>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
सफाई कर्मचारियों की 'हठताल', कैसे खत्म होगी हड़ताल Thursday 27 April 2023 08:04 AM UTC+00 जयपुर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब 'हठताल' बनती नजर आ रही है। कर्मचारियों की मांग पर डीएलबी प्रशासन ने सफाई कर्मचारी भर्ती के विज्ञापन को स्थगित कर दिया है, लेकिन कर्मचारी बिना आरक्षण के भर्ती की नई विज्ञप्ति जारी करने पर अड़े है। कर्मचारियों ने साफ किया है कि जब तक नई विज्ञप्ति जारी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी। ऐसे में हड़ताल खत्म होने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। उधर कर्मचारियों ने रैलियां निकालकर हैरिटेज नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। हड़ताल के तीसरे दिन भी शहर में कचरे के ढेर लगे रहे, मगर उसे उठाने वाला कोई नजर नहीं आया। सबसे बड़ी बात है कि वाल्मीकि समाज ने टीमें भी गठित कर रखी हैं, जो कर्मचारियों को सफाई का काम करने से रोक रही है। हालांकि हैरिटेज नगर निगम ने साफ कर दिया है कि अगर किसी सफाई कर्मचारी को काम करने से रोका गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। दोनों नगर निगम भी नहीं उठा पाए प्रभावी कदम कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर दोनों नगर निगम भी सुस्त नजर आ रहे हैं। दोनों निगमों की तरफ से सरकार पर बातचीत का दबाव ही नहीं बनाया जा रहा है, जिसकी वजह से कर्मचारी भी बातचीत को तैयार नहीं हैं। यही नहीं दोनों निगम पर्याप्त संसाधनों का दावा करता आया है, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल के बाद संसाधनों की सांसें फूल गई हैं। हूपर्स को भी आने से रोका कर्मचारियों ने हूपर्स को भी आने से रोक दिया है। गलियों में घर-घर से कचरा एकत्रित करने के लिए हूपर नहीं आ रहे हैं, जिसकी वजह से लोग कचरा सड़कों पर फेंक रहे हैं। आलम ये है कि डिपो कचरे से लबालब है, लेकिन संसाधनों के अभाव में निगम केवल मुख्य सड़कों से ही कचरा उठा पा रहा है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
