>>: Digest for August 15, 2021

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में छह साल की बेटी की मां को अविवाहित बताकर उससे शादी करवाने के नाम पर युवक से 4.96 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को एक लाख रुपए तो लौटा दिए। लेकिन, बाकी रुपए देने में आनाकानी करने पर युवक ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये है मामला
धोद थानाधिकारी राकेश मीणा ने बताया कि मामले में नेतड़वास के जगदीश ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसने बताया कि उसके रिश्तेदार भंवरलाल, मुकेश और उसकी पत्नी सरिता ने उसके परिजनों को उसकी शादी के लिए सुमन नाम की एक लड़की नजर में होने व शादी की एवज में लड़की के परिजनों को पांच लाख रुपए देने की बात कही। उन्होंने लड़की कुंवारी होने की बात कहते हुए वाट्सएप पर उसकी की फोटो भी भेजी। जो देखने पर सबको पसंद आ गइ। बाद में आरोपी उस लड़की को घर भी ले आए। इसके बाद उन्होंने पांच हजार रुपए गाड़ी किराया और बाद में शादी के लिए 4.96 लाख रुपए ले लिए। पर इसके बाद शादी करने की बात को टालते रहे। बाद में जगदीश ने तहकीकात की तो सुमन विवाहित निकली। जिसके छह साल की बेटी भी थी। जगदीश ने बताया कि हकीकत सामने आने पर उसने मध्यस्थता कर रहे रिश्तेदार भंवरलाल को उलाहना देते हुए रुपए की मांग की। जिस पर मुकेश और उसकी पत्नी सरिता ने अपनी गलती मानते हुए रुपए वापस लौटाने की बात कहते हुए लिखित में भी दे दिया। जिसके बाद आरोपियों ने मार्च 2021 को एक लाख रुपए लौटा भी दिए। पर इसके बाद बाकी के 3.96 लाख रुपए लौटाने से साफ इन्कार कर दिया।

गैंग बनाकर करते हैं ठगी
जगदीश का आरोप है कि भंवरलाल, मुकेश और इसकी पत्नी सरिता ने सुमन के साथ मिलकर ठगी की गैंग बना रखी है। जो शादी के नाम पर लोगों को झांसा देकर सीधे साधे लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

शादी के नाम पर 5.80 लाख की धोखाधड़ी
इधर, शहर के उद्योग नगर थाने में भी शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर तीन लाख रुपए नकद और 2लाख 80 हजार का सामान हड़पने का मामला दर्ज करवाया गया है। कुड़ली निवासी अशोक कुमार ने मामला दर्ज करवाया है कि झुंझुनूं निवासी गीता देवी यहां हाउसिंग बोर्ड स्थित मकान में किराये पर रहती है। किसी परिचित ने उससे पहचान करवाई तो उसने उसके मित्र राजेन्द्र सिंह के दो लड़कों की शादी अपने किसी परिचित के यहां करवाने की हां कर ली। शादी के नाम पर उसने तीन लाख रुपए नकद व दो लाख 80 हजार का सामान ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीकर. प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। बस इसे ढूंढ निकालने व निखारने की जरुरत है। यह साबित कर दिखाया है हर्ष निवासी कौटिल्य ने। जो महज 12 वर्ष का है लेकिन, कठिन कविताओं व इतिहास से लेकर गीता के श्लोक तक वह कंठस्थ याद कर चुका है। फिर कोई उसका अर्थ पूछे तो उसे भी वह व्याख्या सहित समझा देता है। यही नहीं कौटिल्य खुद भी कविताएं लिखता है। जो कई बड़े मंचों के अलावा सोशल मीडिया पर भी उसकी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है।

लॉकडाउन में की गीता याद, परिवार को सिखाया सुबह चार बजे उठना
सातवीं कक्षा के छात्र कौटिल्य को पढऩे का शौक शुरू से रहा। इस्कॉन के संतों से जुड़ाव होने पर उसने लॉकडाउन में ही गीता का अध्ययन शुरू किया। जिसे पूरी पढऩे के साथ उसने व्याख्या सहित दो बड़े महत्वपूर्ण अध्याय याद भी कर लिए। पिता नंदकिशोर पारीक ने बताया कि कौटिल्य सुबह चार बजे उठकर माला जाप व पूजा अर्चना शुरू कर देता है। उससे प्रेरणा पाकर पूरे परिवार ने ही सुबह जल्दी उठकर धार्मिक गतिविधियां शुरू कर दी है। स्कूल की पढ़ाई में अव्वल कौटिल्य घरेलु काम भी बखूबी करता है।

वीर रस का बाल कवि
कौटिल्य वीर रस की कविताओं में माहिर बाल कवि है। कवि राम भदावर की रानी पद्मावति पर लिखी 'रतन सिंह आजाद हुए तो..' हो या मां दीप कंवर पर खुद की लिखी 'बगड़ावतों की वो बेटी ..' कविता हो वह पूरे लय, गति, प्रवाह व भावभरे स्पष्ट शब्दों के साथ उन्हें सुनाता है। उसकी खुद की लिखी कविता भी काफी तारीफें बटोर चुकी है।

सोशल मीडिया पर 10 लाख तक दर्शक
कौटिल्य कई राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक मंचों पर कविता पाठ कर चुका है। जहां लाखों दर्शकों को वह भाव विभोर कर चुका है। सोशल मीडिया पर भी कौटिल्य के लाखों प्रशंसक है। जो उसके निजी यू ट्यूब चैनल के अलावा अन्य चैनल पर प्रसारित होने वाली उसकी कविताओं को खूब सुनते व साझा करते हैं। कई चैनल पर तो कौटिल्य अपनी कविताओं से पांच से 10 लाख दर्शक हासिल कर चुका है।

रामभदावर व कुमार विश्वास कर चुके सराहना
कोटिल्य के पद्मनी के खण्ड काव्य को खुद कवि रामभदावर भी सराह चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल कोटिलय की कविता को उन्होंने भी अपने फेसबुक पेज पर साझा किया था। इसी तरह राम शक्ति पूजा की प्रशंसा करने के साथ कवि कुमार विश्वास तो कौटिल्य के साथ मंच साझा करने की पेशकश भी कर चुके हैं।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.