>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
युवक को रात एक बजे आई नींद, दो बजे जागा तो कमरे से गायब थी दुल्हन, पढ़ें हैरान कर देने वाला मामला Saturday 27 May 2023 09:42 AM UTC+00 भरतपुर। शहर के सर्राफा गली निवासी युवक के साथ सात फेरे लेकर रफू चक्कर हुई दुल्हन के खिलाफ अब युवक ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले युवक कोतवाली एवं अटलबंध के बीच उलझकर रह गया था। युवक का कहना है कि उसे रात्रि करीब 1 बजे नींद आ गई और वह 2 बजे जागा तो कमरे से दुल्हन गायब थी। सर्राफा गली निवासी राहुल शर्मा उर्फ सोनू पुत्र अनंतप्रकाश शर्मा ने रिपोर्ट में कहा है कि करीब सात माह पहले राकेश नाम का व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और खुद को नगला बरताई का बताते हुए मेरी शादी की बात करने लगा। वह मुझे लडक़ी दिखाने इंदौर ले गया। यहां राकेश और उसके साले इंदौर निवासी भूपेन्द्र ने दस-दस हजार रुपए लिए। लडक़ी पसंद नहीं आने पर करीब 12 दिन पहले राकेश व राकेश के साथी पटवारी ने मुझे रेलवे स्टेशन बुलाया और मुझे फिर इंदौर लडक़ी दिखाने ले गए। यहां काजल जोशी नाम की लडक़ी मुझे पसंद आ गई। यहां मुझसे एक लाख शादी से पहले और एक लाख शादी के वक्त देने की बात हुई। इसके बाद 24 मई को सुबह करीब 3 बजे राकेश के साथ लडक़ी काजल जोशी, लडक़ी मौंसी व एक अन्य महिला व पुरुष आए। प्रार्थी ने इन लोगों ने अग्रवाल धर्मशाला में ठहरा दिया। रात्रि करीब 10 बजे पटवारी आया। तब राकेश व पटवारी ने एक लाख रुपए की मांग करते हुए फेरे पड़वाने को कहा। काजल जोशी के साथ मेरे फेरे पड़वाए। शादी के बाद सभी लोग घर आ गए। अन्य लोग किराये का खर्चा लेकर चले गए। यहां से दुल्हन रात्रि को छत की रेलिंग के जरिए साड़ी के सहारे उतरकर भाग गई। रिपोर्ट में पीड़ित ने यह भी कहा है कि राकेश नगला बरताई का नहीं होकर गांव भिरीगंज का है। काटता रहा चक्कर, दखल के बाद एफआईआर पीड़ित की रिपोर्ट पर दो नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। |
जेठ में सावन की सी झड़ी, नौतपा में बारिश, ठंडी हवा Saturday 27 May 2023 03:21 PM UTC+00 भरतपुर. नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर सहित जिलेभर में जेठ के महीने में भी सावन की सी झड़ी लगी हुई है। नौतपा में बरसाती माहौल होने से गर्म हवा की जगह ठंडी हवा चलने के कारण लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। यहीं कारण है कि तापमान भी 45 डिग्री से लुढक़कर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। न्यूनतम तामपान भी 20.3 डिग्री पर पहुंच गया है। |
बागेश्वर धाम से मिलने की इच्छा होगी पूरी, जानिए भरतपुर जिले में कहां आ रहे हैं धीरेंद्र शास्त्री Saturday 27 May 2023 04:01 PM UTC+00 नदबई. तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानंदाचार्य पदम विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य महाराज रामकथा करने नदबई आएंगे। कार्यक्रम में रामभद्राचार्य के शिष्य एवं बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन आगामी 1 जून से कस्बा स्थित सुभद्रा सेवाकुंज प्रांगण में होगा। उनके आगमन को लेकर नदबई क्षेत्र सहित लाखों भक्त पलकें बिछाए उनका इंतजार कर रहे हैं। वहीं रामकथा के आयोजन को लेकर भी कस्बे में भव्य तैयारियां की जा रही है। |
बागेश्वर धाम से मिलने की इच्छा होगी पूरी, जानिए भरतपुर जिले में कहां आ रहे हैं धीरेंद्र शास्त्री Saturday 27 May 2023 04:15 PM UTC+00 नदबई. तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानंदाचार्य पदम विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य महाराज रामकथा करने नदबई आएंगे। कार्यक्रम में रामभद्राचार्य के शिष्य एवं बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन आगामी 1 जून से कस्बा स्थित सुभद्रा सेवाकुंज प्रांगण में होगा। उनके आगमन को लेकर नदबई क्षेत्र सहित लाखों भक्त पलकें बिछाए उनका इंतजार कर रहे हैं। वहीं रामकथा के आयोजन को लेकर भी कस्बे में भव्य तैयारियां की जा रही है। यह भी देखें : फोटो और वीडियो में देखें : बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अंदाज
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |



