>>: Weather forcast in Rajasthan : विक्षोभ सक्रिय... 7 जिलों में अंधड़-बारिश

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जयपुर। प्रदेश में बढ़ती गर्मी की रफ्तार हवा में मौजूद नमी के चलते फिलहाल पस्त है। वहीं अगले दो तीन दिन और प्रदेशवासियों को गर्मी के तीखे तेवरों से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया है। जिसके चलते प्रदेश के 7 जिलों में आज मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में आज बारिश संभव
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज उत्तर- पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं अलवर और आसपास मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
बीते 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री से कम रहा है जो सामान्य के करीब है। आगामी 2- 3 दिन तापमान सामान्य के आसपास बने रहने व गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

रात में पारे में आंशिक बढ़ोतरी
प्रदेश के कई जिलों में बीती रात पारे में एक दो डिग्री तक बढ़ोतरी हुई लेकिन विंड पैटर्न में हो रहे बदलाव के असर से गर्मी का जोर कम रहा है। बीती रात राजधानी जयपुर में रात में पारा दो डिग्री उछलकर 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं मैदानी इलाकों में संगरिया में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में छितराए बादलों की आवाजाही रहने पर धूप की आंखमिचौनी से लोगों को धूप की तपिश से भी थोड़ी राहत मिल रही है।

कहां कितना रात में पारा
बीती रात अजमेर 24.6, भीलवाड़ा 17.4, अलवर 18.5, पिलानी और सीकर 20, कोटा 23.6, चित्तौड़ 18.6, धौलपुर 18, डबोक 18.2, डूंगरपुर 22.5, सिरोही 15.5, फतेहपुर 17.6, करौली 16.8, माउंट आबू 16.5, बाड़मेर 24, जैसलमेर 22.3, जोधपुर शहर 23.2, फलोदी 27.7, चूरू 24.4, श्रीगंगानगर 18.8 और जालोर में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.