>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Pm Modi in Pushkar- हैलीकॉप्टर से पुष्कर पहुंचे पीएम मोदी, ब्रह्माजी के मंदिर में नवाया शीश Wednesday 31 May 2023 10:57 AM UTC+00 अजमेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपराह्न 3.50 पर पुष्कर पहुंच गए। उन्होंने ब्रह्मा मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान विधायक सुरेश रावत, नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक व लोक कलाकारों ने उनका अभिवादन किया। इससे पहले वे विशेष विमान से किशनगढ़ पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर करीब 3 बजे किशनगढ़ पहुंच। यहां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद भागीरथ चौथरी, प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी सहित अन्य ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुष्कर यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई है। पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। मंदिर पर पुलिस का पहरा है। आम आदमी का प्रवेश बंद कर दिया गया है। उधर प्रधानमंत्री के आने को लेकर लोक कलाकारों में उत्साह रहा है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
