>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पीएम मोदी ने की ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना Wednesday 31 May 2023 01:14 PM UTC+00 पुष्कर ( अजमेर ). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ज्येष्ठ मास की निर्जला एकादशी तिथि बुधवार अपराह्न पौने चार बजे कड़ी सुरक्षा के बीच ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की। पुजारी लक्ष्मी निवास वशिष्ठ ने सुनहरी पगड़ी के साथ राजशाही शृंगार से सजे जगतपिता ब्रह्मा गायत्री का पूजन कराया। उन्होंने तिलक लगाया तथा केसरिया साफा व तमिलनाडु से मंगवाई गई इलायची की माला पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं मोदी ने ब्रह्म देव की प्रतिमा पर कमल पुष्प की माला, मर्दानी धोती भेंट की गई। पौने 4 बजे तीन हेलीकॉप्टर मेला मैदान के अस्थायी हेलीपेड पर उतरे। जेमर लगे वाहनों व एसपीजी की कडी सुरक्षा के बीच हेलीपेड से कार ब्रह्मा मंदिर के पिछले गेट पहुंची। यहां से पीएम मोदी पैदल चलकर दर्शन करने मंदिर पहुंचे। पुजारी रामनिवास, लक्ष्मी निवास, कृष्ण गोपाल सहित 4 जनों ने मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री मोदी को पूजा अर्चना-कराई। इसके बाद बाद पीएम मोदी ने मंदिर के गर्भगृह की बाहरी परिक्रमा भी लगाई। सरोवर पूजन नहीं करने से पुरोहित मायूस पीएम मोदी का सरोवर पूजन का कार्यक्रम नहीं होने से पुरोहितों को मायूसी हाथ लगी। हालांकि सुरक्षा टीम ने दो दिन पूर्व ब्रह्म घाट पर दौरा कर सरोवर पूजन पर चर्चा की थी, लेकिन घाट के सामने संकड़े रास्ते और सुरक्षा का हवाला देते हुए सरोवर पूजन का कार्यक्रम सूचीबद्ध नहीं किया जा सका। पुष्कर विकास की काेई घोषणा नहीं होने से भी पुरोहितों में मायूसी देखी गई। संतों का आशीर्वाद पीएम मोदी ने मंदिर पहुंचते ही प्रवेश द्वार पर संत-महंतों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुरोहित संघ के संयोजक श्रवण पाराशर, साध्वी अनादि सरस्वती, संत समताराम, महंत नंदशरणदास, संत पाठक, संत धीरजराम, संत राजाराम, संत मधुसूदन आदि ने आशीर्वाद देते हुए काशी की तर्ज पर पुष्कर तीर्थ का विकास कराने की मांग की। इसके बाद मोदी मंदिर दर्शन को चल दिए। हेलीपेड पर स्वागत मोदी का हेलीपेड पर संभागीय आयुक्त सी. आर. मीणा, महानिरीक्षक रूपिन्दर सिंघ के साथ पुष्कर पालिकाध्यक्ष कमल पाठक, उपाध्यक्ष शिवस्वरूप महर्षि, अरुण वैष्णव आदि ने स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था दोपहर 1 बजे से ही पूरे हेलीपेड व ब्रह्मा मंदिर क्षेत्र को कडे सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। एसपीजी टीम ने पासधारियों को ही प्रवेश करने दिया। मंदिर के आस-पास के बाजार की दुकानें बंद करा दी गईं। हजारे के फूलों व झंड़ों-बैनरों से सजाया पीएम माेदी के आगमन के दौरान हेलीपेड से लेकर जाट विश्राम स्थली और ब्रह्मा मंदिर के प्रवेश द्वार को केसरिया रंग के हजारे के फूलों, भाजपा के झंडों-बैनरों से सजाया गया। चारों ओर भगवा ही भगवा नजर आया। नाचते गाते पहुंचे ग्रामीण पीएम मोदी को देखने के लिए गनाहेडा तिलोरा के ग्रामीण ढोल की थाप पर नाचते गाते जाट मंदिर के सामने पहुंचे, हालांकि पुलिसकर्मियों उन्हें लौटा दिया। इस पर युवाओं ने मौके पर मोदी-मोदी, भारत माता के जयकारे लगाए। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
