>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में कोटा का जलवा, 8 खिलाडि़यों का चयन Tuesday 30 May 2023 08:52 AM UTC+00 कोटा. राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप-2023 में कोटा का जलवा देखने को मिला। राजस्थान टीम से कुल 20 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें से आठ खिलाड़ी कोटा शहर से चयनित हुए है। खास बात यह है कि छह खिलाड़ी नयागांव राउमावि से है। जबकि एक-एक खिलाड़ी दादाबाड़ी व गुमानपुरा बालिका स्कूल से है। प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा व शारीरिक शिक्षक जमनालाल गुर्जर ने बताया कि नयागांव स्कूल से विद्यार्थी राहुल मेघवाल, अनिता, मीनाक्षी, धर्मा मारूभाट, दिव्या सिंह व मुस्कान का चयन हुआ। जबकि दादाबाड़ी स्कूल से एकता सिंह व गुमानपुरा बालिका स्कूल से धनकंवर का चयन हुआ है। 30 व 31 मई को गंगानगर में इन खिलाडि़यों का ट्रॉयल होगा। 1 से 8 जून तक करणपुर में प्रशिक्षण होगा। यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/life-imprisonment-for-husband-accused-of-killing-his-wife-8275516/ उसके बाद भोपाल में 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल जूडो चैंपियनशिप में राजस्थान की टीम प्रतिनिधित्व करेगी। चयनित खिलाडि़यों का जिला शिक्षा अधिकारी कोटा माध्यमिक प्रदीप चौधरी, प्रधानाचार्य, व्याख्याता दिनेश मीणा व पीईटी सौरव भारत ने खिलाडि़यों का माला पाहनाकर स्वागत किया। यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/teenager-raped-accused-sentenced-to-life-imprisonment-8275491/ |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
