>>: मां-बाप ने NEET की तैयारी के लिए बेटी को भेजा कोटा, प्रेग्नेंट होने के बाद लड़की ने दिया बच्ची को जन्म, नवजात को साथ नहीं ले गए परिजन

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

राजस्थान के कोटा शहर में नीट की तैयारी कर रही नाबालिग कोचिंग छात्रा प्रेग्नेंट होने के बाद जेके लोन अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। वहीं अस्पताल प्रशासन की सूचना पर बाल कल्याण समिति की टीम अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से मामले की जानकारी ली है। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कनीज फातिमा ने जानकारी दी कि पहले परिजन बच्चे को रखना चाहते थे। लेकिन अब उन्होंने बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौपने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें- साइबर अपराधियों ने उड़ाए पुलिस के होश, साइबर थाना खुलने पर भी नहीं लग रहा अपराध पर रोक

फिलहाल इस मामले में परिजनों की ओर से पुलिस में अबतक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा की उम्र 16 साल है। वो मध्य प्रदेश की रहने वाली है। लड़की 2 महीने पहले ही नीट की तैयारी करने कोटा आई थी। फिलहाल छात्रा कुन्हाड़ी इलाके में रह रही है। ऐसे में छात्रा के साथ उसके परिजन भी कोटा में मौजूद थे। छात्रा को पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद उसके साढ़े 8 माह के गर्भ होने की जानकारी सामने आई।

इसके बाद लड़की को जेके लोन हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया गया। वहीं, छात्रा को लेबर रूम में शिफ्ट कर दिया गया। जहां उसने बेटी को जन्म दिया। इस मामले में नाबालिग के परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। नाबालिग के गर्भवती होने की सूचना पर बाल कल्याण समिति की टीम काउंसलर को लेकर हॉस्पिटल पहुंची। लेकिन परिजनों ने जानकारी देने से साफ मना कर दिया।

यह भी पढ़ें- बेहद रोचक है खोले के हनुमान जी मंदिर की कहानी, जानिए किसने की थी खोज

जेके लोन हॉस्पिटल में गायनिक एचओडी डॉक्टर भारती सक्सेना ने बताया कि छात्रा को सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई। जानकारी के अनुसार, नाबालिग के परिजनों ने पहले नवजात को रखने की इच्छा जताई थी, लेकिन डॉक्टर्स के सामने उन्होंने बेबी को रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बाल कल्याण समिति को सूचना दी है। बाल कल्याण समिति ने कागजी कार्रवाई के बाद बच्चे को अपनी संरक्षण में ले लिया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.