों से हराया था। चुनाव में 22 प्रत्याशियों में से 11 ऐसे थे, जो एक हजार मत भी हासिल नहीं कर पाए। नोटा को 6522 मत मिले थे। कुल 24 प्रत्याशियों में से 22 की जमानत जब्त हो गई थी।
वर्ष 2014 : भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी को 3.32 लाख मतों से हराया था। एक फीसदी से अधिक मतदाताओं (11533) ने नोटा पर विश्वास जताया। तीन प्रत्याशी ही नोटा से अधिक मत प्राप्त कर सके थे। कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से 10 की जमानत जब्त हो गई थी। वर्ष 2019 : भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा पूनिया को 3.93 लाख मतों से हराया था। कुल 8 प्रत्याशियों में से छह की जमानत जब्त हुई, उनमें से एक भी ऐसा नहीं था, जिसने एक हजार मत हासिल किए। यह भी पढ़ें : मोदी-शाह के बाद अब नड्डा आ रहे राजस्थान, राजे के बेटे के लिए करेंगे चुनाव प्रचार | |||||||||||||||||||||||||||
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
